Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821102

मुंबई पुलिस ने भभुआ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले साइबर संचालक को गिरफ्तार किया!

Narendra Jaiswal
Jul 01, 2025 09:30:15
Kaimur, Bihar
मुकुल जायसवाल स्लग - पासपोर्ट के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने भभुआ शहर से एक साइबर संचालक को किया गिरफ्तार । वियो - कैमूर जिले के भभुआ थाना शहर के गुरुद्वारा चौक के पास एक साइबर कैफे के संचालक को मुंबई से आई पुलिस ने भभुआ थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भभुआ थाना क्षेत्र के कुकराढ गांव के मुन्ना शाह के पुत्र स्वयं प्रकाश शाह बताया जा रहा है। यह पासपोर्ट बनाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करते थे। जिस मामले में मुंबई थाना क्षेत्र के गोराई थाना में मामला था जिस पर कारवाई हुई है। जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि मुंबई शहर के गोराई थाना की पुलिस भभुआ आई थी जिसमें फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट बनाने के बना था। उस मामले के एक आरोपी को भभुआ शहर के गुरुद्वारा गली के साइबर कैफे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भभुआ थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ का स्वयं प्रकाश साह है जो साइबर कैफ़े चलाता था। पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस उसको अपने साथ लेते गई है। बाइट - शिव शंकर कुमार - डीएसपी भभुआ
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement