Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

सावन के पहले सोमवार पर महादेवा में लाखों भक्तों का जलाभिषेक!

NSNITIN SRIVASTAVA
Jul 14, 2025 03:40:06
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक के लिए पहुंचे लाखों भक्त -सावन मास के पहले सोमवार पर आज विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक के लिए लाखों भक्तों का जमावड़ा लगा है। रात 12 बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक व पूजन कर रहे हैं। भगवाधारियों की टोली कंधे पर कांवर रखे हर बम बम के जयकारे लगाते हुए शिव धाम पहुंचीं हैं। तमाम श्रद्धालु लेट कर परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे हैं। महादेवा आने वाले सभी मार्गो से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। कानपुर, उन्नाव, झांसी, जालौन, उरई, गोंडा, करनैलगंज और सीतापुर समेत कई जनपदों से आने वाले भक्तों हुजूम महादेवा पहुंचा है। जिसके लिए पुलिस-प्रशासन के द्वारा मेला आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हैं। यहां दर्शन करने दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें यहां जलाभिषेक और पूजन करके मन को बहुत शांति मिली। यहां आकर सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर के पुजारी के मुताबिक सावन में श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में जलाभिषेक का विशेष महत्व है। बाइट- श्रद्धालु, बाइट- आदित्य महाराज, श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर के पुजारी।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top