Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

डूंगरपुर में पैंथर की दहशत, बछड़े का शिकार!

ASAkhilesh Sharma
Jul 17, 2025 07:06:03
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- बांसडवाडा के पास पहाड़ी पर पैंथर की दहशत, गाय के बछडे का किया शिकार एंकर इंट्रो- डूंगरपुर शहर के बांसडवाडा मोहल्ले से लगती पहाड़ी पर पैंथर की दस्तक से मोहल्लेवासी इन दिनों दहशत में है | पैंथर ने आज पहाड़ी पर चरने गई गायो में से एक बछड़े को आज अपना शिकार बना डाला | पैंथर ने इससे पहले भी कई मवेशियो को अपना शिकार बनाया है | स्थानीय लोगो ने कई बार वन विभाग व प्रशासन को इसकी जानकारी दी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है | बॉडी- डूंगरपुर शहर के बांसडवाडा निवासी भरत बांसड व निलेश बांसड ने बताया कि उनके मोहल्ले से लगती हुई पहाड़ी है | वहा पर लोग अपने मवेशी चरने के लिए छोड़ते है | पिछले कई दिनों से पहाड़ी पर पैंथर का मूवमेंट देखा जा रहा है | पैंथर पहाड़ी पर चरने वाले मवेशियो को आये दिन अपना शिकार बना रहा है | आज भी पैंथर ने एक गाय के बछड़े का शिकार कर डाला | उन्होंने बताया की पहाड़ी पर पैंथर की दस्तक से स्थानीय लोग दहशत में है | पैंथर के बस्ती में घुसने की भी आशंका बनी रहती है | उन्होंने बताया की कई बार प्रशासन व वन विभाग को इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई है लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है | जिसके चलते लोग दहशत के साये में रहने को मजबूर है | बाईट- 1 भरत बांसड   निवासी बांसडवाडा बाईट-2  निलेश बांसड  निवासी बांसडवाडा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top