Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhisarai811310

सावन में मटन पार्टी: क्या है इस भोज की सच्चाई?

RKRaj Kishore
Jul 17, 2025 02:32:16
Lakhisarai, Bihar
DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-MUTTON PARTY DATE:-17.07.2025 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR - लखीसराय। बुधवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड पहुंचे। सूर्यगढ़ा बाजार स्थित एनएच 80 के किनारे पेट्रोल पंप के पास बुधवार को जदयू के संवाद कार्यक्रम में मटन पार्टी का भोज कार्यकर्ताओ के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं सूबे के वरीय मंत्री अशोक चौधरी की उपस्थिति में मटन भोज का आयोजन किया गया। सांसद ने स्टेज से घोषणा किया कि मटन एवं सादा खाना का इंतजाम है, जो लोग मटन खाना चाहते हैं वे खा सकते हैं। सावन जैसे पवित्र माह में कार्यक्रम के दौरान मटन पार्टी का आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं राजद के आफिशियल फेसबुक साइट से इस मटन भोज पर तंज भी कसा गया है। ऐसे सावन जैसे पवित्र माह में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर मटन भोज का आनंद लिया। बाइट- ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top