Back
कवर्धा: 1.22 करोड़ गबन के आरोपी प्राचार्य B.S. चौहान फरार, तलाश जारी
STSATISH TAMBOLI
Sept 13, 2025 12:05:50
Kawardha, Chhattisgarh
स्लग: फरार
लोकेशन: कवर्धा
रिपोर्टर: सतीश तंबोली
दिनांक: 13सितंबर 2025
1.22 करोड़ गबन मामले में प्राचार्य बी.एस. चौहान फरार, पुलिस तलाश में जुटी
एंकर: कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए ₹1.22 करोड़ के गबन प्रकरण में अब तक एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि तत्कालीन प्राचार्य बी.एस. चौहान अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
गौरतलब है कि सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रमोद वर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच में पाया गया था कि चौहान और वर्मा ने मिलकर जनभागीदारी मद की राशि का दुरुपयोग किया, कई मदों में फर्जी भुगतान दिखाए और ₹1.22 करोड़ रुपये हड़प लिए। उच्च शिक्षा संचालनालय की जांच समिति ने दोनों के खिलाफ FIR की सिफारिश की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले के उजागर होते ही प्राचार्य बी.एस. चौहान पद से हटने के बाद फरार हो गए। कवर्धा पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि प्राचार्य की सक्रिय तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि “जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।”
यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। करोड़ों के इस घोटाले ने न केवल कॉलेज प्रबंधन बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि कब तक पुलिस फरार प्राचार्य को पकड़ने में सफल होती है।
बाइट: पुष्पेंद्र सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कवर्धा
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 13, 2025 14:04:020
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 13, 2025 14:03:530
Report
0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowSept 13, 2025 14:03:260
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 13, 2025 14:03:090
Report
MSManish Sharma
FollowSept 13, 2025 14:02:570
Report
ASABDUL SATTAR
FollowSept 13, 2025 14:02:460
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 13, 2025 14:02:140
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowSept 13, 2025 14:02:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 13, 2025 14:01:520
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 14:01:250
Report
0
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 13, 2025 14:00:460
Report
MSManish Sharma
FollowSept 13, 2025 14:00:34Aligarh, Uttar Pradesh:OPEN PTC- हाथरस में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है...जहां एक स्कूल बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया
CLOSE PTC- पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
0
Report