Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shajapur465001

गुरु पूर्णिमा पर शाजापुर में पंचकुंडीय यज्ञ का आगाज़!

Manoj Jain
Jul 06, 2025 11:33:17
Shajapur, Madhya Pradesh
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर एंकर- शाजापुर शहर के लालघाटी पर स्थित बापू की कुटिया में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार से पांच दिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चल रहा है। यज्ञ की शुरुआत में 13 पंडितों मंत्रोच्चारण करते हैं। इसके बाद देवी-देवताओं की पूजा होती है। फिर बापूजी की प्रतिमा का पंचामृत स्नान कराया जाता है। इसके बाद यज्ञ में आहुतियां दी जाती हैं। यज्ञ के मुख्य यजमान भगवान श्रीकृष्ण हैं। ट्रस्टी योगेन्द्र सिंह बंटी के अनुसार, गुरुदेव की आरती रोज सुबह-शाम होगी। यज्ञ का समापन 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के साथ होगा। यह आयोजन 1987 से शुरू हुआ था। तब से लगातार 35 वर्षों से हो रहा है। यज्ञ का मुख्य उद्देश्य अच्छी वर्षा और विश्व शांति की कामना है। इस धार्मिक आयोजन में गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाईट - योगेन्द्र सिंह बंटी ट्रस्टी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement