icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BBBINDU BHUSHAN THAKURFollow8 Nov 2024, 03:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मतदाता सूची में गड़बड़ी: इलाहाबाद-झांसी में नाम के बजाय 'खालिद अली ने कहा' लिखा

Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए कल मतदान होना है, लेकिन इससे पहले वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। मतदाता सूची में किसी के नाम की जगह लिखा है 'खालिद अली ने कहा' तो किसी के पिता के नाम की जगह लिखा है 'बीकॉम'. इस तरह की गलतियों के बाद मतदाता असमंजस में हैं कि वे वोट डाल पाएंगे या नहीं. जब जी मीडिया की टीम ने झांसी के इस्लाम गंज प्रेमनगर के रहने वाले वोटर खालिद अली से बात की तो उन्होंने बताया कि पहली बार इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक के लिए वोटर लिस्ट में उनका नाम आया है। लेकिन जिन्होंने मतदाता सूची बनाई है और जो पर्ची मिली है, उसमें उनके नाम के स्थान पर लिखा है "खालिद अली ने कहा" जबकि पिता का नाम, भाग संख्या और एड्रेस सब सही है। खालिद अली ने बताया कि अब असमंजस की स्थिति है कि उन्हें वोट डालने दिया जाएगा या नहीं। उनका कहना है कि यह कमी सिर्फ उनके नाम के साथ नहीं है, बल्कि कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है। किसी के पिता के नाम की जगह डिग्री लिखी है, तो किसी के नाम के आगे पूरा वाक्य जोड़ दिया गया है.
0
0
Report

पटना-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, तीन घंटे रुककर यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Pariaunna, Bihar:इंटरसिटी एक्सप्रेस का अचानक इंजन फेल होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन देकपुरा हॉल्ट के पास पंचाने नदी पुल पर करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान बिहारशरीफ-राजगीर रेलखंड पर चलने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। बताया जाता है कि पटना-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पटना से रवाना हुई थी। आगे बढ़ने के दौरान देकपुरा हॉल्ट के पास अचानक इंजन का लोको सिस्टम खराब हो गया, जिसके कारण ट्रेन बीच रास्ते में ही रुक गई। ट्रेन में मौजूद रेलवे गार्ड के अनुसार, इंजन में खराबी आने से ट्रेन करीब तीन घंटे तक पंचाने नदी पुल के पास खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पटना से दूसरा इंजन मंगवाया गया और ट्रेन को धीरे-धीरे बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां भी ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इंजन खराब होने से बख्तियारपुर-राजगीर पैसेंजर और तिलैया पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित हुईं। आखिरकार दूसरा इंजन जोड़ने के बाद शाम करीब पांच बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस को राजगीर के लिए रवाना किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन: ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप, पति की मौत के बाद पीड़िता न्याय की गुहार

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर (तुफैलपुरवा) निवासी दीपाली ने अपने पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी सुरेश चंद्र रावत को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, दीपाली की शादी 11 फरवरी 2026 को आशीष कुमार अकेला के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता का दावा है कि उसके पिता ने शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसके लिए 20 लाख रुपये का कर्ज भी लिया था। उसके पति सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर महोबा में तैनात थे。 दीपाली के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2026 को दुर्गा नवमी के अवसर पर पूजा कार्यक्रम के लिए वह अपने पति के साथ मायके आई थी। शाम करीब 6:45 बजे उसके पति रामनगर स्थित अपने घर लौट गए। आरोप है कि उसी रात ससुराल में पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया या उन्हें किसी ने खिला दिया। इसकी जानकारी उसे तत्काल नहीं दी गई। अगले दिन रिश्तेदारों से पति की मौत की सूचना मिली。 पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर उसकी ननद, सास और ससुर ने उसके तथा मायके वालों के साथ दुर्व्यवहार किया और घर से बाहर निकाल दिया। 21 अक्टूबर को पति की अंतिम यात्रा के दौरान भी उसे अंतिम दर्शन नहीं करने दिए गए। उसने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज, मारपीट और धक्का देकर भगाने का आरोप लगाया है। दीपाली ने आशंका जताई कि उसके मायके वालों पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

महोबा में 26 वर्षीय युवक का शव किराये के कमरे में फांसी पर मिला, सनसनी

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय युवक का किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक का 24 नवंबर को विवाह होना था और आज उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से परिवार में मातम पसर गया है। दरअसल घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शुक्रवारी बाजार इलाके के पास की है, जहां 26 वर्षीय युवक का शव किराये के कमरे में पंखे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष के रूप में हुई, जो गहरा निवासी था और जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। शादी की तैयारी के बीच हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद पुलिस शहीद दिवस: 154 शहीदों को श्रद्धांजलि और रक्तदान

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद में पुलिस शहीद दिवस मनाया, 154 अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, जवानों और अधिकारियों ने किया रक्तदान राजसमंद पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर राजसमंद स्थित पुलिस लाइन मैदान में एक गरिमामय एवं भावुक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजसमंद पुलिस अधीक्षक (SP) हेमंत कलाल ने 1 सितंबर से 31 अगस्त की अवधि के दौरान देशभर में कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहते हुए शहादत देने वाले कुल 154 वीर पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया पुलिस लाइन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहादत को नमन करने के साथ-साथ मानव सेवा का संदेश देते हुए जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर के दौरान जिले के तमाम आला अधिकारी एवं पुलिस बल के सदस्य मौजूद रहे। राजसमंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारिक, सेजल शेखावत एवं बंशीलाल और नाथद्वारा पुलिस उप अधीक्षक शिप्रा राजावत, राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक नेत्रपाल सिंह के अलावा जिलेभर से आए विभिन्न थानों के थानाधिकारी, पुलिस लाइन का स्टाफ तथा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
0
0
Report

हर घर नल से जल योजना यवतमाल में ठप्प, ठेकेदार बोले देयक नहीं मिल रहे

Yavatmal, Maharashtra:प्रधानमंत्री यांच्या संकल्पनेतील "हर घर नल से जल" कार्यक्रम पुर्णत्वास नेण्यासाठी जलजिवन मिशन अंतर्गत पाणी पुरवठा योजनेची कामे यवतमाळ जिल्ह्यात ठप्प पडली आहे. कामाची देयके थकीत असल्याने कंत्राटदारांनी जिल्हा परिषद कार्यालयातील पाणीपुरवठा विभागासमोर ठिय्या मांडून जोरदार घोषणाबाजी केली, पाणीपुरवठा मंत्र्यांचा निषेध नोंदविण्यात आला. या कामांची शेकडो कोटीची देयके प्रलंबित असल्याने कंत्राटदार अडचणीत आले आहेत. अत्यल्प निधी पाठवून बोळवण केल्या जात आहे, त्यामुळे उर्वरित कामे शासकिय अडचणीमुळे दिलेल्या मुदतीत करणे शक्य होणार नाही. अशी भूमिका कंत्राटदारांनी घेतली आहे.
0
0
Report
Advertisement

दीपावली से पहले महादेव नाके पर मिला संदिग्ध मावा, विभाग ने लिया सैंपल

Morena, Madhya Pradesh:महादेव नाके पर मिला संदिग्ध मावा, विभाग ने लिया सैंपल दीपावली के त्योहार से पहले बाजारों में मिठाई और मावे की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जगह-जगह मिठाई और मावे की सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान महादेव नाके पर संदिग्ध मावा मिलने पर विभाग की टीम ने उसका सैंपल लिया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मावे की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。 दीपावली के त्योहार पर लोगों को शुद्ध मिठाई और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। विभाग की टीम अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर मिठाई और मावे की गुणवत्ता की जांच कर रही है। इसी क्रम में महादेव नाके पर संदिग्ध मावा मिलने के बाद उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

वैशाली के महुआ अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद और शराब बोतलों से हड़कम्प

Hajipur, Bihar:वैशाली में महुआ अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। करोड़ों की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा किया गया है, तो वहीं अस्पताल परिसर में शराब और बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया है। निरीक्षण के दौरान मुकेश रौशन ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने ऑक्सीजन की कमी से 13 लोगों की मौत का दावा किया और राघोपुर में बच्चों की मौत के मामले में भी इलाज की व्यवस्था पर सवाल उठाए। मुकेश रौशन के मुताबिक, सात अक्टूबर 2021 को उद्घाटित ऑक्सीजन प्लांट स्टेबलाइजर के अभाव में बंद पड़ा है। अगर यह दावा सही है, तो सवाल है कि इतने वर्षों बाद भी जरूरी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। अस्पताल परिसर में जलजमाव और कचरे के बीच शराब और बीयर की बोतलें मिलने का मामला भी सामने आया है। नेता ने आशंका जताई कि कहीं अस्पताल परिसर में शराब का सेवन तो नहीं हो रहा था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। एनआईसीयू के लिए आया सामान सदर अस्पताल भेज दिया गया। ब्लड स्टोरेज, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और एंबुलेंस जैसी सुविधाओं की मौजूदा स्थिति पर भी उन्होंने सवाल उठाए। अब मांग है कि पूरे मामले की जांच हो, ऑक्सीजन प्लांट चालू कराया जाए और यदि लापरवाही साबित होती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
0
0
Report

बागसुमा में प्रेम प्रसंग के आरोप पर युवक पिटाई, पुलिस के हवाले

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागसुमा गांव में गुरुवार सुबह कथित प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग होने के आरोप में कलियासोल क्षेत्र के एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर गोविंदपुर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक गुरुवार सुबह बागसुमा गांव पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की एक महिला के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा तेज हो गई। ग्रामीणों ने युवक को अपने कब्जे में लेने के बाद गोविंदपुर पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा सकती है। हालांकि, युवक पर लगाए गए आरोपों और विवाद की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report
Advertisement

भिंड के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म AuroraEx से निवेशकों के पैसे फंसने का डर

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर चल रहे AuroraEx प्लेटफॉर्म को लेकर ऐसे ही गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दावा है कि जिले के एक हजार से अधिक लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं और बड़ी रकम निवेश की गई है। हालांकि, निवेशकों की वास्तविक संख्या और कुल रकम की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि 13 अक्टूबर से निवेशकों की निकासी बंद होने की बात सामने आई है। अब प्रबंधन 22 अक्टूबर से निकासी शुरू करने का दावा कर रहा है। तारीख पर तारीख के बीच निवेशक परेशान हैं और अपनी रकम वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर शुरू हुआ यह सिलसिला अब निवेशकों के लिए चिंता का सबब बन गया है। लोगों को रोजाना चार प्रतिशत तक मुनाफे और महज 40 दिन में पैसा दोगुना होने का सपना दिखाया गया। व्हाट्सऐप ग्रुपों के जरिए निवेश से जुड़े निर्देश दिए गए। एआई ऑटो ट्रेडिंग के नाम पर भरोसा बढ़ाया गया, तो नए लोगों को जोड़ने पर आठ प्रतिशत कमीशन का लालच भी दिया गया। यानि कमाई सिर्फ निवेश से नहीं, बल्कि अपने साथ दूसरे लोगों को जोड़ने से भी होने का दावा किया गया। इसी तरह रेफरल नेटवर्क के जरिए इस प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ने की बात सामने आई है, जिसमें दूसरे लोगों को जोड़ने पर आठ प्रतिशत कमीशन भी मिलता था। इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने का तरीका भी सामान्य ट्रेडिंग ऐप से अलग बताया जा रहा है। AuroraEx की वेबसाइट के जरिए लोगों की आईडी बनाई जाती थी। इसके लिए मोबाइल नंबर, पहचान पत्र और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद निवेशकों को Binance ऐप के जरिए भारतीय रुपये को क्रिप्टो परिसंपत्तियों में बदलकर निवेश करने के निर्देश दिए जाने का दावा है। व्हाट्सऐप ग्रुपों में निवेश की प्रक्रिया और मुनाफे को लेकर संदेश साझा किए जाते थे। लेकिन सवाल यह है कि जब किसी निवेश योजना में बेहद कम समय में पैसा दोगुना करने और निश्चित मुनाफे का दावा किया जाए, तो क्या उस पर आंख मूंदकर भरोसा करना चाहिए? अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल निकासी को लेकर है। निवेशकों के अनुसार, 13 अक्टूबर से रकम निकालने की सुविधा बंद है। प्रबंधन की ओर से इसे मेंटेनेंस से जोड़ते हुए 22 अक्टूबर से निकासी शुरू करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन निवेशकों के मन में सवाल है कि अगर कारोबार सामान्य है, तो उनकी रकम निकालने में परेशानी क्यों आ रही है? क्या तय तारीख पर निकासी शुरू होगी, या निवेशकों को फिर किसी नई तारीख का इंतजार करना पड़ेगा? फिलहाल, निकासी बंद होने की वजह और निवेशकों की रकम की वास्तविक स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। इस मामले में झारखंड के दुमका का उदाहरण भी सामने आया है, जहां इसी प्लेटफॉर्म से जुडे 23 हजार से अधिक लोगों की रकम फंसने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि इस फ्रॉड के शिकार बड़ी राजनैतिक पार्टियों के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी हुए हैं। अब भिंड में भी इसी तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। यदि निवेशकों की शिकायतें सही साबित होती हैं, तो यह केवल ऑनलाइन ट्रेडिंग का मामला नहीं, बल्कि आम लोगों की मेहनत की कमाई से जुड़ा गंभीर आर्थिक और कानूनी सवाल बन सकता है। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के मुताबिक, मामला पुलिस के संज्ञान में है। लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो भी जारी किए गए हैं। फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित शिकायत लेकर आते हैं, तो तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

शिक्षक निर्वाचन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow12m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। शिक्षक निर्वाचन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, 95 पोलिंग पार्टियां रवाना, चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, 95 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती से मतदान व्यवस्था होगी मजबूत एडीएम प्रशासन लवी त्रिपाठी ने चुनाव तैयारियों की दी जानकारी। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता। संवेदनशील गतिविधियों पर रहेगी अधिकारियों की नजर। निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्नातक-शिक्षक निर्वाचन संपन्न कराने की तैयारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top