Back
सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में ICU बंद, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
ADArvind Dubey
Sept 12, 2025 10:49:25
Obra, Uttar Pradesh
Anchor: सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में आईसीयू तक चालू नहीं है, डिजिटल एक्स-रे मशीन महीनों से बंद है और जिले में अवैध अस्पतालों की वजह से लोगों की जान के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।
VO-1 सोनभद्र जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया।
जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि 25 लाख आबादी वाले जनपद में मेडिकल कॉलेज होते हुए भी आईसीयू सुविधा अब तक चालू न होना गंभीर लापरवाही है।
उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को रेफर करने के बाद रास्ते में ही मौत हो जाती है।
साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन एक साल से बंद पड़ी है, जिससे मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों में महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
VO-2 : प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि अवैध अस्पतालों में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चे की मौतें आए दिन हो रही हैं।
लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि अगर अवैध और मानक विहीन अस्पतालों पर जल्द प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Byte – ऊषा चौबे, महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस
VO-3 वहीं कांग्रेस जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले में अवैध रूप से अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिनकी वजह से लगातार मरीजों की जान जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया है।
और चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही इन पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस वृहद आंदोलन करेगी।
Byte – शत्रुंजय मिश्रा, जिला प्रवक्ता कांग्रेस
VO-4 प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सोनभद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अब जनता के सब्र का बांध टूट चुका है।
WKT – अरविन्द दुबे, सोनभद्र
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
4
Report
ASArvind Singh
FollowSept 12, 2025 13:18:454
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 12, 2025 13:18:32Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी से नीचे उतरने के बाद प्यासे जवानों को zee की टीम ने पिलाई पानी..
2
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 12, 2025 13:18:221
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:17:000
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:180
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowSept 12, 2025 13:15:480
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 12, 2025 13:15:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI POLICE BURST CAMEL SMUGGLING GROUP, SEIZE 42 CARTONS OF ILLICIT LIQUOR AT NEB SARAI/ VISUALS
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 13:15:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 13:14:049
Report
4
Report