Back
जहानाबाद के परीक्षा केंद्र में हथकड़ी पहनकर परीक्षा देने पहुंचे छात्र
MKMukesh Kumar
Feb 02, 2026 07:23:42
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर उस समय हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिला, जब दो परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देने हथकड़ी लगाए हुए पहुंचे। मामला रतनी प्रखंड के परिवेशका उच्च विद्यालय शकुराबाद का है, जहां आमतौर पर हाथ में कलम और एडमिट कार्ड लेकर पहुंचने वाले छात्र इस बार चर्चा का विषय बन गए। हथकड़ी लगाए इन परीक्षार्थियों की पहचान आसिफ अंसारी और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। दोनों छात्र पर पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में फिलहाल जेल में बंद हैं। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल से परीक्षा दिलाने के लिए केंद्र पर लाया गया। दोनों छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा की पहली पाली में शामिल हुए। जैसे ही पुलिस की निगरानी में हथकड़ी लगाए छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद छात्र, शिक्षक और केंद्र प्रबंधन कुछ पल के लिए सन्न रह गए। इस अनोखे दृश्य को लेकर परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि परीक्षा की गरिमा और नियमों को बनाए रखने के लिए स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों छात्रों के लिए अलग कमरे में परीक्षा की व्यवस्था की। पुलिस निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल में उनकी परीक्षा दिलाई जा रही है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य ने ऑफ कैमरा बताया कि अदालत के आदेश के तहत दोनों छात्रों को परीक्षा में शामिल कराया गया है और पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हुई। वहारहाल यह घटना न केवल कानून और शिक्षा के बीच संतुलन को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत किसी भी छात्र को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाता, चाहे परिस्थितियां कितनी भी असामान्य क्यों न हों।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowFeb 02, 2026 08:35:510
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 02, 2026 08:35:240
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 02, 2026 08:35:130
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 02, 2026 08:34:500
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 02, 2026 08:34:370
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 02, 2026 08:33:13Noida, Uttar Pradesh:Chief When its Your First Day at work
0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 02, 2026 08:33:050
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 02, 2026 08:31:580
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 02, 2026 08:31:440
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 08:31:300
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 02, 2026 08:31:11Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार सोशल मीडिया में चल रहीं भड़काऊ बयानबाजियों को लेकर भी एडिशनल एसपी चंद्र मोहन सिंह नें लोगों को कड़ी हिदायत दी है।
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 02, 2026 08:31:000
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 02, 2026 08:30:400
Report