Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

ब्यावर में मोहर्रम जुलूस: ताजियों का रूहानी मिलन!

Dilip Chouhan
Jul 06, 2025 10:34:09
Ajmer, Rajasthan
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में रविवार को मोहर्रम के ताजियों का जुलूस निकाला गया। शहर के सात मुकाम से एक साथ सात ताजियों का जुलूस  रवाना किया गया। ढोल ताशों की मातमी धुनों के बीच अपने अपने मुकाम से रवाना हुए ताजियों का दोपहर को फतह पुलिया चौपड़ पर रूहानी मिलन हुआ। ताजियों के आगे मातमी धुनों के बीच मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। अपने अपने मुकाम से उठे ताजियों का के साथ साथ पांच मन्नती ताजिए भी निकाले गए। सभी का मिलन फतेह पुरिया चौपड़ पर हुआ। देर शाम को शहर के नूंद्री महेंद्रातान स्थित कर्बला में ताजिए सैराब किए गए। शहर में विभिन्न स्थानों से रविवार सुबह 11 बजे अपने निर्धारित मुकाम से सातों ताजिए रवाना हुए। जुलूस के दौरान मुस्लिम अकीदतमंद अपने अपने बच्चों के साथ ताजियों के नीचे से निकले और देश प्रदेश मे अच्छी बारिश और अमन चैन की दुआ की। इस दौरान शहर ताजिया और छावनी ताजिया का मिलन अजमेरी गेट पर हुआ। शहर के सभी मुकामों से निकले ताजियों का रूहानी मिलन फतेह पुरिया चौपड़ पर हुआ। इस दौरान मातमी धुनों के बीच मुस्लिम समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। ताजियों को देखने के लिए बाजार की दुकानों और घरों की छतों पर शहरवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। फतेह पुरिया चौपड़ पर रूहानी मिलन के बाद सातों ताजिये शहर के पंडित मार्केट, लौहारान चोपड़ा, पाली बाजार से चांग गेट से होते हुए कर्बला की ओर रवाना हुए। देर शाम सातों ताजिए कर्बला पहुंचे जहां पर मातमी धुनों के बीच सातों ताजियों का सैराब किया गया। मोहर्रम के जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए शहर के हर गली चौराहों पर पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। 
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement