Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mahendragarh123029

महेंद्रगढ़ पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार!

HHHarvinder Harvinder
Jul 08, 2025 14:05:18
Mahendragarh, Haryana
महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई, पेट्रोल पम्प पर लूट के मामले में तीनआरोपियों को गिरफ्तार किया। राजस्थानके पचेरी क्षेत्रसे लूटी हुई गाड़ी से दिया था वारदातों को अंजाम। डीएसपी कनीना ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, महेंद्रगढ़ में अपराधियों को नहीं टिकने दिया जाएगा। वीओ : गाव दुलोठ अहीर क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर लूटकरने और गांव बलाहा में टाइल व पत्थर की फैक्ट्री पर फायर करने व लूट की कोशिशकरने के मामले में कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों कोगिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनित निवासी पाना लाखयान/होली चौक बादली हालआबाद पचेरी कलां जिला झुन्झूनू और कर्मवीर निवासी बलाहा खूर्द/नांगलिया नारनौल केरूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पता लगाया किआरोपियों ने दिनांक 29 जून को राजस्थान के थाना पचेरीक्षेत्र से गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपियों ने नारनौलके गांव बलाहा में टाइल व पत्थर की फैक्ट्री पर फायर कर लूट करने की कोशिश की थी।बाद में आरोपियों ने दुलौठ अहीर क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर नकदी लूटने की वारदातको अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने मामलों को संज्ञान में लेते हुए सीआईएनारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़, थाना सदर नारनौल व थाना सदर महेंद्रगढ़की टीमों का गठन किया और निर्देश दिए कि आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जल्दगिरफ्तार किया जाए। डीएसपी दिनेश कुमार ने प्रेस वार्तामें बताया कि पुलिस ने मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों कोकरनाल से शामली रोड यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे वारदातों में प्रयोग की गई लूट की गाड़ी बरामद की है,जिसे आरोपियों ने पचेरी राजस्थान क्षेत्र से लूटा था। आरोपी वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीमों ने मुख्य भूमिका निभाते हुए आरोपियों का पता लगाया और उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। बाईट : डीएसपी दिनेश कुमार
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top