Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

महिपाल ढांडा ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया!

DARSHAN KAIT
Jul 06, 2025 16:00:38
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने किया शुभारंभ,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जुड़े ऑनलाइन माध्यम से,शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा- कांग्रेस है डूबता हुआ जहाज कुरुक्षेत्र:- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का आज शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने शुभारंभ किया वहीं कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े शिक्षा मंत्री महिपाल डंडा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के 6 कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के आज 6 जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। और वह सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हैं। वही शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 30 जून तक अपना प्रदेश में संगठन बनाने का दावा कर रही थी। लेकिन अब तक उनका ना तो संगठन बना है और ना ही नेता प्रतिपक्ष बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिस पर कोई भी सवारी नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद यह कहा था कि कांग्रेस का काम पूरा हो गया कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देना चाहिए लेकिन सत्ता के लोग भी कांग्रेसियों ने पार्टी को खत्म नहीं किया। और देश ने उनकी नाकामियों को भुगता है। वही शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था,हिन्दू राष्ट्र है और हमेशा रहेगा। बाईट:- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बाईट:- मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement