Back
सिरसा में सांसद खेल महोत्सव: रजिस्ट्रेशन शुरु, क्या है खास मायने?
VKVIJAY KUMAR
Sept 12, 2025 10:35:29
Sirsa, Haryana
सिरसा।
-खेलो इंडिया,फिट इंडिया के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन।
-राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत।
-सिरसा के पंचायत भवन में हुआ कार्यक्रम।
-सिरसा के सभी खंडो से जुड़े खेल प्रतिनिधियों ने की शिरकत।
- राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मीडिया को दिया बयान ।
-सांसद खेल महोत्सव के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगी।
-ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन का उठा सकते है लाभ।
- प्रधानमंत्री ने दिया है आदेश सभी लोकसभा क्षेत्र में करवाई जाए खेल प्रतियोगिताएं।
- ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाना है व युवाओं को नशे से दूर रखना है मुख्य उद्देश्य ।
- 21 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेंगी खेल प्रतियोगिताएं।
- उत्तर भारत में बरसात व बाढ़ से आई त्रासदी पर बोले बराला।
- हरियाणा में बरसात के प्रकोप से नुकसान पर हरियाणा सरकार सामाजिक संगठन व किसान मिलकर बाहर आ रहे है।
- नशे के खिलाफ लगातार सरकार प्रयासरत है।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए,
- उनकी सरकार में किसानों को दो व ढाई रुपए के चेक मिलते थे लेकिन अब ₹15000 किसान को मिल रहे हैं ।
-हरियाणा व केंद्र सरकार किसान हित में कर रही है काम।
-भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चिंता करने की नहीं है जरुरत।
एंकर रीड -खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन सिरसा के पंचायत भवन में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सिरसा जिले के सभी खंडों से जुड़े खेल प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
वॉयस01 -राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इस अवसर का लाभ उठाकर प्रतियोगिताओं में भाग लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार सभी लोकसभा क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। खेल प्रतियोगिताएं 21 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। नशे के खिलाफ सरकार के लगातार प्रयासों का जिक्र करते हुए बराला ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें खेल व स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
वॉयस02 -बराला ने उत्तर भारत में बरसात और बाढ़ से आई त्रासदी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बरसात के प्रकोप से हुए नुकसान से निपटने के लिए राज्य सरकार, सामाजिक संगठन और किसान मिलकर प्रयासरत हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। बराला ने दावा किया कि हुड्डा सरकार के समय किसानों को दो-दो और ढाई-ढाई रुपये के चेक मिलते थे, जबकि आज किसानों को ₹15,000 तक की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार दोनों किसान हित में लगातार कार्य कर रही हैं, ऐसे में हुड्डा को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
बाइट -सुभाष बराला,राज्यसभा सांसद
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
4
Report
ASArvind Singh
FollowSept 12, 2025 13:18:454
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 12, 2025 13:18:32Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी से नीचे उतरने के बाद प्यासे जवानों को zee की टीम ने पिलाई पानी..
2
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 12, 2025 13:18:221
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:17:000
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:180
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowSept 12, 2025 13:15:480
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 12, 2025 13:15:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI POLICE BURST CAMEL SMUGGLING GROUP, SEIZE 42 CARTONS OF ILLICIT LIQUOR AT NEB SARAI/ VISUALS
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 13:15:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 13:14:049
Report
4
Report