Back
सावन के पहले सोमवार पर भक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिर गूंजा हर हर महादेव!
MGMohd Gufran
FollowJul 14, 2025 01:30:51
Prayagraj, Uttar Pradesh
सावन के पहले सोमवार पर संगम नगरी के शिवालयों में शिवभक्तों का उमड़ा हुजूम,
प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी लाइनों में लगें हैं शिवभक्त,
हर हर महादेव और बोल बम के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है,
त्रेता में भगवान राम और मां सीता ने भी मनकामेश्वर महादेव मंदिर में किया था अभिषेक।
एंकर --
सावन के पहले सोमवार पर संगम नगरी प्रयागराज के शिवालयों में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हजारों की संख्या में शिवभक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवालयों में पहुंचे हैं। यमुना तट पर स्थित प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। लंबी लंबी लाइनों में लगकर भोलेनाथ के भक्त दर्शन कर रहे हैं। हाथों में भगवान भोलेनाथ को प्रिय बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दुग्ध की टोकरी लेकर भोले भंडारी के भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सावन के पहले सोमवार के मौके पर हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में लीन नज़र आ रहा है।
वॉक थ्रू... दर्शन करते श्रद्धालुओं को दिखाते हुए हैं...
सावन का पहला सोमवार होने के चलते शिवभक्तों का जहां शिवालयों में हुजूम उमड़ पड़ा है। तो वहीं शिवालयों में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम हैं। प्रयागराज के मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी शिवालयों में सुरक्षा का कड़ा पहरा है, बड़ी संख्या में पुलिस टीम तैनात है। पुरुष के अलावा महिला पुलिसकर्मियों की भी शिवालय परिसर में तैनाती है। एलआईयू और आईबी की टीमों के अलावा सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मी शिवालय और उसके आस पास की गतिविधियों पर नज़र रख रहें हैं। हर आने और जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बैरिकेटिंग के घेरे से ही हर दर्शनार्थी को गुजरना पड़ रहा है। सीसीटीवी कैमरे से भी पूरे मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही है। मंदिर के प्रवेश और निकासी द्वार के अलावा गर्भ गृह और परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
वॉक थ्रू... सुरक्षा दिखाते हुए...
मनकामेश्वर महादेव मंदिर का पौराणिक महत्व है। इस मंदिर का जिक्र कई धर्मग्रंथों में पाया जाता है। त्रेयता में भगवान राम जब वन के लिए जा रहे थे यमुना पार करते समय उन्होंने मां सीता के साथ यहां मनकामेश्वर महादेव को अभिषेक किया था। इसका भी वर्णन धर्मग्रंथों में मिलता है। इसी लिए मनकामेश्वर महादेव मंदिर का महत्व काफी अधिक हो जाता है। श्रवण मास में यहां पर भोलेनाथ के भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर दिन यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
बाइट -- आदेश उर्फ पिंटू मिश्रा, पुजारी
महाकुंभ के पहले योगी सरकार ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर को कॉरिडोर के रूप में विकसित किया। जिसके चलते महादेव का यह स्थान अब काफी वृहद रूप ले चुका है। यहां पर राजस्थानी पत्थरों से की गई नक्काशी भक्तों को आकृषित करती है। मंदिर का न सिर्फ वैभव बढ़ा है बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहले की तुलना में दर्शन भी सुविधाजनक हो गया है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement