Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

लोहरदगा में नक्सली संजय भगत का शव तालाब से बरामद, हत्या की आशंका!

GLGautam Lenin
Jul 08, 2025 09:03:33
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा - जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरकोसा पत्थर खदान में बने तालाब से तीन दिनों से लापता प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के पूर्व नक्सली संजय भगत का शव बरामद किया गया है। पूर्व नक्सली संजय भगत की हत्या कर शव में पत्थर बांध कर तालाब में फेका गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय मृतक संजय भगत भक्सों हरा टोली का रहने वाला था और पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका था। मृतक संजय भगत के परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या होनी की आशंका जताई है। मृतक संजय भगत शुक्रवार से अपने घर से लापता था जिसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई संजय का सुराग नहीं मिलने पर सदर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। वही गांव के ही बगल में सोमवार सुबह संजय का शव पत्थर खदान के तालाब से मिला मृतक संजय के शरीर में कई गहरे चोट का निशान है और शव को पत्थर से बांध कर तालाब में फेका गया था। शव मिलने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक संजय भगत पूर्व में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पी एल एफ आई से जुड़ा हुआ था जिसके कारण उसे जेल भी जाना पड़ा था। परिजनों ने पूरे मामले पर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और करवाई की मांग की है। बाइट - परिजन बाइट - परिजन लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
17
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top