Back
दिव्य जीवन संघ फरीदपुर में गूंजा हरिनाम, भव्य भजन संध्या से भक्तिमय हुआ वातावरण
Faridpur, Uttar Pradesh
श्री हरि संकीर्तन मंडल बरेली के तत्वावधान में फरीदपुर स्थित ओम रेजिडेंसी के स्वामी शिवानंद सत्संग भवन में भव्य हरिनाम संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात हरि मंदिर बरेली संकीर्तन मंडल द्वारा हरिनाम की रसधार प्रवाहित की गई, जिससे पूरा सत्संग भवन भक्तिरस में सराबोर हो गया।
भजन संध्या में रवि छाबड़ा ने “जय श्री राधे राधे” भजन प्रस्तुत कर वातावरण को राधामय कर दिया। संजय आनंद ने “याद-याद आई तेरी रे रंगीला सांवरिया”, जतिन दुआ ने “राधे-राधे श्याम से मिला दे हमको”, विनोद भाटिया ने “श्याम है दीवाना तेरा”, सचिन सेठी ने “श्याम सुंदर की नगरिया चल देख आएं रे”, पंकज कुमार ने “मन मंदिर में घनश्याम रहे”, सौरभ ने “राधा बिन श्याम कैसे मिले” तथा गोविंद तनेजा ने “कृष्ण गोविंद गोविंद, हे गोपाल राधा कृष्ण” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर हरि मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा अपनी महिला मंडल सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं और भजनों का आनंद लिया।
दिव्य जीवन संघ फरीदपुर के संचालक डॉ. गुजराल ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए आश्रम द्वारा संचालित सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में शीश नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन संध्या के उपरांत सभी भक्तों को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 15, 2026 16:46:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 16:46:470
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 16:46:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:430
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 16:45:220
Report
0
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 16:33:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 16:32:400
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 15, 2026 16:32:310
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:32:150
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 15, 2026 16:32:000
Report