Back
डीपफेक वीडियो से मोदी-माताजी की छवि ध्वस्त: बड़ा विरोध, FIR की मांग
AKAshok Kumar1
Sept 13, 2025 14:01:25
Noida, Uttar Pradesh
जिला: नई दिल्लीथाना: नॉर्थ एवेन्यू
वर्ष: 2025
एफआईआर संख्या: 0050
दिनांक: 13/09/2025
विषय: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) और उसकी नेताओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी की छवि को नुकसान पहुँचाने हेतु AI/डीपफेक वीडियो के माध्यम से अश्लील, असत्य और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित करने के संबंध में शिकायत।
मान्यवर,
मैं संकেত गुप्ता, संयोजक, चुनाव प्रकोष्ठ, भाजपा दिल्ली, अत्यंत सम्मानपूर्वक यह शिकायत प्रस्तुत कर रहा हूँ कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म “X” (पूर्व में ट्विटर) पर दिनांक 10.09.2025 को एक डीपफेक/AI जनित वीडियो प्रसारित किया। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनकी दिवंगत माताजी के साथ दिखाकर उनकी छवि, सम्मान और गरिमा को क्षति पहुँचाई गई है।
यह कृत्य:
• भारत की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था का अपमान है।
• महिलाओं की गरिमा, विशेषकर मातृत्व का उपहास है।
• लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आघात है।
• समाज में अशांति, नफरत और असत्य फैलाने का प्रयास है।
इस वीडियो द्वारा:
• प्रधानमंत्री और उनकी माताजी की छवि को तोड़ा-मरोड़ा गया।
• महिलाओं के सम्मान, त्याग और बलिदान का अपमान किया गया।
• राजनीतिक लाभ हेतु फर्जी सामग्री का उपयोग कर जनता को भ्रमित किया गया।
यह कृत्य न केवल व्यक्तिगत हमले का मामला है बल्कि राष्ट्र की नैतिकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ गंभीर अपराध है।
मैं अनुरोध करता हूँ कि:
1. तुरंत FIR दर्ज कर जांच प्रारंभ की जाए।
2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटवाया जाए।
3. तकनीकी जानकारी जैसे IP लॉग आदि का पता लगाया जाए।
4. दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कर कठोर दंड दिया जाए।
इस कृत्य के अंतर्गत निम्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निवेदन है:
• भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356 (मानहानि), धारा 336 (इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जालसाजी), धारा 351 (शांति भंग करने हेतु सामग्री का प्रसार),
• सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66D,
• डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023,
• न्यायालय द्वारा स्थापित कई नजीरें जो व्यक्तिगत गरिमा और मानहानि को संरक्षण देती हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि माननीय प्रधानमंत्री एवं उनकी माताजी की गरिमा की रक्षा हेतु शीघ्र कार्रवाई करें।
भवदीय,
संकेत गुप्ता
संयोजक, चुनाव प्रकोष्ठ, भाजपा दिल्ली
दिनांक: 12/09/2025
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
3
Report
1
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 15:47:153
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 13, 2025 15:46:540
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 13, 2025 15:46:420
Report
GSGajendra Sinha
FollowSept 13, 2025 15:46:290
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 13, 2025 15:46:150
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 15:45:58Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार आवास पर हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 13, 2025 15:45:110
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report