Back
बेगूसराय में शादीशुदा महिला ने ससुराल में फांसी लगाई
JCJitendra Chaudhary
Sept 12, 2025 10:02:33
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय मे एक शादी सुदा महिला की प्रेम कहानी का अंत इतना बुरा होगा किसी ने भी नहीं सोचा था। इस घटना मे प्रेमी के साथ रखने से इंकार करने पर प्रेमिका ने ससुराल मे ही गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताते चले की महिला कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के तमिलनाडु भाग गई थी। जिसे काफी खोजबीन के बाद पति द्वारा बुधवार को प्रेमी के साथ वापस अपने घर लाया था। वापस आने के बाद प्रेमी ने सब के सामने महिला को रखने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज दो बच्चो की माँ प्रेमिका ने अपनी जान देने की धमकी प्रेमी को दी थी। इसी बीच प्रेमिका ने सुबह ससुराल मे ही मौका पाकर सुसाइड कर लिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटी एघू की है। महिला की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटी एघू के रहने वाले अमलेश कुमार की 24 वर्षोय पत्नी सपना कुमारी के रूप मे हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक महिला का अपने पड़ोस के ही एक लड़के से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते महिला युवक के साथ तमिलनाडु के त्रिपुर भाग गई। बाद में प्रदेश में रहने वाले पति को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह परदेश से वापस आया और अपनी पत्नी की खोजबीन मे जुट गया। इसके लिए उसने पुलिस मे लिखित शिकायत भी दर्ज कराया था। बाद मे सुचना मिलने पर पति तमिलनाडु के त्रिपुर पहुंचा और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ वापस लेकर बुधवार की रात अपने घर पहुंचा था। बताया जाता है की घर पहुंचने पर प्रेमी ने समाज के सामने महिला को रखने से इंकार कर दिया जिसके बाद महिला ने भी खुले आम प्रेमी को मर जाने की धमकी दी थी और उसने वैसा ही किया। इस संबंध मे पति ने बताया की इस पूरी घटना के बाद भी वो अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था इस लिए उसे खोज कर लाया। वह पिछले एक साल से परदेश मे रहकर मजदूरी करता था। सुचना के बाद वह घर वापस आया।। फिर पत्नी का पता लगने पर उसे बुधवार को तमिलनाडु से अपने घर लेकर आया था। इसी बीच जब वह आज सबेरे बाथरूम गया। तभी मौका पाकर उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पति ने बताया की उसके दो बच्चे है जिसमें एक छह साल का जबका दुसरा तीन साल का है।घटना के सामने आने के बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है। फिलहाल यह घटना लोगो के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ है। इस संबंध में सदर डीएसपी 1 आनंद पांडे ने बताया है की मामला संज्ञान में आते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अभी तक आवेदन नहीं दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बाइट आनंद पांडे डीएसपी सदर 1
बाइट- पति
बाइट- ससुर
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
4
Report
ASArvind Singh
FollowSept 12, 2025 13:18:454
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 12, 2025 13:18:32Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी से नीचे उतरने के बाद प्यासे जवानों को zee की टीम ने पिलाई पानी..
2
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 12, 2025 13:18:221
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:17:000
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:180
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowSept 12, 2025 13:15:480
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 12, 2025 13:15:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI POLICE BURST CAMEL SMUGGLING GROUP, SEIZE 42 CARTONS OF ILLICIT LIQUOR AT NEB SARAI/ VISUALS
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 13:15:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 13:14:049
Report
4
Report