Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamtara815352

संथाल परगना में आईजी सिन्हा की पहली समीक्षा बैठक: सुरक्षा पर जोर!

DBDEBASHISH BHARATI
Jul 15, 2025 10:36:40
Jamtara, Jharkhand
मंगलवार को संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने जामताड़ा जिले का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी से लेकर एसपी तक सभी अधिकारी मौजूद रहे। आईजी सिन्हा ने बताया कि जोनल आईजी बनने के बाद यह उनकी पहली समीक्षा बैठक है। इस दौरान उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को जनता से सहज एवं संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। साथ ही आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया। श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आईजी ने जानकारी दी कि देवघर में 10,000 और बासुकीनाथ में 3,500 पुलिस बल की तैनाती की गई है। बासुकीनाथ में पंडाल गिरने की एक घटना में कुछ श्रद्धालु घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि कहीं कोई बड़ी समस्या नहीं है और संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। प्रशासन पूरी सतर्कता से तैनात है।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top