Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
नक्सल कार्रवाई के बाद Bastar में विकास ने बदला नजारा; सड़क-नेटवर्क से जिंदगी आसान
KKKamal Kumar
Feb 08, 2026 10:19:28
नक्सल कार्रवाई के बाद ज़मीन पर बदलाव साफ दिखने लगा है... स्थानीय लोगों का कहना है कि अब गांवों तक सड़क और मोबाइल नेटवर्क पहुंच रहा है, जिससे रोज़मर्रा की जिंदगी आसान हुई है....पहले जहां डर के साये में काम होता था, अब स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और बाजार खुलने लगे हैं...ग्रामीणों के मुताबिक सुरक्षा बढ़ने से रोजगार और सरकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है... लोगों को उम्मीद है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो बस्तर की पहचान हिंसा से नहीं, विकास से बनेगी आम लोगों की राय
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Feb 08, 2026 12:03:19
Munger, Bihar:सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत।सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर, मायागंज ले जाते समय तोड़ा दम। मुंगेर–बरियारपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर टिकारामपुर घोरघट के पास उस समय हुई, जब महिला सड़क पार कर रही थी। जानकारी के अनुसार, करहरिया पूर्वी पंचायत निवासी रामानंद मंडल की पत्नी नीलम देवी सड़क किनारे स्थित किराना दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही تھیں। इसी दौरान मुंगेर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। परिजन घायल महिला को मायागंज अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि नई सड़कों के निर्माण के बाद क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क पर डिवाइडर व अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 08, 2026 12:02:59
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Feb 08, 2026 12:02:46
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में GAV इंटरनॅशनल स्कूल के DLF फेस 3 में किया गया एनुअल फंक्शन का आयोजन। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत। 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की थीम पर किया गया एनुअल फंक्शन का आयोजन। बच्चों के द्वारा देश भक्ति के साथ अलग-अलग प्रस्तुतिया भी दीं। रिटायर्ड आईएएस के.के खंडेलवाल भी पहुँचे। मनोज तिवारी और के.के खंडेलवाल ने जीएवी इंटरनेशनल स्कूल की सराहना की। बच्चों को मंच देकर उनका मनोबल बढ़ाना ही GAV का लक्ष्य- प्रदीप कौशिक। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 स्थित GAV इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “सर्वे भवन्तु सुखिनः” रखी गई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के.के. खंडेलवाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की। दोनों अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की। प्रदीप कौशिक, चेयरमैन, GAV इंटरनॅशनल स्कूल। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन प्रदीप कौशिक ने स्कूल के विज़न पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को मंच देकर उनका मनोबल बढ़ाना ही GAV का लक्ष्य है। हम चाहते हैं कि हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को पहचान सके। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कौशिक ने कहा कि हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को भी उतनी ही प्राथमिकता देते हैं। यही GAV की पहचान है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और तालियों की गूंज के साथ हुआ, जहां बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 11:57:31
Maudaha, Uttar Pradesh:जुलूस में शराब और आतिशबाजी पर रहेगी पूर्ण पाबंदी मौदहा हमीरपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार को मौदहा कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी (SDM) और क्षेत्राधिकारी (CO) की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के संभ्रांत नागरिकों और पर्व आयोजकों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान प्रशासन ने शिवरात्रि पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से नगर के फत्तेपुर से निकलने वाले जुलूस की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान आयोजकों ने प्रशासन के सामने फत्तेपुर मंदिर परिसर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शिकायत की कि मंदिर परिसर में कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। आयोजकों ने मांग की है कि पर्व से पहले इस अवैध कब्जे को हटाया जाए ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में मौजूद उपजिलाधिकारी ने कड़े तेवर दिखाते हुए सख्त हिदायत दी कि जुलूस के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन करते या नशे की हालत में पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी, 8सी तरह क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जुलूस में पटाखेबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई पटाखे चलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाली में संपन्न हुई इस बैठक में नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने अंत में सभी से अपील की कि पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
1
comment0
Report
Feb 08, 2026 11:56:49
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 69 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। सर्विलांस/एसओजी टीम और जनपद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर ये फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए । सर्विलांस/एसओजी टीम ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गहन विश्लेषण किया, जिसके बाद विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। सीओ चंचल त्यागी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के लॉन्च होने के बाद से अब तक फिरोजाबाद जनपद में कुल 988 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। ये फोन विभिन्न जनपदों व राज्यों की पुलिस टीमों के सहयोग से उनके मालिकों को सौंपे गए हैं। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर आवेदकों ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 08, 2026 11:53:26
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में राकेश टिकैत का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जताई चिंता अमरोहा जनपद के गजरौला में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका से ऐसा समझौता होता है तो वहां की सोयाबीन, अनाज और अन्य उत्पाद भारत में आएंगे, जिससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। टिकैत ने आशंका जताई कि अमेरिका से आने वाला कुछ सामान ऐसा भी हो सकता है जो पशुओं के लिए नुकसानदायक साबित हो, जिसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। पंचायत चुनाव को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि चुनाव समय पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर चुनाव होंगे तो खर्च भी कम होगा और गांवों में आपसी टकराव की स्थिति भी नहीं बनेगी।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 08, 2026 11:53:10
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुलिस ने निहालगंज थाना क्षेत्र में त्यागी छात्रावास के सामने हुई फायरिंग की घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो अवैध कट्टे (315 बोर) भी बरामद किए हैं। कार्रवाई निहालगंज थानाधिकारी अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। पीड़ित विनोद कुमार (45 वर्ष, निवासी पहाड़ी, थाना दिहोली) ने 29 जनवरी 2026 को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। विनोद कुमार के अनुसार, जब वह त्यागी छात्रावास पर बैठे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ थप्पड़ और ईंट-पत्थरों से मारपीट की। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया। गोली विनोद कुमार के दाहिने पैर के घुटने के ऊपर लगी, जिससे वह घायल हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने हरेंद्र उर्फ नरेन्द्र (34 वर्ष, निवासी विचपुरी, थाना दिहौली), राजकुमार (25 वर्ष, निवासी फूलपुर, थाना मनियां) और कमलेश (31 वर्ष, निवासी विचपुरी, थाना दिहौली) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो अवैध 315 बोर के कट्टे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह मामला अभी भी जांच के अधीन है। यदि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्ता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 08, 2026 11:52:55
Jaipur, Rajasthan:ऑपरेशन जंगल जंगल का काला सच उड जाएंगे आपके होश, जी मीडिया की 3 महीने की पड़ताल, और खुल गई जंगल सफारी की पोल, जी मीडिया का स्टिंग ऑपरेशन जंगल, जी मीडिया रिपोर्टर सैलानी बनकर घूमे, सीटे फुल, फिर भी अवैध रूप से जंगल सफारी कहाँ से खाली हो गई जंगल सफारी की सीटे, घूस देकर बिना टिकट जंगल में सफारी, ना आईडी, ना टिकट, कर ली पूरी सफारी, सफारी का टिकट 5000, डिमांड 7 हजार, फिर भी रिपोर्टर को नहीं दिया कोई टिकट, क्या सरकारी गाड़ी से हो रही है काली कमाई? घूस दो और झालाना-आमागढ़ सफारी करो! जयपुर के जंगल में काली कमाई का डंगल, प्रोमो- जंगल का काला सच 3 महीने की हड़ताल, खुल गई सिस्टम की पोल, उड जाएंगे आपके होश, देखिए..ऑपरेशन जंगल SUPER EXCLUSIVE आशीष चौहान, EXCLUSIVE जयपुर- राजस्थान में मेहमानों के स्वागत सत्कार के लिए कहा जाता है पधारों म्हारे देस...नवंबर से फरवरी तक मरुधरा में सैलानियों की भीड़ उमड़ती है..इसी बीच सैलानी पर्यटन स्थलों के साथ जंगल के एडवेंचर का लुत्फ उठाने भी में पीछे नहीं रहते. बल्कि अब तो सैलानी की पहली पसंद जंगल सफारी बन चुकी. क्रमशः जी मीडिया वो काला सच दिखाएगा जो जंगल के पीछे छुपा है. देखें जी मीडिया संवाददाता आशीष चौहान की 3 महीने की पड़ताल...ऑपरेशन जंगल..! ओपनिंग पीटीसी- जंगल का वो काला सच, जी मीडिया की 3 महीने की पड़ताल और खुल गई सिस्टम की पोल. ये खबर देखकर उड जाएंगे आपके होश. देखें..ऑपरेशन जंगल वाइल्ड लाइफ सिटी- देशभर के सैलानियों के लिए राजस्थान जंगल के एडवेंचर के लिए पहली पसंद बन चुका है. नवंबर से फरवरी तक देशी विदेशी सैलानी शायद इसी उम्मीद के साथ पहुंचते है कि जंगल में जाने क्या दिख जाए? बात जयपुर की करे तो यह देश का पहला ऐसा शहर है जहां तीन लैपर्ड सफारी एक साथ करवाएगी जाए. जयपुर के अलावा ऐसा कोई शहर नहीं है जहां तीन सफारी एक ही शहर में करवाई जाए? रही है. इसलिए अब पिंकसिटी को वाइल्ड लाइफ सिटी के नाम से जानने लगे हैं. लेकिन आपको पता क्या कि जयपुर के जंगलों के पीछे काला सच छुपा है. चलिए जयपुर के जंगलों की परतें खोलने से पहले शहर की सफारी के बारे में जानते है. झालाना लेपर्ड सफारी- झालाना देश की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है. झालाना 2017 में एक तेंदुआ अभयारण्य बना. यह सफारी 20 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें से करीब 28 लैपर्ड के साथ साथ कई और जंगली जानवरों को देखने के लिए सैलानी देश विदेश आते हैं. 2016 में पर्यटकों के लिए झालाना लैपर्ड सफारी को खोला गया. आमागढ़ लेपर्ड सफारी- जयपुर में आमागढ़ लेपर्ड सफारी नया वन्यजीव आकर्षण है. जिसे मई 2022 में आम जनता के लिए खोला गया. गलता जी की पहाड़ियों के पास 1,524 हेक्टेयर (16.36 वर्ग किमी) में फैला यह रिजर्व 15-20 से अधिक तेंदुओं का घर है. जहाँ सैलानी जिप्सी में बैठकर जंगली बिल्लियों, लकड़बग्घों, सियार और कई पक्षियों को देखने जाते है. बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी- जयपुर की तीसरी और नई लेपर्ड सफारी है. जिसका उद्घाटन 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस को किया गया था. यह नाहरगढ़ अभ्यारण्य के पास विद्याधर नगर में है. लगभग 1200 से 5,240 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह सफारी 19 किमी के ट्रैक पर तेंदुए, लकड़बग्घा और अन्य वन्यजीवों को सैलानी निहारते है. क्यों पिंकसिटी, कहाँ कितने लैपर्ड- झालाना सफारी 28 लैपर्ड, आमागढ़ सफारी 15 लैपर्ड, पापड़ सफारी 17 लैपर्ड, नाहरगढ़ जंगलों में 20 से अधिक, आस-पास के जंगलों में कुल 100 से अधिक लैपर्ड. इसलिए पिंकसिटी अब सैलानियों की पहली पसंद बन चुका है. जिप्सी की सरकारी रेट 5 हजार, मगर- पिंकसिटी में लैपर्ड सफारी के लिए टिकट का शुल्क तय है. वन विभाग वेबसाइट के मुताबिक सफारी के लिए प्रति व्यक्ति 834 रूपए और पूरी जिप्सी के लिए 5004 रूपए सफारी का चार्ज देना होता है. टिकट ऑनलाइन या विंडो से बुक किया जाता है. पर्यटकों को I CARD देना होता है. जी मीडिया स्टिंग ऑपरेशन में जंगल का खुलासा कर रहा है कि जयपुर में घूमने आने वाले पर्यटक अपने आप को ठगा महसूस करेंगे. पत्रकार आशीष चौहान की पड़ताल 3 महीने की थी. (स्टिंग वीडियो क्लिप 1) TIME- 3:38 से स्टार्ट परमेश मीणा से शाम को आमागढ़ की सफारी के लिए टिकट के बारे में बात चली. दलाल परमेश ने कहा कि शाम को वीआईपी मूवमेंट है, इसलिए टिकट नहीं मिलेंगे. सुबह 7 से 9 झालाना सफारी में उपलब्धता बताई. 7 हजार रूपए की मांग बताई, ऑनलाइन कम, ऑफलाइन अधिक. टिकट के लिए ID चाहिए या नहीं, इस पर स्पष्ट सलाह नहीं मिली. (15 DEC VOICE RECORD 1) रिपोर्टर-सफारी से बोल रहे हो सर, आपको शाम को आमागढ़ की सफारी चाहिए? दलाल-शाम को पॉसिबल नहीं है. सुबह 7 से 9 झालाना सफारी में. (15 DEC VOICE RECORD 2) रिपोर्टर-आईडी जरूरी है क्या? दलाल-आईडी सबकी लगेगी. आईडी भेज दूंगा. अवैध जंगल सफारी का सफर अभी बाकी है- अवधि के बाद जनवरी में भी संपर्क किया गया, पर वीआईपी मूवमेंट के कारण सफारी उपलब्ध नहीं मिली. फरवरी में भी प्रयास जारी रहा. झालाना-आमागढ़ जंगल सफारी के जिम्मेदार अफसर- रेंजर: जितेंद्र सिंह शेखावत, CF- देवेंद्र सिंह राठौड़, DCF- विजय पाल सिंह. इन अफसरों की तस्वीरों के साथ इनके नाम दिए गए. ये सेलिब्रिटी कर चुके विजिट- झालाना लेपर्ड सफारी का देशभर में नाम, सूर्यकुमार यादव, अक्षय कुमार, फराह खान, रणवीर हुड्डा, संजय दत्त, अक्षय कुमार, रवीन टंडन, रितेश देशमुख, जेनेलिया आदि ने भी सफारी दीखावी. जिप्सी पर किसका कंट्रोल?- ऑपरेशन जंगल के बाद सवाल, बिना आई कार्ड प्रवेश कैसे हो रहा है. सरकार के राजस्व पर सवाल, वन मंत्री संजय शर्मा व अन्य अधिकारी एक्शन लेंगे? नोट- इस खबर की फीड ऑफ़िस से भेजी गई है, क्लिपिंग व ऑडियो फाइल आदि लिंक 2 सी में अटैच हैं.
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 08, 2026 11:52:35
Jaipur, Rajasthan:सामाजिक सौहार्द और चेतना के लिए हिंदू सम्मेलन, स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय समस्याओं पर किया चिंतन जयपुर समाज में चेतना जगाने और सौहार्द पैदा करने के लिए प्रदेश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जयपुर शहर में भी एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। इनमें सम्मेलनों में जातिवाद रहित समाज, सहित स्थानीय से लेकर राष्ट्र स्तर की समस्याओं को दूर करने पर मंथन किया गया। हिंदू सम्मेलनों से पहले महिलाओं ने कलश यात्राएं निकालीं, वहीं सम्मेलनों के कारण शहर में भगवामय माहौल हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर देशभर में समाज और व्यक्ति निर्माण तथा हिंदूत्व की एकजुटता के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके तहत ही राजस्थान में दस हजार से अधिक स्थानों पर बस्तियों के अनुसार हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। आज रविवार को जयपुर शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सम्मेलन आयोजित किए गए। सांगानेर में गोविंद नगर बस्ती के हिंदू सम्मेलन से पहले सैंकड़ों महिलाओं ने भागवत धाम से कलश यात्रा निकाली। पीली रंग की साड़ी और सिर पर कलश लिए महिलाएं बैंड बाजे की धुनों पर मंगलगान करती विभिन्न कॉलोनियों से होकर आयोजन स्थल पर पहुंची। इसके बाद वहां हिंदु सम्मेलन में संत प्रेमनारायण महाराज, संघ प्रचारक प्रशांत कुमार, समिति के अध्यक्ष रतन सिंह चौधरी, सहमंत्री दीपेश शर्मा सहित सर्व समाज के लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने एकजुट होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के साथ ही वर्तमान हालात के मद्देनजर सतर्क रहने का आह्वान किया। इसके बाद सामूहिक भोजन प्रसादी भी हुई जिसमें सभी लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया। इसके अलावा शहर में अन्य जगह भी हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। - जामड़ोली के बिरसा मुंडा मैदान पर भरत विहार बस्ती की ओर से हिंदू सम्मेलन में साध्वी समदर्शी मुख्य वक्ता रहीं। - ब्रह्मपुरी बस्ती में हिंदू सम्मेलन में 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। - झोटवाड़ा की मानसरोवर बस्ती गणेश कॉलोनी हिंदू सम्मेलन में पहुंचे लोग - बजरंग बस्ती, Kerr के बालाजी मंदिर में प्रताप नगर सेक्टर 26 के पास हिंदू सम्मेलन आयोजित - बैनाड़ की निर्मल विहार बस्ती में हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हिंदू सम्मेलन में बस्ती में रहने वाले प्रत्येक समुदाय, हरेक आयुवर्ग के लोगों, संत समाज, विभिन्न बिरादरियों का नेतृत्व करने वाले लोग एकत्र हुए। इन सम्मेलनों में लोगों से हिंदू और भारत के विचारों के साथ ही बस्ती, कस्बा, प्रदेश तथा देश की समस्याओं पर चिंतन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्य का पालन करने का आह्वान किया गया। बाइट - रतन सिंह चौधरी, अध्यक्ष गोविंद बस्ती समिति बाइट - RAMPRASAD , गोविंद बस्ती बाइट - किरण चौधरी, महिला अध्यक्ष समिति
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 08, 2026 11:51:14
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI BREAKING काशी के शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, संविधान रैली में मोदी-योगी व भागवत पर तीखा प्रहार काशी के शास्त्री घाट से कांग्रेस का बड़ा शंखनाद, 'संविधान रैली' में उमड़ी भारी भीड़। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में मोदी-योगी सरकार पर तीखा हमला। सुप्रिया श्रीनेत का पीएम-सीएम पर प्रहार काशी में मूर्तियां खंडित होती हैं तो खून खौलता है। पवन खेड़ा का विवादित बयान पीएम मोदी को जनता का श्राप लग रहा है। सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर भड़की कांग्रेस मोहन भागवत के बयान की कड़ी निंदा। सांसद इमरान मसूद और पवन खेड़ा ने संविधान की रक्षा के लिए जनता से मांगा सहयोग। अजय राय का बड़ा ऐलान- योगी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष। अलीगढ़ और सहारनपुर होते हुए लखनऊ के रमाबाई मैदान में थमेगी संविधान संवाद यात्रा।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Feb 08, 2026 11:50:36
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम से खाटू श्याम तक विधायक मुकेश शर्मा की पैदल महायात्रा आस्था की महायात्रा,विधायक मुकेश शर्मा की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब खाटू श्याम के लिए निकली पैदल महायात्रा फाल्गुन माह में श्रद्धा की मिसाल जनता का प्यार और श्याम का आशीर्वाद महायात्रा बनी ऐतिहासिक गुरुग्राम से खाटू श्याम तक आस्था का सैलाब, विधायक मुकेश शर्मा आगे-आगे सेक्टर 21 स्थित से निकली महा यात्रा रेजांगला चौक होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची जहां विधायक ने माता रानी का आशीर्वाद लिया गुरुग्राम के सबसे पुराने बाजार सदर बाजार में व्यापारियों ने विधायक मुकेश शर्मा का शुवागत किया एंकर- गुरुग्राम से खाटू श्याम जी तक आस्था और श्रद्धा की अनोखी मिसाल आज देखने को मिली, जब गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने फाल्गुन माह में पैदल महायात्रा की शुरुआत की। सेक्टर-21 से आरंभ हुई इस महायात्रा में लाखो श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, वहीं हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा ने इस यात्रा को और भी ऐतिहासिक बना दिया। वीओ 1- गुरुग्राम से राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर तक पैदल महायात्रा की शुरुआत आज सेक्टर-21 से की गई। इस महायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे रास्ते भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। माता शीतला मंदिर से लेकर सदर बाजार तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई, जिससे यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। बाइट-मुकेश शर्मा, विधायक, गुरुग्राम वीओ 2- विधायक मुकेश शर्मा की माने तो यह गुरुग्राम की जनता का प्यार और खाटू श्याम जी का आशीर्वाद है, जिसने इस यात्रा को महायात्रा का रूप दिया है।महायात्रा के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने रेजांगला चौक पहुंचकर शहीदों को नमन किया।उन्होंने बताया कि इस महायात्रा में लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं शामिल हुए है।विधायक ने कहा कि जनता के सहयोग और खाटू श्याम बाबा के आशीर्वाद से उन्हें निरंतर ऊर्जा मिलती है। बाइट-मुकेश शर्मा, विधायक, गुरुग्राम वीओ 3- इस दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने विकास कार्यों को भी ध्यान में रखते हुए सदर बाजार में पाइपलाइन और रोड का शिलान्यास किया जिसकी लंबे समय से बैंक चलती आ रही थी मुकेश शर्मा ने कहा कि यह बाजार गुरुग्राम का सबसे पुराना बाजार है इसे चांदनी चौक बाजार से भी बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। बाइट- मुकेश शर्मा, विधायक, गुरुग्राम बाइट- श्रद्धालु बाइट- श्रद्धालु वीओ 4- इस दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने लोगों से गुरुग्राम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील भी की और स्वच्छता का संदेश दिया। यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।बहरहाल ये यात्रा इतिहासिक यात्रा के तौर पर देखी जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top