Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
LAHDC कर्गिल कमिश्नर ने LPG वितरण को OTP-आधारित पंजीकरण से पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया
WMWaqar Manzoor
Mar 25, 2026 11:32:30
Ganderbal,
The Deputy Commissioner/CEO, LAHDC Kargil, Rakesh Kumar chaired a meeting today with concerned officers and LPG distributors of the district in his office chamber to review and streamline the distribution of LPG across Kargil. During the meeting, detailed discussions were held on the existing LPG distribution mechanism, availability of supplies, and issues faced by consumers, particularly in remote and far-flung areas. The Deputy Commissioner stressed the need for ensuring timely and hassle-free supply of LPG to all consumers. The Deputy Commissioner directed that e-KYC registration be implemented across all five subdivisions of the district to ensure transparency and accountability in LPG distribution. He emphasized that LPG cylinders should be provided strictly on OTP-based verification and booking system to minimize hoarding and ensure fair distribution. He further instructed the concerned departments to organize special camps, particularly for commercial consumers, so that the registration process is completed within a stipulated timeframe. Highlighting the challenges in far-flung areas, the Deputy Commissioner directed the departments to identify and designate specific locations with proper network connectivity, enabling consumers to book LPG cylinders through OTP-based systems. This, he noted, will ensure a hassle-free, transparent, and record-based supply mechanism even in remote regions. The Deputy Commissioner also directed all concerned agencies to strengthen coordination, maintain adequate stock, and ensure that supply reaches every corner of the district without delay. He emphasized close monitoring of LPG agencies and prompt redressal of public grievances. The meeting was attended by Assistant Director, FCS&CA Kargil, representatives of Kargil Indane (IOCL), Right Way Gas Agency (HPCL) Zanskar, OCL Zanskar, Tiger Hill Drass, Durgam Cittar Vitrak HPCL Agency, Indane Gramin Vitrak Taisuru and Chiktan, besides President Merchant Association Kargil.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Mar 25, 2026 12:35:42
Munger, Bihar:बिहार सरकार वर्ष 2026 में दो चीनी मिलों का शिलान्यास करेंगी बिहार सरकार ,गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए गुड़ उद्यमी को अनुदान दे रही है: गन्ना मंत्री मुंगेर : जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के गन्ना मंत्री सह मुंगेर प्रभारी संजय कुमार ने आज परिसदन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा की बिहार सरकार वर्ष 2026 में दो चीनी मिलों का शिलान्यास करने में सफल होगी और आने वाले दिनों में सभी 25 चीनी मिलों को खोलने का काम करेगी। उन्होंने कहा की बिहार में निवेशक अब अभिरुचि दिखा रहे हैं।बिहार सरकार ने एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है और चीनी मिल उद्योग एक अहम भूमिका निभाने का काम करेगा।गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बिहार में गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने की भी घोषणा की है । उन्होंने कहा है कि जो उद्यमी गुड़ उद्योग स्थापित करना चाहते हैं ,उन उद्योगों को सरकार ने अनुदान देने की भी घोषणा कर दी है। ऑनलाइन पोर्टल पर गुड़ उद्योग खोलने वाले उद्यमियों से आवेदन हर महीने आमंत्रित किया जा रहे हैं ।गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार अन्य सुविधाओं भी गुड़ उद्योग मालिकों को देने जा रही है。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 25, 2026 12:35:21
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा चौरासी अखिलेश शर्मा लोकेशन चौरासी सीमलवाड़ा कस्बे में मुख्य मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को लेकर प्रशासन ने बुधवार को सख्ती दिखाई। उपखण्ड अधिकारी विवेक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया और व्यापारियों को निर्देश दिया कि वे सड़क सीमा से कब्जा स्वयं हटा लें, अन्यथा आगे कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासनिक टीम ने कस्बे के प्राइवेट बस स्टैंड से पीठ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप और मांडली मार्ग तक अभियान चलाया, जहां दुकानों के बाहर फैला सामान, अस्थायी ढांचे और लावारिस सामग्री हटवायी गयी। कई स्थानों पर सामान जब्ती की कार्रवाई भी अमल में लाई गई। एसडीएम विवेक गुर्जर ने व्यापारियों से संवाद कर कहा, सड़क आमजन के आवागमन के लिए है और इसे बाधित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसीलदार अशोक शाह को पक्का निर्माण कर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए और धारा 132 के अंतर्गत नोटिस देने तथा पट्टों की जाँच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 25, 2026 12:34:55
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के नाथद्वारा में गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा तैयार कल 26 मार्च को रामनवमी पर होगा लोकार्पण, कई किलोमीटर दूर से दिखाई देगी प्रतिमा नाथद्वारा में आस्था और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, करीब तीन साल में तैयार हुई प्रतिमा निर्माण में 115 टन स्टील और 40 टन फाइबर ग्लास का उपयोग, इसका आधार एम-30 ग्रेड आरसीसी से मजबूत बनाया गया पूरी संरचना को यूवी प्रतिरोधी फाइबर ग्लास से सुरक्षित किया गया है। मूर्ति का कुल वजन लगभग 150 टन है। श्रीनाथजी मंदिर के गोस्वामी तिलकायत इंद्रदमन महाराज और श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर के संस्थापक गुरुदेव राकेश मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे मौजूद
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 25, 2026 12:34:30
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। बिजली विभाग ने अब बकाया बिल वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। सालों से बिजली बिल नहीं chुकाने वाले सरकारी विभागों, नगर निकायों और कार्यालयों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। डिस्कॉम ने साफ कर दिया है कि जिन विभागों ने अब तक भुगतान नहीं किया, उनके बिजली कनेक्शन बिना पूर्व सूचना के काट दिए जाएंगे। डिस्कॉम के एक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि जिले में सरकारी विभागों पर करीब 30 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा नगर परिषद का है, जिस पर अकेले 15.50 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इसके अलावा जलदाय विभाग (PHED) पर 5 करोड़, नगर पालिका पर 5.40 करोड़, स्वास्थ्य विभाग पर 2.50 करोड़ और शिक्षा विभाग पर 1.02 करोड़ रुपये बकाया हैं। नगर पालिका 5.40 करोड़, प्रशासनिक 8.16, पंचायत 0.90 करोड़, पुलिस 10.30 लाख, अन्य विभागों पर भी 20 लाख का बकाया चढ़ा हुआ है। डिस्कॉम की चेतावनी के बाद अब शहर की तस्वीर बदल सकती है। अगर नगर परिषद का कनेक्शन कटा, तो सड़क लाइटें बुझने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि कुल बकाया में 7 से 8 करोड़ रुपये सिर्फ रोड लाइटों के हैं। इससे शहर की रातें अंधेरे में डूब सकती हैं। बकाया वसूली के लिए विभाग पहले ही सख्ती दिखा चुका है। जिले में अभियान चलाकर अब तक 591 ट्रांसफार्मर उतारे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकारी विभागों की ओर से भुगतान नहीं होने से डिस्कॉम की मुश्किलें बढ़ती हैं। विभाग लगातार नोटिस जारी कर चुका है और अधिकारियों को मार्च माह में भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई विभागों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। डिस्कॉम के एक्सईएन विवेक शर्मा ने साफ कहा कि अब और ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिन विभागों ने बकाया राशि जमा नहीं कराई, उनके कनेक्शन जल्द ही काट दिए जाएंगे।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 25, 2026 12:34:11
Jaipur, Rajasthan:हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के दिशा निर्देश सभी हज यात्रियों को तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी. हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर वास्तविक जमा राशि की जानकारी कर शेष राशि जमा कराने हेतु चालान जनरेट कर सकते हैं. हज राशि में हज यात्री का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा से संबंधित प्रीमियम राशि हज सुविधा स्मार्ट वॉच, रोमिंग डाटा सहित सिम की राशि भी हज राशि में शामिल है. हज की पूरी राशि जमा नहीं करने पर यात्रा रद्द कर प्रतिक्षा सूची के आवेदकों का चयन किया जाएगा. अहमदाबाद— 55,900 रू, दिल्ली— 69,300 रू, जयपुर— 74,750 रू और मुम्बई— 62,950 रू जमा करानी होगी. यदि कुर्बानी हज कमेटे के माध्यम से करने का विकल्प चुना है तो राशि के अतिरिक्त राशि रुपये 17280/- प्रति हाजी जमा करना होगा. शिया हज यात्रियों में यदि जोहफा मीकात और वाया जद्दा यात्रा चुना है तो उन्हें अतिरिक्त राशि रुपये 5520/- प्रति हाजी जमा करना होगा. जिन हज यात्रियो को रूबात में ठहरने की अनुमति मिली है उन्हें बाद में आवास संबंधित राशि रिफाण्ड कर दिया जाएगा. हज अदायगी की पूरी राशि जमा नहीं करने पर यात्रा रद्द कर प्रतिक्षा सूची के आवेदकों का चयन कर लिया जाएगा. वास्तविक जमा राशि ऑनलाइन पेमेंट वाया कार्ड/डेविट कार्ड / नेट बैंकिंग ई पेमेंट सुविधा द्वारा हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई की वेबसाइट अथवा हज सुविधा ऐप द्वारा जमा कर सकते हैं या पे-ईन-सलिप भर कर हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया/ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में यूनिक बैंक रेफरेंस नंबर जो कवर नंबर के साथ दिया गया है कवर नंबर के माध्यम से जमा कर सकते हैं.
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 25, 2026 12:31:45
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 25, 2026 12:31:21
Sikar, Rajasthan:जिले के खाटूश्यामजी कस्बे स्थित नगर पालिका परिसर में राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत श्याम बाबा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम रतन कुमार, एसडीएम मोनिका सामोर, नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, भाजपा नेता गजानंद कुमावत, एक्सईएन प्रवीण महला एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में श्याम बाबा के जीवन प्रसंगों का चित्रात्मक प्रस्तुतीकरण, खाटूश्यामजी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और बाबा की दुर्लभ ऐतिहासिक तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। इन प्रदर्शनों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम में नगर पालिका के एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, राकेश लाटा, विजयपाल बाजिया, पर्यटन विभाग के आनंद भारद्वाज सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को श्याम बाबा की महिमा, उनके इतिहास और खाटूश्यामजी की धार्मिक पहचान से परिचित कराना है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत सीकर जिले में धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र के लिए श्याम बाबा, वनस्पति में अलडु का पेड़, खेल में बास्केटबॉल, फसल में प्याज और लकड़ी फर्नीचर उद्योग को चयनित किया गया है।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 25, 2026 12:31:07
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के मुंडावर थाना अंतर्गत आज फिर एक बार गोलियों की आवाज से लोग दहल गए। मामला मुंडावर थाना अंतर्गत जसाई गांव का है जहां एक बाइक और स्कार्पियो गाड़ी से हमलावर आए और सचिन नामक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, सूत्रों की माने तो इस गोलीकांड में हमलावरों की तरफ से कई राउंड फायरिंग किए गए है, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली लगी नहीं, वही फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई, मौके पर एएसपी जया सिंह डीएसपी लालसिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई, वही हमले के बाद हमलावर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को छोड़कर फरार हो गई, एएसपी जया सिंह की माने तो जनवरी में सोनू जाट और आशीष जाट के ऊपर हमले का मामला दर्ज हुआ था, उस केस में पीड़ित सचिन गवाह था, अभी कवास लगाए जा रहे है कि गवाह को धमकाने के इरादे से उसपर फायरिंग की गई है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 25, 2026 12:30:45
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन एंकर इन्ट्रो- राजस्थान पेंशनर्स समाज लक्ष्मणगढ़ के लोगों ने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रधानमंत्री के नाम लक्ष्मणगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान पेंशनर्स समाज के अर्जुन लाल वर्मा ने बताया कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने के सम्बन्ध में पेंशनर्स ने एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें हमारी मांग है कि भारत की संचित निधि से पेंशन देनदारियों पर व्यय हेतु केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमों और सिद्धांतों का सत्यापन। वर्मा ने कहा कि अधिनियम के विरोध में आज राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा भी 25 मार्च 2025 को काला दिवस के रूप में मानते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया है कि केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम अधिनियम को वापस लेने के लिए तत्काल कदम उठाए। बाईट - अर्जुनलाल वर्मा अध्यक्ष राजस्थान पेंशनर्स समाज लक्ष्मणगढ़
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 25, 2026 12:30:11
Jaipur, Rajasthan:भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) राजस्थान की बड़ी कार्रवाई, सिरोही में आबू रोड स्थित मेसर्स जेएम मेटल्स नामक बर्तनों के निर्माण के लिए उपयोग में ली जाने वाली स्टील शीट के निर्माता के परिसर पर BIS अधिनियम—2016 के उल्लंघन हेतु तलाशी और जब्ती कार्रवाई की गई. करीब 15 मेट्रिक टन शीट जब्त की गई जिन्हें बिना BIS मानक मुहर के विक्रय हेतु संग्रहित किया गया था. शीट्स की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है. BIS राजस्थान के निदेशक कनिका कालिया के निर्देश पर BIS के अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई की गई; संयुक्त निदेशक दीपक लोदवाल, सहायक निदेशक आंखी चक्रवर्ती की टीम ने साथ दिया. सभी शिकायतों का निवारण गोपनीयता के साथ किया जाता है.
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 12:29:37
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर विद्युत डिवीजन कार्यालय उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब प्राइवेट सीएससी बैन में चोरी की बिजली चलने का मामला सामने आया। हैरानी की बात यह रही कि पीलीभीत के अधीक्षण अभियंता भविष्ष कुमार अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। वुधवार शाम चार बजे जानकारी के अनुसार विद्युत डिवीजन कार्यालय परिसर में लगे प्राइवेट सीएससी बैन में लंबे समय से अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कटिया डालकर किया जा रहा था। इस दौरान अधिकारी बैठक में व्यस्त रहे, जबकि चोरी की बिजली खुलेआम चलती रही। वायरल वीडियो सामने आते ही मामला तूल पकड़ गया और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे। मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर पीलीभीत अधीक्षण अभियंता भविष्ष कुमार जवाब देने से बचते नजर आए।वहीं अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उसके बाद भी एफआईआर दर्ज नही कराई गई। अधिकारियों के इस रवैये से लोगों में चर्चा है कि जब विभाग के कार्यालय में ही बिजली चोरी हो रही है, तो आम जनता पर कार्रवाई किस आधार पर की जाती है। मामले को लेकर अब विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
539
comment0
Report
Mar 25, 2026 12:27:06
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)।उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ और सिकरवार क्षत्रियों के कुल देवी माँ कामाख्या धाम गहमर जहाँ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। देश के कोने कोने से लाखों भक्तों ने मां के दरबार मे टेका मत्था नवरात्रि के सातवें दिन, रविवार को, लाखों श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए यहाँ उमड़ पड़े। सुबह की पहली किरण के साथ ही भक्तों की भीड़ गहमर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान कर माँ का आशीर्वाद लेने की शुरुआत की। इसके बाद मंदिर की ओर बढ़ते कदम और “जय माँ कामाख्या” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। लंबी-लंबी कतारों में खड़े भक्त शांतिपूर्वक माँ के दर्शन करते नजर आए। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं… बल्कि बिहार समेत आसपास के कई राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचे। हर कोई अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर माँ के दरबार में उपस्थित हुआ। नवरात्रि के सातवें दिन लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। गहमर कोतवाली प्रभारी और पुलिस बल लगातार गस्त करते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो ।
473
comment0
Report
Mar 25, 2026 12:24:43
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा की उपस्थिति में बुधवार को थाना अचलगंज पुलिस व मिशन शक्ति टीम द्वारा डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज, बंथर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रभावी उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिए गए, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन थाना अचलगंज पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा किया गया।
991
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 25, 2026 12:22:02
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में रामनवमी पर्व शांतपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद,एसपी बलिराम कुमार चौधरी के अगुआई में शांति समिति की बैठक हुए।शांति समिति की बैठक में रामनवमी शोभा यात्रा ,विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए।इस दौरान डीएम एसपी ने लोगो को शांति सद्भाव के साथ पर्व और शोभा यात्रा निकाले की अपील किया गया।शेखपुरा नगर परिषद में 28 और चेवाड़ा नगर पंचायत में 29 मार्च को शोभा यात्रा निकाला जाना है।इस मौकें पर डीएम शेखर आनंद ने लोगो से शांति सद्भाव के बीच पर्व संपन्न करने को अपील किया हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन द्वारा 25 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवान को तैनात करने की बात कही है।जबकि एसपी ने शहर में जुलूस को लेकर विशेष पुलिस बल को शहर में तैनात करने की बात कही।जबकि बाइक टीम सुरक्षा के लिहाज से तैनात करने की बात कही है।
554
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 25, 2026 12:21:43
Prayagraj, Uttar Pradesh:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत की मंजूर, हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जांच में सहयोग का भी दिया आदेश, हाईकोर्ट ने याची और शिकायकर्ता को मीडिया इंटरव्यू देने पर लगाई रोक। बटुक शिष्यों के साथ कथित यौन शोषण के आरोपों में घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पॉक्सो एक्ट के तहत प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को जांच में सहयोग करने और विदेश यात्रा के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने दोनों पक्ष यानी याचिकाकर्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिकायकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी को मीडिया में इस प्रकरण को लेकर जांच जारी रहने तक किसी भी तरह के बयानबाजी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जेके सिन्हा की सिंगल बेंच ने 27 फरवरी को सभी पक्षों को सुनने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। बुधवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ 21 फरवरी को पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें शिकायकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि माघ मेले के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य नाबालिग बटुकों के साथ मेले के शिविर में यौन शोषण किया। पुलिस में शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आशुतोष ब्रह्मचारी ने पॉक्सो स्पेशल कोर्ट में बीएनएस की धारा 175(3) के तहत अर्जी दाखिल की। जिस पर सुनवाई के बाद स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज हुई तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। 27 फरवरी को लंबी बहस के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी थी, बुधवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर लिया है।
479
comment0
Report
Advertisement
Back to top