110034
दिल्ली में कावड़ियों का स्वैग से होगा स्वागत
Delhi, Delhi:दिल्ली की रेखा सरकार भी अब कावड़ियों का स्वागत योगी सरकार की तर्ज पर करने में जुट गई है। केजरीवाल सरकार के दौरान बनाने गए कावड़ियों के लिए शिविर को दोगुना किया जा रहा है…कावड़ियों को दिल्ली में सड़कों पर कोई परेशानी न हो इसका भी पूरा इंतेजाम किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना—16 राउंड, 80 वार्ड
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026, सुबह 8:00 बजे शुरू होगी मतगणना, निगम के 80 वार्डो के चुनावी मैदान में उतरे 220 प्रत्याशी के भाग्य का होगा फैसला, राजस्थान कृषि महाविद्यालय में होगी मतगणना, 80 वार्डों के लिए आठ अलग-अलग टेबल लगे हैं, 16 राउंड में पूरी होगा मतगणना का काम, पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए हैं खड़े सुरक्षा बंदोबस्त, त्रिस्तरीय जांच के बाद आरसीए परिसर में दिया जा रहा प्रवेश, एक ग्राउंड पूरा होने के साथ ही पांच वार्डो के परिणाम होंगे जारी,0
0
Report
रोहिणी घावरी ने वाल्मीकि समाज के लिए 30% राजनीतिक भागीदारी की मांग मेरठ में
मेरठ स्टोरी मेरठ: चंद्रशेखर पर आरोप लगाने वाली रोहिणी मेरठ पहुंचीं, वाल्मीकि समाज के लिए मांगी 30% राजनीतिक भागीदारी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पूर्व गर्लफ्रेंड होने का दावा कर उन पर कई आरोप लगाने वाली डॉ. रोहिणी घावरी रविवार को मेरठ पहुंचीं। उन्होंने यहां अपनी पहली सामाजिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने वाल्मीकि समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आरक्षण वर्गीकरण को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग उठाई। रोहिणी ने कहा कि वाल्मीकि समाज को कम से कम 30 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर हम 30 प्रतिशत मांगेंगे तो शायद 10 प्रतिशत ही मिले, लेकिन कुछ तो मिलना चाहिए।" उन्होंने भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा समेत सभी राजनीतिक दलों से वाल्मीकि समाज के लोगों को विधानसभा चुनाव में अधिक टिकट देने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि समाज का मुख्यमंत्री कब बनेगा? उन्होंने कहा कि समाज के लोग वर्षों से दूसरे दलों को वोट देकर उन्हें सत्ता तक पहुंचाते रहे हैं और चुनावों में भीड़ का हिस्सा बनते रहे हैं। अब समाज को खुद नेतृत्व करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में वाल्मीकि समाज की आबादी 20 लाख से अधिक है, लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी उस अनुपात में नहीं है। चंद्रशेखर आजाद के साथ चल रहे विवाद पर रोहिणी ने कहा कि मामला अब अदालत में है और वह कोर्ट की तारीख का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सही और गलत का फैसला सड़क पर नहीं, न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। कोर्ट का फैसला आने के बाद वह मामले से संबंधित बातें मीडिया के सामने रखेंगी। उन्होंने कहा कि आरोपी खुद अपने खिलाफ आरोप स्वीकार नहीं करता, इसलिए सही-गलत का फैसला न्यायाधीश को करने देना चाहिए। महिला आयोग में शिकायत के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि वह पिछले करीब एक साल से जवाब का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने महिला आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि आयोग उन्हें अपने देश की बेटी नहीं मानता। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब वह इस मामले पर ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं। रोहिणी ने बताया कि वह दो दिन पहले ही स्विट्जरलैंड से भारत लौटी हैं। मेरठ का कार्यक्रम करीब एक महीने पहले से तय था और यह उनकी पहली सामाजिक बैठक है。 बाइट : डॉ रोहिणी घावरी0
0
Report
यूपी चुनाव 2027: भाजपा सपा शासनकाल के अपराधों की तुलना से नैरेटिव धार देगी
Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है इससे बाईट गयी है चुनाव में भाजपा गिनायेगी सपा शासनकाल में हुए अपराध का हिसाब एंकर---यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच भाजपा ने सपा के खिलाफ चुनावी नैरेटिव को धार देने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी अब सिर्फ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के बजाय सपा सरकार के कार्यकाल से सीधी तुलना करने की तैयारी में है। वीओ---यूपी भाजपा की नई रणनीति में सपा सरकार के 2012 से 2017 तक के कार्यकाल को विशेष रूप से निशाने पर रखा जाएगा। इस अवधि में अपराध, दंगे, हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े आंकड़ों को 2017 के बाद की स्थिति से जोड़कर पेश करने की तैयारी है माफिया के खिलाफ कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति कुर्की और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस अभियान को भी चुनावी बहन का हिस्सा बनाया जाएगा बाईट एस एन सिंह भाजपा प्रवक्ता ग्राफ़िक्स इन अपराध नियंत्रण पर जोर--- जारी कानून-व्यवस्था, माफिया और संगठित अपराध से लेकर बिजली, महिला सुरक्षा और गरीब कल्याण तक के मुद्दों पर तब और अब का आंकड़ा जनता के सामने रखने की योजना है। महिला सुरक्षा पर भी होगी तुलना--- महिला सुरक्षा भी भाजपा के चुनावी नॉरेटिव का अहम हिस्सा होगा .महिला हेल्पलाइन ,मिशन शक्ति, पुलिस रिस्पांस सिस्टम और थानों में महिला शिकायतों के निस्तारण जैसे उपायों की तुलना सपा शासन काल से करने की तैयारी है .पार्टी अपराध घटने के दावे के साथ fir, अपराध दर, चार्जशीट और दोष सिद्धि के आंकड़े के जरिए बदलाव करने की कोशिश करेगी पीडीए के मुकाबले सामाजिक विस्तार---भाजपा सपा के पीडीए के मुकाबले गैर यादव ,ओबीसी गैर जाटव ,दलित,सवर्ण और छोटे सामाजिक समूहों के बीच अपनी पकड़ मजबूत रखने पर जोर देगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीट घट का 33 और सपा की बढ़कर 37 हुई थी ।ऐसे में 2027 के लिए सामाजिक समीकरण भाजपा की रणनीति के केंद्र में है मुलायम से अखिलेश सरकार तक का हिसाब--- भाजपा की रणनीति में मुलायम सिंह यादव के शासनकाल से लेकर अखिलेश यादव सरकार तक की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने पर ही भी जोर है। पार्टी नेताओं के भाषणों में सपा शासन के दौरान अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर बनी धारणा का जिक्र किया जा रहा है ।इसके समानांतर 2017 के बाद माफिया के खिलाफ कार्रवाई और अपराध नियंत्रण से जुड़े आंकड़े रखे जाएंगे कोशिश होगी की चुनावी बहस को इस सवाल पर केंद्रित किया जाए कि सपा से बेहतर बीजेपी क्यों? ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ---उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सपा के खिलाफ चुनावी नैरेटिव को धार देने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है।ऐसे में अब भाजपा के नेता सपा को इन्ही मुद्दों पर घेरते हुए नज़र आएंगे वाक थ्र*0
0
Report
Advertisement
भारत महिला टीम ने एशिया कप जीता, मोदी ने बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:A proud moment for Indian cricket! Congratulations to the Women’s team on winning the Asia Cup. Their confidence, consistency and remarkable spirit were on full display throughout the tournament. May this triumph inspire millions of youngsters across the country to play more and shine.0
0
Report
गणेश चतुर्थी पर मोदी का देशवासियों को शुभकामनाओं का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया!mudakratamodakm sda vimuktisadhakm kaladharvatamsakm vilasilokrakshakam. anayakinanayakm vinashitebadhaityakm natashubhashunashakm namamit tam vinayakam.0
0
Report
गोड्डा में कुड़मी समुदाय के करमा उत्सव डहरे करम का रंगारंग आयोजन
Godda, Jharkhand:वृहद कला संस्कृति बैनर तले गोड्डा में रविवार को कुड़मी समाज द्वारा डहरे करम का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में परंपरागत पोशाक पहने युवक युवतियों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर रात इसका समापन हो गया। बताते चलें कि प्रकृति का त्यौहार कहे जाने वाले करमा के उपलक्ष्य में डहरे करम का विगत कुछ वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। दरअसल कुड़मी समाज अपने आपको आदिवासी मानता है और सरकार से इसी का हक भी चाहता है। इसी बहाने वह अपनी एकता और सामाजिक ताकत की झलक दिखला गया。0
0
Report
Advertisement
सीकर में मतगणना के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद
Jaipur, Rajasthan:सीकर में मतगणना के लिए मुस्तैद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी0
0
Report
हरीश रावत सभी पदों से इस्तीफा देकर नेतृत्व के पास पेशकश लेकर जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरिś रावत ने सभी पदों से इस्तीफा देने पर कहा, "अभी मैं नेतृत्व के पास अपनी पेशकश लेकर जाऊंगा। मैं प्रदेश अध्यक्ष के पास एक चिट्ठी भेजूंगा। ऐसी कोई पेशकश नहीं है जिससे किसी को नाराज होने की जरूरत है। हम प्रदेश में एक मुद्दे पर लड़ रहे हैं। मेरी वजह से उस लड़ाई में कोई व्यवधान पैदा न हो इसके लिए मैंने वह पेशकश की है..."0
0
Report
गोपालगंज में घर के बाहर अधेड़ को गोली, बदमाशों ने राइफल छीनी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में घर के बाहर दालान में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया पीड़ित ने बदमाशों से झड़प कर उनकी राइफल छीन ली परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया घटना रविवार देर रात हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की है जहाँ 50 वर्षीय मजिस्टर यादव अपने दालान के बाहर सोये थे देर रात अपराधी आये व उन्हें जगाया फिर हाथापाई शुरू हो गई मजिस्टर यादव ने एक अपराधी को पकड़ लिया व राइफल छीन लिया जिसके बाद दूसरे अपराधी ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया व अपने साथी को छुड़ा कर फरार हो गया घटना की सूचना पर पहुँची हथुआ पुलिस ने राइफल को जब्त कर लिया है व मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
इटावा में मां-बेटे के मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के आसई अड्डा गांव में पारिवारिक वजहों के चलते बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अहिवरन सिंह के छोटे बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिसे पास में खड़े लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल हो गया है। पीड़ित माता ने बताया कि पारिवारिक वजहों के चलते बेटे ने उनके साथ मारपीट की, बड़े बेटे जो मथुरा में डायल 112 पर तैनात हैं, उनकी सहायता से यह घटित हुआ। इससे पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है, लेकिन तब शिकायत नहीं की गई थी। मां को पुत्र की तरफ से जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।0
0
Report
अलीगढ़ में शराब-गांजा विरोध पर दबंगों का हमला, 6 घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग. शराब और गांजा पीने का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी. दबंगों ने मारपीट कर महिला समेत 6 लोगों को किया घायल. सभी घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी. पीड़ितों के बयान और CCTV फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई. रोरावर थाना क्षेत्र के नीवरी गाँव में दबंगों की दबंगई.0
0
Report
मड़ियांव में बाइक टकराव के विवाद ने बुजुर्ग दादा-पोतों पर चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बाइक टकराने को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते दादा और पोते पर हुए चाकू से हमले के आरोपी को मड़ियांव पुलिस ने महज चौबीस घंटे में आरोपी को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया ,पुलिस के मुताबिक 70 साल के बुजुर्ग मगन बिहारी तिवारी अपने पोते संकल्प तिवारी [20] के साथ जाते वक्त मोटरसाइकिल निकालने पर टच होने को लेकर एक अन्य व्यक्ति से वाद विवाद हो गया जिसमें उस व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दादा और पोते को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए केजीएमसी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया जहाँ बुजुर्ग मगन बिहारी तिवारी को इलाज के दौरान चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया जबकि संकल्प तिवारी का इलाज चल रहा है वही इस घटना को लेकर पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज़ कर मामले में आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक आरोपी राजकुमार लखीमपुर खीरी का रहने वाला है उसके कब्जे से पुलिस ने 1 सार्पनर चाकू बरामद कर लिया है इसको लेकर शुरू हुई जांच में सामने आया आरोपी राजकुमार लखीमपुर खीरी का पिछले 8 सालो से लापता हिस्ट्रीशीटर है जिसकी तलाश लखीमपुर पुलिस को थी पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामलो पहले से दर्ज़ है वही पुलिस का कहना है इसको लेकर आगे की जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
रतलाम में गणेश उत्सव से पहले बारिश ने मौसम बना दिया सुहाना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में गणेश चतुर्थी से पहले भगवान गणेश के आशीर्वाद जैसी राहत वाली बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश बड़ी राहत लेकर आई है। हालात ये थे कि लोग छाते के बजाय तेज गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आ रहे थे। लेकिन बीते दो दिनों की बारिश के बाद अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। गणेश उत्सव की सुबह रतलाम का मौसम सुहाना और खूबसूरत नजर आया। घरों से निकले लोगों को शहर में हल्के कोहरे से ढके मनमोहक नजारे दिखाई दिए। ठंडी फुहारों और खुशनुमा मौसम ने गणेश उत्सव की खुशी को और दोगुना कर दिया। मौसम के इस बदलाव ने श्रद्धालुओं के उत्साह में भी नई ऊर्जा भर दी है。0
0
Report
रायपुर पुलिस ड्रग सप्लाई लिंक पर 3 आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर नशे के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई... ड्रग सप्लाई करने पहुंचे 3 आरोपी गिरफ्तार. पॉम रेसीडेंसी के पास सप्लाई करने पहुंचे थे ड्रग्स. 7 ग्राम हेरोइन जब्त. जब्त हेरोइन की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये.. आयुष दूबे,अदनान खान और अब्दुल रेहान गिरफ्तार.. सप्लाई लिंक खंगालने में जुटी पुलिस. सिविल लाइन थाना इलाके का मामला...0
0
Report
पाकुड़ में अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1900 टिकट समेत विक्रेता गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी के खिलाफ बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने लगभग डेढ़ लाख रुपये की अवैध लॉटरी के साथ एक लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार किया है... पुलिस ने उसके पास से 'डियर लॉटरी डे नाइट' समेत कुल 1900 पीस प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है...पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने नगर थाना में इस बारे में जानकारी दी... उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के तलवाडागा में विक्रम गुप्ता नाम का व्यक्ति अपने घर पर अवैध लॉटरी की खरीद-बिक्री करता था...इसकी सूचना मिलने पर एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई थी... इस टीम ने गुप्त सूचना की पुष्टि के बाद विक्रम गुप्ता के घर पर छापेमारी की...पुलिस टीम को देखते ही विक्रम भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया...पकड़े गए व्यक्ति और उसके घर की तलाशी लेने पर वहां से 1900 अवैध लॉटरी टिकट और एक मोबाइल फोन मिला...जब्त लॉटरी की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रहीं हैं...इस मामले में थाना में कांड दर्ज किया गया है... एसडीपीओ ने बताया कि अवैध रूप से बेची जा रही लॉटरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है...0
0
Report
Advertisement
