Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
जम्मू-कश्मीर में बर्फीली चोटियों में Snow Leopard परिवार का दुर्लभ वीडियो वायरल
WMWaqar Manzoor
Feb 02, 2026 06:23:26
Amid the ongoing snow spell in Jammu and Kashmir, a stunning video of a family of snow leopards navigating their way up the Himalayas in Ladakh has captivated the Internet. Also known as the ghosts of the mountains, snow leopards are difficult to spot as they camouflage themselves well with the surroundings. In the now-viral video, a snow leopard walks up in the snowy terrain, while two others follow the path. As the clip continues, one of them can be seen climbing through the rocky area and jumping off. Sharing the video, the official handle of Border Roads Organisation (BRO) wrote, “Spotting of the elusive Snow Leopard in the High Himalayas by Project Himank@BROindia—a powerful reminder that infrastructure development and nature conservation go hand in hand.” The video quickly gained traction, drawing a wave of reactions, with many impressed by the rare sighting.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 02, 2026 07:39:50
Faridpur, Uttar Pradesh:श्री हरि संकीर्तन मंडल बरेली के तत्वावधान में फरीदपुर स्थित ओम रेजिडेंसी के स्वामी शिवानंद सत्संग भवन में भव्य हरिनाम संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ हरि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात हरि मंदिर बरेली संकीर्तन मंडल द्वारा हरिनाम की रसधार प्रवाहित की गई, जिससे पूरा सत्संग भवन भक्तिरस में सराबोर हो गया। भजन संध्या में रवि छाबड़ा ने “जय श्री राधे राधे” भजन प्रस्तुत कर वातावरण को राधामय कर दिया। संजय आनंद ने “याद-याद आई तेरी रे रंगीला सांवरिया”, जतिन दुआ ने “राधे-राधे श्याम से मिला दे हमको”, विनोद भाटिया ने “श्याम है दीवाना तेरा”, सचिन सेठी ने “श्याम सुंदर की नगरिया चल देख आएं रे”, पंकज कुमार ने “मन मंदिर में घनश्याम रहे”, सौरभ ने “राधा बिन श्याम कैसे मिले” तथा गोविंद तनेजा ने “कृष्ण गोविंद गोविंद, हे गोपाल राधा कृष्ण” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर हरि मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा अपनी महिला मंडल सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं और भजनों का आनंद लिया। दिव्य जीवन संघ फरीदपुर के संचालक डॉ. गुजराल ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए आश्रम द्वारा संचालित सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में शीश नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन संध्या के उपरांत सभी भक्तों को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 02, 2026 07:34:16
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - सघन वाहन जांच में खूँटी बना मिसाल, एक माह में 55.75 लाख से अधिक राजस्व वसूली। अवैध लाइट, प्रेशर हॉर्न व ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, राज्य में सर्वाधिक वसूली खूँटी में सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत खूँटी जिला परिवहन कार्यालय द्वारा पूरे जनवरी माह में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया और सघन वाहन जाँच में खूँटी को राज्य में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इस दौरान खूँटी जिले में एक माह में 55.75 लाख से अधिक राजस्व वसूली भी की गयी है जो मिसाल बन गया है。 जाँच अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। अवैध रूप से परिचालित ओवरलोड व ओवरडायमेंशन वाहन, चकाचौंध करने वाली तेज लाइट, प्रेशर हॉर्न, बुलबार लगे वाहन तथा गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 60 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। इसमें 49 वाहनों से 55 लाख 75 हजार 6 रुपये राजस्व की वसूली की गई。 वाहन निरीक्षक मो शहनवाज ने बताया कि, राज्य से बाहर निबंधित 34 बड़े वाहनों से 30 लाख 16 हजार 20 रुपये, जबकि राज्य के भीतर निबंधित वाहनों से 25 लाख 58 हजार 986 रुपये की वसूली की गई। यह आंकड़ा झारखंड राज्य में एक माह में सबसे अधिक राजस्व वसूली के रूप में दर्ज हुआ है。 मौके पर मोटरयान निरीक्षक शाहनवाज ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियम केवल जुर्माना वसूलने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने चालकों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें और वाहनों में अवैध लाइट, प्रेशर हॉर्न व बुलबार का उपयोग न करें। नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की गारंटी है。 अभियान के दौरान वाहनों से अवैध लाइट व प्रेशर हॉर्न हटवाए गए तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने को लेकर चालकों से शपथ पत्र (एफिडेविट) लेकर परिवहन कार्यालय में जमा कराया गया। जिसमें कुल मिलाकर जनवरी माह में 55.75 लाख रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह हुआ, जो खूँटी जिले के लिए एक रिकॉर्ड उपलब्धि है。 इस अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन से निशांत रोशन, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट संदीप हेंब्रोम, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित तोपनो सहित जिला पुलिस बल के जवानों का सराहनीय योगदान रहा।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Feb 02, 2026 07:33:47
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की सिंथेटिक ड्रग md बरामद की है आरोपियों से नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है. CSP जितेन्द्र भास्कर ने जानकारी दी कि 01 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि देवलजी प्रतापगढ़ राजस्थान निवासी गुलशेर खान पठान MD ड्रग्स की सप्लाय करने के लिये मदंसौर की ओर आने वाला है. उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी गुलशेर खान पठान पिता कासम खान पठान उम्र 50 साल निवासी ग्राम देलवजी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान, आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार उम्र 35 साल नि ग्राम राजाखेडी थाना नई आबादी मंदसौर को MD ड्रग्स देने आया था. दोनों आरोपियों को वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये धर दबोचा. दोनों के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम MD ड्रग्स जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 01 करोड़ 50 लाख है; दोनों के कब्जे से अवैध डोडाचुरा कीमत 07 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन दो मोटर साइकिलें जप्त किया गया है. कुल मश्रुका 01,51,22,000 रुपये का जप्त किया गया तथा अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 8/15,22,29 NDPS एक्ट का पंजीकृत किया है. प्रकरण की प्रारंभिक पूछताछ में जो तथ्य सामने आये हैं उनके अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जायेगा और अवैध नशीली MD ड्रग कहाँ से लाई गयी और कहाँ दी जानी थी इसके बारे में पता लगाया जायेगा.
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 02, 2026 07:33:31
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर दावेदारी और तैयारी दोनों जारी है। दलीय आधार पर चुनाव भले ही नहीं हो रहा है पर दलों के बीच निकाय पर कब्जे को लेकर सियासी कसरत जारी है। हर दल पार्टी समर्थित उम्मीदवार के लिए आम सहमति बनाने में उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए पार्टी के अंदर खाने होमवर्क में जुटी है। झामुमो महासचिव ने कहा, निकाय चुनाव को लेकर झामुमो ने भी अपनी रणनीति बनाई है और उसके अनुरुप काम कर रही है, चुनाव लड़ेगे और हर तरफ झामुमो का परचम लहरेगा । 6 साल में राज्य की सरकार ने नगरों और शहरों के लिए जो किया है, विकास की रफ्तार बहुत तेज है। सकारात्मक सोच है। फ्लाईओवर रोकने वाले लोग थे जनता उनके साथ नहीं जाएगी
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 02, 2026 07:33:08
Noida, Uttar Pradesh:देवरिया मोमोज खिलाने के नाम पर तीन युवकों ने मिलकर किशोर से 85 लाख रुपये के जेवर हड़प लिए। अलमारी खोलने पर जेवरात गायब देख घर वालों के होश उड़ गए। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामपुर कारखाना थाना के भगवानपुर तिवारी गांव के विमलेश मिश्र पुत्र रामायण मिश्र वाराणसी में मंदिर के पुजारी हैं। उनका नाबालिग बेटा घर पर रहकर पढ़ाई करता है। पुजारी विमलेश के मुताबिक उनके कक्षा 7 में पढ़ने वाले बेटे को मोमोज खाने की लत है।उसकी आदत का फायदा उठाते हुए देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने किशोर को अपने झांसे में ले लिया। युवकों के बहकावे में आकर किशोर घर की अलमारी से जेवरात लाकर उन्हें देने लगा। पिता का आरोप है कि किशोर ने उनका और उनकी बहन का घर में रखा लगभग 85 लाख रुपये का जेवर लाकर तीनों युवकों को दे दिया। रविवार को उनकी बहन अपना जेवरात मांगने के लिए आई। अलमारी खोलने ही विमलेश और उनकी बहन के होश उड़ गए। अलमारी में रखा सारा जेवर गायब था। किशोर ने पूछताछ में बताया कि वह मोमोज खाने के लिए जेवरात डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे दिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित ने तहरीर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 02, 2026 07:32:27
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर रोह (नोट— खबर की फीड 2 फरवरी के ओएफसी पर एक्शन स्लग से भेजे गए) → इस भाग को हटाया गया। राजधानी जयपुर में रसद विभाग की टीम ने सोडाला थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में छापेमारी की कार्रवाई। सोडाला थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके के दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफ़लिंग पर कार्रवाई की गई। रसद विभाग की टीम ने मौके से करीब 200 HP गैस सिलेंडर को जब्त कर वाहन चालक व सप्लायर्स को पुलिस के हवाले किया। मौके पर सोडाला थाना पुलिस ने मौके से 3-4 बाइक और दो पिकअप जब्त किए। रसद विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध गैस सिलेंडरों की रिफ़लिंग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त किए। सोडाला थाना में इनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 02, 2026 07:32:18
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ मिनी सचिवालय सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की संवेदनशील सोच का परिणाम है। मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि किसान, गरीब, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का रोडमैप है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को ध्यान में रखकर इस बजट को तैयार किया गया है, जो आने वाले समय में देश की आर्थिक और सामाजिक.disha तय करेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें किसी भी क्षेत्र को नजरअंदाज नहीं किया गया है। कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्योग क्षेत्र में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को गति देने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। रेलवे और विमानन जैसे बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में भी देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की स्पष्ट योजना दिखाई देती है। मंत्री मीणा ने जिले के दृष्टिकोण से बजट की अहम घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में छात्रावास खोलने का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की घोषणा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। सीतामाता वन्य अभयारण्य को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि बजट एक बड़े देश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया जाता है, इसकी कई बारीकियां आने वाले समय में सामने आएंगी। जैसे-जैसे विभिन्न योजनाओं का विस्तार होगा, वैसे-वैसे उनके प्रभाव भी स्पष्ट होते जाएंगे। मंत्री हेमंत मीणा ने केंद्र और राजस्थान सरकार के बीच बेहतर समन्वय का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। उन्होंने जानकारी दी कि नरेगा की जो 1100 करोड़ रुपये की लंबित राशि थी, उसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर प्रदेश के लिए प्राप्त किया है। यह केंद्र और राज्य सरकार के बीच मजबूत तालमेल का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में किए गए बदलावों से मध्यम वर्ग और करदाताओं को बड़ी राहत मिली है। आज टैक्स देने वाले व्यक्ति को पूरा भरोसा है कि उसका पैसा देश के विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और देश की दिशा-दशा बदलने में लग रहा है। यही विश्वास किसी भी मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव होता है। स्वास्थ्य क्षेत्र पर बोलते हुए मंत्री मीणा ने कहा कि भारत को शुगर कैपिटल कहा जाने लगा है। उन्होंने व्यक्तिगत उदाहरण देते हुए बताया कि एक सामान्य व्यक्ति रोजाना लगभग 20 रुपये की दवा लेता है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं और दवाइयों को सुलभ व किफायती बनाना बेहद जरूरी है, जिस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। युवाओं और किसानों के लिए स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि नए कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उद्योगों की जरूरत के अनुसार तकनीकी दक्षता विकसित की जाएगी, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासनिक व्यय को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है, यानी लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे नरेगा सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होगा। आने वाले समय में न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अंत में मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी है। केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजस्थान सरकार प्रदेश की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार प्रयास करेगी।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 02, 2026 07:30:48
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हरियाणा फरीदाबाद के गांव फ़फुंदा में फायरिंग, लगन-सगाई कार्यक्रम में मचा हड़कंप। देर रात आयोजित लगन-सगाई के कार्यक्रम के दौरान उसी गांव के कुछ लोगों ने खाना खाने के बाद घर जाने को कहा, जिससे विवाद हुआ और कुछ युवकों ने फायर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने मौके पर दो राउंड फायर किए और फिर घटना स्थल से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में हताहत नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग से कार्यक्रम में शामिल लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना पर कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Feb 02, 2026 07:30:34
Raipur, Chhattisgarh:विभिन्न मुद्दों पर भाजपा नेता केदार गुप्ता का बयान, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान और अबतक राहुल गांधी सहित अन्य केंद्रीय नेताओं का ट्रेनिंग के लिए छत्तीसगढ़ आने का शेड्यूल तय नहीं होने पर तंज कसते हुए केदार गुप्ता ने कहा- गांधी परिवार कांग्रेस के संगठन को मजबूत नहीं होने देना चाहता, वो चाहते हैं कि गांधी परिवार के इर्द-गिर्द ही कांग्रेस घूमती रहे. राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने में डर लगता है, क्योंकि बहुत लूटपाट यहां किए हैं आगामी महीनों में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों को लेकर कहा- भाजपा ने हमेशा छत्तीसगढ़ के नेताओं को आगे बढ़ाया है, इस बार भी निश्चित ही प्रदेश से ही नेता आगे आएंगे. कांग्रेस ने जब राज्यसभा भेजने की बारी आई तो बाहर से लोगों को भेजा राजिम में साम्प्रदायिक तनाव और हिंसा मामले में गुप्ता का बड़ा बयान, कहा- छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश रहा है, लेकिन यहां षड्यंत्रकारी लोग लगातार राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं. कुछ ऐसे लोग जो समाज और धर्म को बदनाम करना चाहते हैं, उन्होंने मंदिर तोड़ा, जेल गए और फिर से वापस आकर गांव के किसान भाइयों को मारा. ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, समाज और शासन-प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी. मंदिर भी तोड़ेंगे और दादागिरी भी करेंगे तो बख्शे नहीं जाएंगे
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 02, 2026 07:30:10
Hisar, Haryana:हरियाणा में आज कई जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल के अलावा जीटी रोड के जिलों में धुंध के चलते विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जताई है कि 3 फरवरी से 6 फरवरी तक मौसम के साफ रहने के आसार हैं। हालांकि सुबह और शाम के वक्त धुंध के हालात देखने को मिल सकते हैं। हिसार में आज अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 15 फरवरी के बाद सर्दी के रुखसत होने के आसार बन सकते हैं।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 02, 2026 07:24:02
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में नोएडा सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता जैसा हादसा होने से ग्रेटर नोएडा के कासना में भी टल गया। शनिवार रात्रि में कोहरे के कारण रास्ता न दिखने की वजह से एक कार नाले में जा गिरी; गनीमत यह रही कि नाले में ज्यादा पानी नहीं था, जिससे कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने कार को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार इटावा निवासी सुनील कुमार शनिवार देर रात करीब 3 बजे अपनी कार से चालक रिजवान के साथ लूक्सर से परी चौक की तरफ जा रहे थे। उनकी कार ओला टैक्सी कंपनी के साथ जुड़ी है। उस समय घना कोहरा था, जब वे लोग इटावा से भाटी गोल चक्कर की तरफ जा रहे थे तो कोहरे के कारण गोल चक्कर से पहले ही 90 डिग्री मोड नहीं दिखा और कार बहुत कम विजिबिलिटी होने के चलते सीधी नाले में जा गिरी। गिरने के बाद कार सीधी खड़ी हो गई। नाले में पानी कम होने के साथ पानी का बहाव भी धीमा था और उसकी गहराई भी कम थी, जिसके कारण कार सवार दोनों व्यक्ति जल्दी से सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को बाहर निकलवा दिया। प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी से बल्ली लगाकर तथा छोटी रिफ्लेक्टर टेप लगाकर उसे कवर किया गया है; हालांकि वहां पहले से ही प्रशासन की तरफ से मिट्टी डालकर नाले को कवर किया गया था। गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर 150 में युवराज की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ब्लॉक स्पॉट चिन्हित किए थे और जगह-जगह रिफ्लेक्टर लगाए गए थे।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 02, 2026 07:23:42
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर उस समय हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिला, जब दो परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देने हथकड़ी लगाए हुए पहुंचे। मामला रतनी प्रखंड के परिवेशका उच्च विद्यालय शकुराबाद का है, जहां आमतौर पर हाथ में कलम और एडमिट कार्ड लेकर पहुंचने वाले छात्र इस बार चर्चा का विषय बन गए। हथकड़ी लगाए इन परीक्षार्थियों की पहचान आसिफ अंसारी और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। दोनों छात्र पर पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में फिलहाल जेल में बंद हैं। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल से परीक्षा दिलाने के लिए केंद्र पर लाया गया। दोनों छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा की पहली पाली में शामिल हुए। जैसे ही पुलिस की निगरानी में हथकड़ी लगाए छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद छात्र, शिक्षक और केंद्र प्रबंधन कुछ पल के लिए सन्न रह गए। इस अनोखे दृश्य को लेकर परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि परीक्षा की गरिमा और नियमों को बनाए रखने के लिए स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों छात्रों के लिए अलग कमरे में परीक्षा की व्यवस्था की। पुलिस निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल में उनकी परीक्षा दिलाई जा रही है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य ने ऑफ कैमरा बताया कि अदालत के आदेश के तहत दोनों छात्रों को परीक्षा में शामिल कराया गया है और पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हुई। वहारहाल यह घटना न केवल कानून और शिक्षा के बीच संतुलन को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत किसी भी छात्र को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाता, चाहे परिस्थितियां कितनी भी असामान्य क्यों न हों।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top