Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

श्रावणी मेले का उद्घाटन: विधायक ने कांवरियों को दी सुविधाओं की जानकारी!

PKPrashant Kumar
Jul 11, 2025 14:32:23
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन शुक्रवार को तारापुर विधायक राजीव सिंह जिलाधिकारी अरविंद वर्मा एवं आरक्षी अधीक्षक  सैयद इमरान मसूद के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ राम प्रवेश अपर समाहर्ता मनोज कुमार, एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह मौजूद थे। उद्घाटन के मौके  मध्य विद्यालय ममई एवं बालिका इंटर विद्यालय इंटर विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गान गाया एवं बाबा भोलेनाथ का भक्ति गीत गया।  उद्घाटन का अवसर पर विधायक ने कांवरियों को दी जाने वाली बिहार सरकार द्वारा सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा किया। जिसमें कच्ची कांवरिया पथ सफेद बालू बिछाना, शुद्ध पेयजल ,झरना ,शौचालय वह अस्थाई स्वास्थ्य एवं पुलिस शिविर एवं टेंट सिटी की सुविधा शामिल है।  बाइट :राजीव कुमार सिंह  विधायक तारापुर  जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा कांवरियों को 24 घंटे कच्ची कांवरिया पथ एवं मुख्य मार्ग में सारी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आगे कहां की श्रद्धालुओं की सेवा करनी ही सबसे बड़ी पूजा  है। इस  क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो, दुकानदारों एवं मीडिया कर्मियों से कांवरियों की सेवा में तैनात कर्मियों एवं शिव भक्तों को भरपूर सहयोग करने की अपील की। एसपी ने कहा कि मुंगेर जिला अंतर्गत कांवरिया पथ में 27 अलग-अलग जगह पर पुलिस आउटपोस्ट बनाए गए हैं जिसमें 24 घंटे पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल  की तैनाती की गई है। कांवरिया पथ को जोड़ने वाले मुख्य पथ एवं सभी लिंक रोड पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने शिव भक्तों से कहा कि  जगह-जगह अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए गए हैं कोई समस्या होने पर अभिलंब सूचना दें। आगे बताया कि पथ में विभिन्न पुलिस आउटपोस्ट का वरीय अधिकारी के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाएगा।  बाइट : अरविन्द कुमार वर्मा जिलाधिकारी मुनेगर  बाइट : सैयद  इमरान मसूद  एसपी 
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top