Back
नीतीश कुमार का कैमूर आगमन: 178 योजनाओं का लोकार्पण आज
NJNarendra Jaiswal
Sept 23, 2025 13:31:32
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल
स्लग - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कैमूर आगमन 24 सितंबर को
भभुआ में 178 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का होगा कार्यक्रम
वियो - कैमूर जिले के भभुआ में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर पटेल कॉलेज भभुआ के मैदान में लैंड करेगा, जहां से वह दिनभर व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे।दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग की व्यवस्था मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
पटेल कॉलेज मैदान में दो हेलीकॉप्टरों के लिए लैंडिंग पैड बनाया गया है।
मुख्यमंत्री सुबह लगभग 11 बजे यहां पहुंचेंगे। सबसे पहले वे जीविका दीदी के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे, जहां समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।
मेडिकल कॉलेज की सौगात गौरतलब है कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने की घोषणा की थी। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि चैनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास खुद मुख्यमंत्री ही करेंगे। मौके पर वे मेडिकल कॉलेज के स्थल का निरीक्षण भी करेंगे उसके बाद मैदान में जन संवाद मेडिकल कॉलेज स्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भभुआ के जगजीवन मैदान में जन संवाद करेंगे। यहां पर मंच से वे जिले की जनता को संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल पर लाखों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।
178 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
जी मीडिया से खास बातचीत में जदयू जिला अध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी खास होगा। उन्होंने कहा कि "प्रगति यात्रा में जिन योजनाओं की घोषणा की गई थी, उनके लिए कैबिनेट से राशि जारी की गई है। अब मुख्यमंत्री उन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कुल 178 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल लागत करीब 80 करोड़ रुपये है।
"भव्य आगमन की तैयारी
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और जदयू कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। कैमूर की जनता चिकित्सा, शिक्षा और विकास की नई योजनाओं की सौगात का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री के स्वागत और जनसभा के लिए उत्साह का माहौल है।
,,,,,,,वॉक थ्रू,,,,,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 23, 2025 15:20:290
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 23, 2025 15:20:200
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 23, 2025 15:20:120
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 23, 2025 15:20:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowSept 23, 2025 15:19:492
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 23, 2025 15:19:370
Report
VMVimlesh Mishra
FollowSept 23, 2025 15:19:170
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 23, 2025 15:19:020
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowSept 23, 2025 15:18:490
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 23, 2025 15:17:420
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 23, 2025 15:17:300
Report
APAbhay Pathak
FollowSept 23, 2025 15:17:180
Report