194103
Zanskar's Stanzin Daechan Selected for Asian Judo Championships 2024
Kargil,In a remarkable achievement, Stanzin Daechan from Pibiting village in Zanskar, Kargil, has been selected to represent India in the -57 kg category at the Asian Judo Championships 2024. The international event is set to take place in South Korea this August. Daechan's selection comes on the heels of her impressive performance at the All India National trials, where she secured the 1st position in the open selection trial.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन में जमकर गरजे राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। संगठन ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, आलू का सस्ता बीज उपलब्ध कराने और खाद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन ने चकबंदी, तहसीलों में कथित भ्रष्टाचार, फसल सुखाने के लिए खलिहान की जमीनों को खाली कराने और किसानों की अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए दो ज्ञापन सौंपे। प्रदर्शन की अध्यक्षता चंद्रवीर सहरावत भोकरहेड़ी ने की, जबकि संचालन मोहित मलिक और अंकित जावला ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने किसानों के मुद्दों पर दूसरे किसान संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।0
0
Report
CRPF ग्रुप केंद्र में ड्राइवर वेद प्रकाश की मौत, टैंकर सफाई के दौरान हादसा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित CRPF ग्रुप केंद्र संख्या -1 में हुए दर्दनाक हादसे में बल के ड्राइवर वेद प्रकाश की मौत हो गई... जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश पानी के टैंकर की सफाई के दौरान हादसे का शिकार उस वक्त हो गया जब पानी का टैंकर डक पर खड़ा था.. अचानक बिना चालक टैंकर डग से नीचे की ओर आने लगा और इसी दौरान टैंकर को चलाने वाला वेद प्रकाश उसकी चपेट में आ गया.. टैंकर उनके शरीर के ऊपर चढ़ गया.. हादसे में गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया.. यहां उसने कुछ ही देर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया..हादसे की सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई..अलवर गेट थाना सीआई नरेंद्र जाखड़ के अनुसार पानी के टैंकर की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ.. मृतक के शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने पर होगा.. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।0
0
Report
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में निर्माण गति बढ़ाने, निविदा प्रक्रिया शीघ्र करने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल में आयोजित बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिए।यादव ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और निर्माण गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप रहनी चाहिए। उन्होंने सभी एडीपीसी को निविदा संबंधी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए। धीमी प्रगति वाले कार्यों को लेकर संबंधित जिलों के सहायक अभियंताओं से चर्चा कर काम में तेजी लाने पर जोर दिया。 बैठक में निर्देश दिए गए कि अन्य विभागों, एजेंसियों, संस्थाओं, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और अन्य मदों से विद्यालयों में करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का भी नियमित निरीक्षण किया जाए। इन कार्यों की तकनीकी देखरेख की जिम्मेदारी समग्र शिक्षा के संबंधित अभियंताओं की होगी。 यादव ने आगामी सप्ताह सभी जिलों के सहायक अभियंताओं की संभागवार समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इनमें लंबित और रुके हुए कार्यों की समीक्षा कर बाधाओं का समाधान किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जयपुर कला संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक से 9 म्यूजियम परियोजनाओं पर नजर—अल्बर्ट हॉल रेनोवेशन की चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-diya कुमारी ने ली कला संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक प्रदेश के 9 म्यूजियम की परियोजनाओं की समीक्षा अल्बर्ट हॉल के रेनोवेशन पर दिए जरूरी निर्देश काम के दौरान पर्यटकों को नहीं हो परेशानी चरणबद्ध तरीके से होगा अल्बर्ट हॉल का रेनोवेशन परियों के बाग की पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा आमेर में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर दिए निर्देश0
0
Report
लखीमपुर-खीरी ग्राम पंचायत दतेली कलां में टीकाकरण को लेकर हुई बैठक, बच्चों के नियमित टीकाकरण पर जोर।
Datelikalan, Uttar Pradesh:ग्राम पंचायत दतेली कलां में टीकाकरण को लेकर हुई बैठक, बच्चों के नियमित टीकाकरण पर दिया जोर। लखीमपुर-खीरी। विकासखंड मितौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत दतेली कलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के तत्वावधान में बच्चों के टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में “5 साल, 7 बार टीकाकरण” अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पारस शुक्ला ने जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित समय पर लगाए जाने वाले टीकों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय से टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अवश्य कराएं, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। बैठक में ग्राम प्रधान पदुम प्रकाश, शैलेन्द्र अवस्थी, प्रेम किशोर, विद्या प्रकाश, शशिकांत, मुन्ना गिरी, कल्लू, शोभित, रहीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
बीकानेर नगरपालिका ने सफाई सुधार के लिए बड़े कदम उठाए; 3,000 अस्थायी सफाईकर्मी और जुर्माना प्रस्ताव
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आयोजित नगर निगम की पहली साधारण सभा में सफाई व्यवस्था सुधारने के बड़े फैसले सफाई ठेकेदार को नोटिस और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पारित सफाई व्यवस्था के लिए 1,000 की जगह 3,000 अस्थायी सफाईकर्मी लगाने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय हर वार्ड में लगेंगी 100 नई रोड लाइटें, पार्षद की अनुशंसा पर तय होंगे स्थान दीपावली से पहले मुख्य सड़कों पर पेचवर्क और शहर के प्रमुख गेटों पर होगी सजावट गंगाशहर में फिर खुलेगा नगर निगम का क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा में शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर सड़कों, नालियों, रोड लाइटों और दीपावली की सजावट तक कई अहम फैसले लिए गए सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक में चिंता जताई गई और संसाधन उपलब्ध नहीं करवाने वाली फर्म के खिलाफ नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, अस्थायी सफाईकर्मियों की संख्या 1,000 से बढ़ाकर 3,000 करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक वार्ड में 100 नई रोड लाइटें लगाने, दीपावली से पहले मुख्य सड़कों पर पेचवर्क करवाने और शहर के प्रमुख गेटों पर सजावट करने की भी योजना है। इसके अलावा गंगाशहर में नगर निगम का क्षेत्रीय कार्यालय फिर से खोलने का फैसला लिया गया。 बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा महापौर अनिल कल्ला की अध्यक्षता में नगर निगम हॉल में आयोजित हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, सीवरेज, रोड लाइट और दीपावली की तैयारियों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। महापौर ने पार्षदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बीकानेर के विकास, स्वच्छता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में सफाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठा। निगम के अनुसार, पूर्व में जारी सफाई टेंडर की शर्तों के तहत संबंधित फर्म को ट्रैक्टर, टिप्पर, ई-रिक्शा के साथ मांग के अनुसार जेसीबी और डंपर उपलब्ध करवाने थे। संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर पार्षदों ने चिंता जताई। बोर्ड ने दीपावली तक अपेक्षित व्यवस्था नहीं होने पर फर्म को नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही, किराए पर संसाधन जुटाकर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए फर्म को पाबंद करने का निर्णय लिया गया।0
0
Report
Advertisement
सीकर में संदीप हत्याकांड: मास्टरमाइंड पोलक समेत तीन गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:सीकर की सदर थाना पुलिस ने हाल ही में हुए संदीप हत्याकांड में मास्टरमाइंड पोलक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में एक अन्य आरोपी और नाबालिग भी पकड़ा जा चुका है। फिलहाल अभी भी मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पलक और उसके दो साथी पुलिस से बचने के लिए दीवार कूदने लगे तो तीनों के पैर टूट गए। दो आरोपियों का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ धोद राजेश कुमार ढाका ने मामले का खुलासा किया। सीओ राजेश कुमार ढाका ने बताया कि मास्टरमाइंड पोलक(30) पुत्र बनवारीलाल जाट निवासी भढाढर और उसके दो साथी नीतीश उर्फ वीरू(21) पुत्र सुभाष बाजिया निवासी चैलासी और अरबाज खान (24) पुत्र असलम खान निवासी अठवास को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ संदीप का मर्डर करने के बाद फरारी काटने के लिए शिमला चले गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद आरोपी गुड़गांव आए। आरोपियों का पीछा कर रही पुलिस टीम करीब 250 सीसीटीवी फुटेज और 2000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद आरोपियों तक पहुंच गई। गुड़गांव में पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने एक दीवार कूदने की कोशिश की। जिसके चलते तीनों आरोपियों के पैर टूट गए। इस घटना का मास्टरमाइंड पोलक है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 अक्टूबर की रात संदीप पिलानियां का मर्डर कर दिया था और उसके साथी आनंद पर जानलेवा हमला किया। मामले में एक अन्य आरोपी और नाबालिग को पहले ही पकड़ा जा चुका है। जो भी घटना के दौरान आरोपियों के साथ मौजूद थे। फिलहाल इस मामले में अभी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र महला सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अब तक की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि संदीप पिलानियां ग्रुप और पोलक का ग्रुप सीकर में MD की तस्करी का काम करते हैं। संदीप और पोलक के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इसको लेकर दोनों के ग्रुप के बीच कई बार कहासुनी भी हुई। 8 अक्टूबर की रात जब संदीप अपने साथियों के साथ पेट्रोल डलवाने के लिए रसीदपुरा की तरफ गया तो वहां पर पोलक और उसके साथियों ने पहले तो संदीप की गाड़ी को अपनी गाड़ियों से टक्कर मारी और फिर फावड़े से उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद संदीप के शव को एक खेत में डालकर वहां से चले गए। वहीं घटना में संदीप का साथी आनंद घायल हो गया।0
0
Report
सुपौल पुलिस ने नाबालिगाओं को मुक्त कर 16 अभियुक्त गिरफ्तार: छापेमारी की कार्रवाई
Bihar:सुपौल पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया है। जांच के तहत 16 अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई विशेष टीम के नेतृत्व में की गई, जिसमें साइबर डीएसपी गौरव गुप्ता की अगुवाई में AHTU, SJPU और महिला थाना की टीम शामिल थी। घटनास्थल पर छापेमारी से जुड़ी जानकारी भी साझा की जा रही है और मुक्त कराई गई बालिकाओं के पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए सभी अभियुक्त न्यायिक हिरासत में हैं।0
0
Report
समस्तीपुर में दुर्गा पूजा सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए प्रशासन सतर्क, पंडालों का निरीक्षण
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण ।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, पूजा समितियों को भी किया गया सतर्क समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी को देखते हुए सदर एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ पूजा समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मगरदही घाट स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर और बहादुरपुर स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा पंडालों के स्थलों की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने पूजा समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं, पूजा के दौरान शहर में जाम की समस्या से निपटने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए। ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी भी की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
रैता दियारा में हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार: नक्सली केस जुड़ा सकता है
Munger, Bihar:एक राइफल के साथ तीन गिरफ्तार,हरिनमार थाना क्षेत्र के रैता दियारा में छापेमारी, मुंगेर: जिले के गंगा पार हरिनमार थाना क्षेत्र के रैता दियारा स्थित तहसीलदार टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक राइफल बरामद की है। पुलिस ने हथियार की मरम्मत कराते गृहस्वामी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में बरामद राइफल के करीब 15 साल पुराने नक्सली हत्याकांड से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हथियार की मरम्मत में इस्तेमाल होने वाले औजार और अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, हरिनमार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तहसीलदार टोला निवासी विजय सिंह अपने घर पर बाहर से कारीगर बुलाकर पुरानी राइफल की मरम्मत करवा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने देर रात संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान गृहस्वामी विजय सिंह, भरत सिंह और हथियार की मरम्मत कर रहे कारीगर विशो मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारीके अनुसार बर्ष 2011 में रैता दियारा इलाके में मछली पकड़ने के जलकर को लेकर हुए विवाद में चार नक्सलियों की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद स्थानीय अपराधियों द्वारा नक्सलियों के हथियार और कारतूस लूट लिए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस को आशंका है कि बरामद . राइफल भी उसी घटना के दौरान लूटे गए हथियारों में शामिल हो सकती है।0
0
Report
नवादा दुर्गापूजा: DM-SP ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा कड़ी, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई
Nawada, Bihar:नवादा में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार को जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान खुद अर्धसैनिक बलों के साथ सड़क पर उतरे और शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च समाहरणालय से शुरू होकर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, सोनार पट्टी रोड सहित मुख्य मार्गों से गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की。 डीएम और एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी。 त्योहार के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा कर सकें。 फ्लैग मार्च में सदर एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ हुलास कुमार, पुलिस अधिकारी निशु मलिक, थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह सहित कई अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।0
0
Report
धान खरीदी 2026-27 के लिए दयाल दास बघेल ने समीक्षा के निर्देश दिए
Begun, Rajasthan:रायपुर धान खरीदी 2026-27 की तैयारियों को लेकर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने की समीक्षा.. खाद्य मंत्री के निर्देश- धान खरीदी केंद्रों में बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल, बिजली-पानी की व्यवस्था समय पर करें पूरी.. किसानों को पंजीयन और टोकन से लेकर धान बेचने तक नहीं होनी चाहिए परेशानी.. कस्टम मिलिंग में तेज़ी लाने और धान का उठाव सुचारु रखने के निर्देश.. छत्तीसगढ़ में 83.33 लाख राशन कार्ड, 2.74 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रही खाद्य सुरक्षा.. उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन भंडारण और पात्र हितग्राहियों को पूरी मात्रा में खाद्यान्न देने के निर्देश..0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए ड्राई डे घोषित; शराबबंदी 20 अक्टूबर से शुरू
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर。 पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए 'ड्राई डे' घोषित。 आबकारी आयुक्तालय उदयपुर ने जारी किया आदेश。 चुनाव क्षेत्रों और 5 किमी दायरे में शराब बिक्री रहेगी बंद。 जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में चरणबद्ध ड्राई डे घोषित。 प्रथम चरण: 20 अक्टूबर शाम 6 बजे से ड्राई डे。 प्रथम चरण में 22 अक्टूबर शाम 6 बजे तक शराब बंद。 द्वितीय चरण: 26 से 28 अक्टूबर तक सूखा दिवस लागू。 तृतीय चरण: 1 से 3 नवंबर तक शराब बिक्री पर रोक。 चतुर्थ चरण: 12 से 14 नवंबर तक ड्राई डे रहेगा。 सरपंच चुनाव प्रथम चरण: 22 से 24 अक्टूबर तक शराब बंदी。 सरपंच चुनाव द्वितीय चरण: 28 से 30 अक्टूबर तक ड्राई डे。 सरपंच चुनाव तृतीय चरण: 3 से 5 नवंबर तक ड्राई डे。 सरपंच चुनाव चतुर्थ चरण: 14 से 16 नवंबर तक ड्राई डे。 मतगणना के दिन 20 नवंबर को भी पूरी तरह ड्राई डे रहेगा。 शराब संग्रहण और वितरण पर भी रहेगा पूर्ण प्रतिबंध。 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई。0
0
Report
पप्पू यादव पर सत्ताधारी दल के बड़े माफिया को टिकट देने का आरोप
Purnia, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने MLC चुनाव में सत्ता पक्ष द्वारा बड़े माफिया को टिकट दिए जाने पर सत्ता पक्ष के ऊपर गंभीर सवाल उठा हैं । उन्होंने कहा कि उन्हीं के विधायक बोल रहे हैं कि हमने 9 मर्डर किया है फिर ऐसे लोगों को आप साथ क्यों रखें है। BJ P और JDU ने चुन चुन कर सभी बड़े माफिया और अपराधी छवि के लोगों को चुनाव के मैदान में उतारा है और वह नीतीश जी की छवि को खराब कर रहे हैं । वहीं उन्होंने दरभंगा में एनएच निर्माण में मजार तोड़े जाने के मुद्दे पर पूर्णिया सांसद ने कहा कि उनके रहते कभी भी मजार नहीं टूटेगा । कल ही वे वहां से आए हैं और हर हाल में मजार लोगों की आस्था का विषय है उसे टूटने नहीं देंगे । कुछ लोग 70000 लोगों को नौकरियां बांट रहे हैं ऐसे लोग पहले भी चुनाव जीत चुके हैं और कितने लोगों को अब तक नौकरियां दिए हैं ।यह भी बताना चाहिए सांसद ने कहा कि हमाम में सब नंगे हैं ।0
0
Report
बिहार मंत्री ने विपक्ष पर धारदार हमला, अनंत सिंह पर स्पष्टीकरण
Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बिहार शरीफ पहुंचे जहां कृषि मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव पर बैठक की। आपको बता दे कि पटना निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी प्रो नवल किशोर यादव और नीरज कुमार के समर्थन में लोगों वोट अपील की। पटना में छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भ्रम और झूठ का वातावरण तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम और कलंकित करने का खेल खेलकर विपक्ष देश में अराजकता का वातावरण पैदा करना चाहता है।विपक्ष के लोग नौजवानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी मंशा को पहचान चुकी है।उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने वाले इन दलों ने बिहार को कलंकित करने का काम किया है। अब विपक्ष न्यायालय पर भी सवाल उठा रहा है। ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं को लेकर भी विपक्ष लगातार नकारात्मक माहौल बनाने में जुटा है।उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसी मानसिकता वाले लोगों को पहले भी सबक सिखा चुकी है। यह लोग अराजकता के पोषक हैं। विपक्ष के लोग नायक बनने चले थे इनको खलनायक बनने के लायक नहीं रहने दिया।वहीं, जदयू विधायक अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि अनंत सिंह एनडीए गठबंधन के अभिभावक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी गठबंधन के सभी नेताओं और सहयोगियों का सम्मान करती है。0
0
Report
Advertisement
