Back
मौलाना बरेलवी ने मोदी के भाषण पर जताई चिंता, क्या है असली मंशा?
AKAjay Kashyap
Aug 15, 2025 08:45:21
Bareilly, Uttar Pradesh
VANDOR CODE 411545
REPORT....AJAY KASHYAP
BAREILLY
ANCHOR...बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा , के मैं सबसे पहले जश्ने आजादी की मुबारकबाद पेश करता हूं ,आज प्रधानमंत्री ने लाल किले की फसील से भारतीय आवाम को संबोधित किया। उनका संबोधन बहुत अच्छा और देश की एकता व अखंडता के लिए बेहतरीन था ,उन्होंने भारत की तरक्की और विकास की जो बातें कही हैं उन तमाम बातों का मैं समर्थन करता हूं। मगर साथ ही प्रधानमंत्री ने घुसपैठियों पर निशाना साधते हुए देश के डेमोग्राफी के बदलने की बात कह कर उन्होंने मुसलमानो पर निशाना सदा ,जो खास तौर पर असम ,बंगाल और बांग्लादेश के मुसलमानो की तरफ इशारा है- उन्होंने वह भाषा इस्तेमाल की जो भाषा असम के मुख्यमंत्री हेमंत कुमार विश्व शर्मा हमेशा इस्तेमाल करते हैं ,असम मुख्यमंत्री हमेशा आसामी और बंगाली मुसलमानो को घुसपैठिया कहकर टारगेट करते हैं, और निशाना बनाते रहे हैं ,और यही जुबान प्रधानमंत्री ने भी इस्तेमाल की।
मौलाना बरेलवी ने कहा, कि नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने वोट दिया तो या जिन्होंने वोट नहीं दिया तो वह सभी के प्रधानमंत्री हैं ।भारत का मुसलमान उनको अपने देश का मुखिया मानता है और तस्लीम भी करता है ,मगर अभी जिस तरह की जुबान इस्तेमाल की वह प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती है ।भारत के मुसलमान मोदी जी को पसंद करते है, इसलिए उनको इस तरह की जुबान इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । ये बात उनके रुतबे और मनसब के खिलाफ है।
बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
New Delhi, Delhi:
कश्मीर के किश्तवार में बादल फटने से भारी तबाही, 60 की मौत और करीब 140 से ज्यादा घायल है, इस हादसे के बाद अब सिर्फ लोगों की दर्द भरी कहानी रह गई है…
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowAug 15, 2025 10:54:51Gazipur, Dhaka Division:
गाजीपुर
79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने पीएम-सीएम के विजन की सराहना की, सपा पर जमकर साधा निशाना
सपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने अखिलेश यादव को बताया भगतसिंह पर ओपी राजभर का पलटवार
ओपी राजभर का सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज, अंबेडकर बनने के लिए 100 जन्म लेने होंगे
विधायक पूजा पाल को सपा से निकाले जाने को बताया पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक का अपमान
ओपी राजभर ने पीएम-सीएम के 2047 विजन की सराहना की
कहा, युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत
अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना को बताया ऐतिहासिक कदम
आतंकवाद पर भारत की वैश्विक बातचीत का जिक्र
ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों की सफलता पर जताया गर्व
अमेरिका को खरी-खोटी पर शायराना अंदाज भारत से पाला पड़ा है
गाजीपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर रहे मुख्य अतिथि
स्वतंत्रता सेनानियों, परिजनों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
बच्चों ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
गाजीपुर के विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया, वहीं प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वे गाजीपुर आए हैं और 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के 2047 तक देश व प्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के विजन की सराहना की। राजभर ने कहा कि गांव-गांव, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से सुझाव लेकर इस सपने को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के एक लाख करोड़ की योजनाओं से युवाओं को जोड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि पीएम का हमेशा यही प्रयास रहता है कि युवाओं को रोजगार और अवसर मिले, ताकि देश के विकास में उनका योगदान बढ़ सके। अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना पर उन्होंने कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि चांद पर जा सकेंगे, लेकिन आज तकनीक ने असंभव को संभव बना दिया है।
मोहन भागवत के बयान पर कि आजादी के बाद भी शांति, सुरक्षा और सौहार्द के समाधान नहीं मिले, राजभर ने कहा कि आतंकवाद से पूरी दुनिया जूझ रही है और भारत इस पर वैश्विक स्तर पर बातचीत कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि भारत ने स्वदेशी हथियारों से 100 किलोमीटर दूर जाकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का इतिहास रचा है।
सपा सांसद अफजाल अंसारी के अखिलेश यादव को भगत सिंह बताने पर राजभर ने कहा कि इससे पहले उन्हें आधा अंबेडकर कहा गया था, लेकिन अंबेडकर बनने के लिए 100 जन्म लेने होंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को विरासत का नेता बताते हुए तंज कसा कि विदेश में पढ़े हैं, अगर देश में पढ़े होते तो अधिक ज्ञान होता।
सपा विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाले जाने पर राजभर ने कहा कि यह पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग का अपमान है। पूजा पाल ने केवल इतना कहा था कि उनके पति के हत्यारों को मिट्टी में मिलाने और उन्हें न्याय दिलाने का काम योगी सरकार ने किया, इसमें गलत क्या है?
वहीं प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से अमेरिका को खरी-खोटी सुनाने पर राजभर ने शायराना अंदाज में कहा – "उनको भी पता है कि भारत से पाला पड़ा है।"
बाइट- ओमप्रकाश राजभर- कैबिनेट मंत्री प्रदेश सरकार
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowAug 15, 2025 10:54:14Kanpur, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह द्वारा 5 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। जहां 2 किलोमीटर तक खुद भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह तिरंगा झंडा लिए हाथ में चले। इस दौरान हजारों लोगों का हुजूम भी भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह के साथ इस विशाल तिरंगा यात्रा में था। इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल वर्ष का स्वागत किया इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग तिरंगा लिए सड़कों पर भारत माता की जय जयकार लगाते हुए शामिल हुए है। वही तिरंगा यात्रा के बाद विधायक करनैलगंज अजय सिंह से मीडिया से बात करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में एक जन समूह है। लोगों में देखने को मिल रहा है लोग हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा में निकले हैं। आज देश की आजादी के दिवस पर लोग जश्न मना रहे हैं। योगी बाबा जिंदाबाद लोग बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है सीएम योगी का सम्मान बढ़ाने के लिए बुलडोजर स्वागत करते हैं।
वीओ- वही सपा विधायक पूजा पाल के सपा से निष्कासन को लेकर कहा कि सपा तुष्टिकरण की राजनीति में अग्रिम भूमिका निभा रही है। हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति समाजवादी पार्टी ने किया है बहन की तरह पूजा पाल है। जिनके साथ घोर अन्याय हुआ था सपा शासनों में हुआ है उनके पति दौड़ा-दौड़ा कर तीन बार में उनकी हत्या की गई थी। ऐसे कृत्य के लिए योगी सरकार ने दोषियों सजा दी है उनको मिट्टी में मिलाने का काम किया। इसके लिए बहन पूजापाल ने सदन में सबके सामने मुख्यमंत्री योगी धन्यवाद दिया है। सपा के मुंह में जो कालिख लगी उसको डबल पोत दिया है अखिलेश यादव के पास निष्कासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।
बाइट- अजय सिंह- विधायक करनैलगंज।
Visual
0
Report
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौतनवां थाना क्षेत्र में पीआरवी-112 पर तैनात कांस्टेबल सूरज कुमार,कांस्टेबल कृष्ण मुरारी यादव,चालक मुन्नर प्रसाद,कांस्टेबल जितेंद्र यादव एवं कांस्टेबल विजय बहादुर यादव को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में मौजूद अधिकारियों ने इन जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, समय पर घटनास्थल पर पहुँचने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और आपात स्थितियों में साहसिक भूमिका की सराहना की। सम्मानित जवानों ने विश्वास दिलाया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowAug 15, 2025 10:52:15Thane, Maharashtra:
भिवंडी...
भिवंडी तिरंगा यात्रेदरम्यान भाजपा प्रदेशध्यक्ष रवींद्र चव्हाण यांचा विरोधकांवर हल्लाबोल...
ॲंकर...
भिवंडीत भाजपा वतीने तिरंगा यात्रेचे आयोजन केले होते या यात्रेत प्रमुख पाहुणे म्हणून भाजपचे महाराष्ट्र प्रदेशध्यक्ष आमदार रवींद्र चव्हाण, केंद्रीय राज राज्य मंत्री कपिल पाटील उपस्थित होते. दिघे चौक ते श्री छत्रपती शिवाजी महाराज चौक पर्यंत पदयात्रा तिरंगा रॅली काढण्यात आली. या वेळी विद्यार्थी सह हजारो देश प्रेमी उपस्थित होते.
रवींद्र चव्हाण यांना विचारले असता मतदार यादी आणि मतचोरीच्या विरोधकांच्या आरोपांना जोरदार प्रत्युत्तर दिले. देशातील जनतेला सर्व काही माहित आहे. पराभवाच्या भीतीने विरोधक चुकीची माहिती पसरवत आहेत. ते जे बोलत आहेत ते पूर्णपणे खोटे आहे. नरेंद्र मोदीवर जनतेचा पूर्ण विश्वास आहे, म्हणूनच ते तिसऱ्यांदा पंतप्रधान म्हणून निवडून आले. महाराष्ट्रातील जनतेने त्यांचे लाडके मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनाही पूर्ण बहुमताने निवडून दिले आहे. आता हे लोक त्यांच्या समर्थकांना जोडण्यासाठी फक्त अफवा पसरवत आहेत. परंतु देशातील आणि राज्यातील जनता त्यांना चांगले ओळखते आणि विरोधकांना कोणताही दर्जा नाही हे त्यांना चांगलेच माहिती आहे असे ही चव्हाण यांनी सांगितले.
बाईट : भाजपा प्रदेशध्यक्ष रवींद्र चव्हाण
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowAug 15, 2025 10:51:44Shimla, Himachal Pradesh:
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को रिज मैदान से मेगा डॉग वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की। यह अभियान 15 अगस्त से 29 अगस्त तक चलाया जाएगा। शिमला नगर निगम के सभी 34 वार्डों में करीब 4,000 आवारा कुत्तों को रैबीज़ का टीका लगाया जाएगा। पहली बार अंतरराष्ट्रीय संगठन मिशन रैबीज़ हिमाचल प्रदेश में इस तरह का अभियान चला रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुत्तों की समस्या काफी बड़ी समस्या है। सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को लेकर सुनवाई हो रही है। शिमला पर्यटन नगरी होने के साथ प्रदेश की राजधानी है। हर रोज कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं। यहां पर एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान एक अच्छी पहल है।
बाइट—- मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
0
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 15, 2025 10:51:14Sambalpur, Odisha:
କୋଟିଆ ବାସୀ ଏବେ ଓଡିଶା ସରକାର ଙ୍କ ଯୋଜନାର ଲାଭ ପାଉଛନ୍ତି |ସେଥିପାଇଁ ସେମାନେ ଏବେ ଆନ୍ଧ୍ର ସରକାର ଆଉ ତାଙ୍କୁ ପ୍ରଲୋଭିତ କରି ପାରିବ ନାହିଁ |ନିକଟ ଅତୀତରେ ଉପ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରଭାତୀ ପରିଡା କୋଟିଆ ଗସ୍ତ କରି ସ୍ଥିତି ର ସମୀକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି ବୋଲି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ରାଜସ୍ବ ମନ୍ତ୍ରୀ ସୁରେଶ ପୂଜାରୀ |
Byte - ସୁରେଶ ପୂଜାରୀ,ମନ୍ତ୍ରୀ,ରାଜସ୍ବ ଓ ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ପରିଚାଳନା ବିଭାଗ,ଓଡିଶା ସରକାର
0
Report
Chandausi, Uttar Pradesh:
.यूपी में आज स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए जाने के विवाद के बीच आज संभल में विवादित जामा मस्जिद पर मुसलमानों के द्वारा शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । यही नहीं , आज जुमा की नमाज के दौरान विवादित जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने मुस्लिमों के साथ देश की तरक्की , शांति और सौहार्द के लिए खास दुआ की ।
आज स्वतंत्रता दिवस और विवादित जामा मस्जिद में जुमा की नमाज के मद्देनजर विवादित जामा मस्जिद परिसर और मस्जिद के आसपास के इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस RAF के जवानों के साथ मुस्तैद रही ।
0
Report
PGPiyush Gaur
FollowAug 15, 2025 10:50:03Ghaziabad, Uttar Pradesh:
फीड नेशनल सर्वर पर इंजस्ट है।
गाजियाबाद में महज कुछ देर की बारिश के बाद जहां सड़के तालाब में तब्दील होती हुई नजर आई हुई गौशाला अंडरपास पर पानी भर गया तस्वीरों में देख सकते हैं यहां कमर तक पानी भरा हुआ है ऐसे में रास्ते को बंद कर दिया गया स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य पर पहना है थोड़ी देर की बारिश के बाद ही यहां अक्सर पानी भर जाता है जिसके बाद1 कई कई घंटे तक यह रास्ता बंद रहता है लोगों को यहां से निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में रास्ता बदल जाने के बाद कुछ देर का सफर कई किलोमीटर और बढ़ जाता है लोगों को दूसरे रास्ते से घूम कर शहर तक पहुंचाना पड़ता है आपको बताते समय गाजियाबाद का गौशाला अंडा पास मुख्य शहर को प्रताप विहार सिद्धार्थ विहार विजय नगर जैसे इलाकों से जोड़ता है ऐसे में यह रास्ता बंद हो जाने के बाद लोगों को कई किलोमीटर घूम कर शहर पहुंचना पड़ता है तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से यहां पानी भरा हुआ है और लोगों को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है हमने जब अंदर तक जाने का प्रयास किया तो अपनी कमर तक भरा हुआ था आप देख सकते हैं अगर और आगे बढ़ा जाए तो और पानी की गहराई बढ़ सकती है ऐसे में बड़े हादसे का डर भी यहां बना रहता है।
Wkt गौशाला अंडरपास के अंदर पानी में खड़े होकर तस्वीर दिखाते हुए लोगों से बातचीत करते हुए
0
Report
Anjad, Madhya Pradesh:
लोकेशन – बड़वानी
रिपोर्टर – विजय निकुम
Date _ 15.08.25
स्लग _ स्वतंत्रता दिवस
जिला मुख्यालय मुख्य परेड ग्राउंड पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ गौतम टेटवाल द्वारा झंडावंदन कर परेड की सलामी ली । साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर शहीदों के परिजनों का स्वागत किया। मुख्य परेड ग्राउंड में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी,लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल,बड़वानी विधायक राजन मंडलोई,पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
3
Report
CRCHANDAN RAI
FollowAug 15, 2025 10:49:11Barh, Bihar:
दानापुर मंडल के शहरी और रैली इंग्लिश हाॅल्ट के बीच एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बिट्टू कुमार (22) लखीसराय का रहने वाला था। वह अपनी बहन के यहां बाढ़ आया हुआ था। वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था और रिटेन एग्जाम पास कर चुका था। घर लौटने के दौरान वह ट्रेन से गिर गया और लगभग डेढ सौ मीटर तक ट्रेन के पहिए के साथ घसीटाता चला गया। काफी देर तक बाढ़ और मोकामा रेल थाना की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। करीब दो घंटे बाद मोकामा आरपीएफ मौके पर पहुंची। मोकामा आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।
बाइट स्थानीय लोग
3
Report
AKAshwani Kumar
FollowAug 15, 2025 10:48:52Bhagalpur, Bihar:
एंकर - आज 15 अगस्त को जहाँ देश एक तरफ आज़ादी के वर्षगांठ का उत्सव मना रहा है। वहीं आज के दिन तिरंगे में लिपटकर भागलपुर का लाल अंकित यादव अपने घर पहुँचा। हर तरफ माँ भारती के सपूत के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा नवगछिया अनुमण्डल भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से पहले प्रभारी मंत्री संतोष सिंह ने बिहार सरकार की ओर से परिजनों को 21 लाख रुपये का चेक सौंपा साथ ही अंकित यादव के परिवार के लिए हमेशा खड़े होने की बात कही। इधर बाढ़ के बीच पैतृक गांव चापर में पार्थिव शरीर को घुमाया गया। अंकित यादव के अदम्य साहस और वीरता को हर कोई याद कर रहा है। शहीद के चार वर्षीय बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी वहीं शहीद की वीरांगना पत्नी के चीत्कार से हर कोई दहल गया।
बता दें अंकित यादव जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में मंगलवार रात बॉर्डर पर घुसपैठियों के घुसपैठ को नाकाम करते हुए शहीद हो गए। सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान सेना के बॉर्डर एक्शन टीम ( बैट टीम) के हमले को विफल किया भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई के बाद बैट दस्ते को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। इस दरमियान दोनों ओर से हो रही फायरिंग में सेना के जवान अंकित यादव वीरगति को प्राप्त हो गए। हालांकि इस दौरान भारतीय सेना बैट दस्ते पर हावी रही और घुसपैठियों को खदेड़ दिया। जहां एक तरफ परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वही दूसरी और अंकित यादव के शहादत पर लोग खुद को गौरवान्वित भी महसूस कर रहे है। इस गांव में सेना के कई जवान है लेकिन पहली बार कोई जवान इस गांव से शहीद हुआ है। अंकित यादव 2009 में बिहार रेजीमेंट में बहाल हुए थे उनके और तीनों भाई सेना में रह चुके हैं। अंकित यादव अपने पीछे दो बेटे, पत्नी, माता पिता समेत भरा पुरा परिवार छोड़कर गए हैं। अंकित यादव 1 महीने पहले ही गांव आये थे और कुछ दिनों तक रहकर फिर ड्यूटी पर चले गए थे। चार दिनों पहले उन्होंने अपने वार्ड सदस्य को फोन किया था और पत्नी का वोटर कार्ड बनाने की भी बात की थी।
Byte- कर्नल जे एस राणा, एनसीसी ग्रुप भागलपुर
Byte- विक्टर यादव, शहीद के परिजन
Byte- संतोष सिंह, मंत्री, बिहार सरकार
2
Report
RKRakesh Kumar
FollowAug 15, 2025 10:48:23Delhi, Delhi:
यमुनापार आर ए एफ 103 बटालियन द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्य किया गया।
और देश के शहीदों को याद किया गया।
राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत में आजादी के अमृत महोत्सव को बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जगह-जगह तिरंगा यात्रा का झंडा को सलामी पेश की जा रही है और हमारे उन वीर शहीदों को भी नमन किया जा रहा है जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी इसी घड़ी में
यमुनापार के उत्तर पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद पुस्ता रोड पर कार्यरत आर ए एफ 103 बटालियन द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्य किया गया और झंडे को सलामी पेश की गई आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरीके से झंडे को सलामी पेश कर वीर शहीदों को नमन किया जा रहा है इसी के साथ बटालियन के सभी अधिकारी गणों और कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिठाई वितरण की गई और आजादी के दीवानों की गाथाएं सुनाई गई।
बाइट -- कमांडर श्री चन्दम बॉबी सिंह
rakesh chawla
4
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowAug 15, 2025 10:48:13Puri, Odisha:
Hanumankada flag
ଦେଶପ୍ରେମ ରେ ହନୁମାଙ୍କଡ
() ଆଜି ପବିତ୍ର ୭୯ତମ ସ୍ୱାଧିନତା ଦିବସକୁ ବେଶ୍ ଧୁମଧାମରେ ପାଳନ କରୁଛି ଦେଶ। ସବୁଠି ଉତ୍ସବର ମାହୋଲ ଥିବା ବେଳେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସମ୍ମୁଖରେ ଏକ ଦୃଶ୍ୟ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଚକିତ କରିଛି। ରାଧାବଲ୍ଲଭ ମଠ ଉପରେ ଜାତୀୟ ପତାକାକୁ ଜାବୁଡ଼ି ଧରିଛି ଏକ ହନୁ ମାଙ୍କଡ। ପ୍ରାୟ ଏକଘଣ୍ଟା ଧରି ବସିଥିବା ସମୟରେ ସ୍ଥାନୀୟ ଭକ୍ତ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମାନେ ଏହି ଦୃଶ୍ୟକୁ ବେଶ୍ ଉପଭୋଗ କରିଥିଲେ।,,
3
Report
MMManoj Mallia
FollowAug 15, 2025 10:47:57Bhubaneswar, Odisha:
Swadhinata Diwas abasara re BJD ra Sankha Bhawan re pataka uttwolana kale BJD ra Baristha neta Devi mishra
3
Report