Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Varanasi221002

इमामबाड़े में छिपा कुआं: हिंदू समुदाय का दावा हुआ सच!

JPJai Pal
Aug 26, 2025 03:01:34
Varanasi, Uttar Pradesh
वाराणसी के विवादित इमामबाड़े में जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा तब हुआ जब इमामबाड़े के मुतवली ने सालों से ढके कुएं से पर्दा हटाया। कुएं की झलक मिलते ही हिंदू समुदाय का दावा और मजबूत हो गया। कुएं से साफ पता चल रहा है कि यह बहुत पुराने समय से लोगों के लिए जलस्रोत का बड़ा माध्यम हुआ करता था जिसे बाद में दीवार के सहारे ढक दिया गया। हिन्दु समुदाय के लोगों ने भी वहां कुआं होने का दावा किया था जो अब सच साबित हुआ है। गौरतलब है कि दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पीछे 240 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़े के दस्तावेजों की जांच तेज हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट टीम ने जनाना कुआं और मर्दाना इमामबाड़े के भीतर जाकर गहन निरीक्षण किया एवं नपाई भी की। जांच के आधार पर तहसील के पुराने रिकार्ड से मिलान किया जा रहा है। है ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही प्रशासन इस पर एक्शन ले सकती है। जल्द ही इमामबाड़े के दस्तावेज़ों की जाँच के बाद एक्शन शुरू होने की उम्मीद है।
11
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Aug 26, 2025 06:32:09
New Delhi, Delhi:

गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने हाल ही में संसद में लाए गए तीनों बिलों और इस पर विपक्ष के विरोध पर बात की।

शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्ष के रुख पर कहा, ये लोग (विपक्ष) आज भी ये कोशिश कर रहे हैं कि अगर कभी जेल गए तो जेल से ही आसानी से सरकार बना लेंगे। जेल को ही CM हाउस, PM हाउस बना देंगे। DGP, मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव या गृह सचिव जेल से ही आदेश लेंगे।

शाह ने ये भी कहा, लालू यादव को बचाने के लिए मनमोहन सिंह द्वारा लाए गए अध्यादेश को फाड़ने का राहुल गांधी का क्या औचित्य था? अगर उस दिन नैतिकता थी तो क्या आज नहीं है, क्योंकि आप लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं?

15
comment0
Report
Aug 26, 2025 06:31:50
Noida, Uttar Pradesh:

गुरुग्राम में रह रही फ्रांस की मैथिल्डे नामक महिला ने खुद कचरा उठाकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत की खूबसूरती की सराहना करते हुए सफाई की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “मेरा इंडिया बहुत सुंदर है, लेकिन यह कचरा सब खराब कर देता है।” उन्होंने भारतीयों से अपील की कि वे सिर्फ अपने घरों को नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखें। मैथिल्डे ने स्वच्छता को नागरिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा, "साफ भारत, सुंदर भारत बने।"

15
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Aug 26, 2025 06:31:09
Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन खबर का असर हुआ है। महाकाल शिवलिंग पर भांग का मुखौटा गिरने की घटना के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया है। अब भांग श्रंगार को लेकर संबंधित पुजारी को नोटिस जारी किए गया हैं। दरअसल उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवलिंग पर श्रंगार के दौरान भांग का मुखौटा टूटकर गिरने की घटना पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। महाकाल मन्दिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि जांच में पाया गया कि भांग का उपयोग तय मात्रा से अधिक किया गया था। अब मंदिर समिति ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि शिवलिंग पर केवल निर्धारित मात्रा में ही भांग का उपयोग किया जाएगा। इसी मामले में पुजारी प्रदीप गुरु को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अन्य पुजारियों को भी पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि तय मात्रा से अधिक भांग श्रंगार न किया जाए और नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। यहां बता दें कि 18 अगस्त सोमवार की रात 8 बजे महाकाल शिवलिंग पर पुजारी प्रदीप गुरु और उनके प्रतिनिधि ने भांग का श्रृंगार किया था। आरती के पहले ही श्रृंगार टूटकर गिर गया । इस घटना को लेकर जहां एक और ज्योतिषाचार्य ने इसे अप्राकृतिक घटना का संकेत दिया तो। वही धर्म के ज्ञाता ने कहा कि किसी भी शास्त्र में शिवलिंग पर भांग चढ़ने का कोई प्रावधान नहीं है इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।
0
comment0
Report
Aug 26, 2025 06:31:07
Noida, Uttar Pradesh:

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन के अनुसार, जलस्तर 205.33 मीटर के आसपास है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर ही है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

3
comment0
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
Aug 26, 2025 06:30:57
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:
એંકર - સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના લખતર તાલુકાના ઘણાદ અને આસપાસના 8 થી વધુ ગામોમાં ઘુડખરના ત્રાસ થી ખેડૂતોની ઊંઘ હરામ કરી નાખી છે. જેને લઈને ખેડૂતો ઘુડખરના ત્રાસ થી પાકને બચાવવા આખી રાત ઉજાગરા કરવા મજબૂર બન્યા છે. ખેડૂતોએ મહા મહેનતે તૈયાર કરેલ કપાસ સહિતના પાકનો ઘુડખર સોથ બોલાવી દે છે. અભ્યારણ માંથી ગ્રામ્ય વિસ્તારમાં ઘૂસી આવેલા ઘુડખર હજારો હેક્ટર જમીનમાં નુકસાન પહોંચાડી રહ્યા છે ત્યારે આ ઘુડખરને અભ્યારણમાં ખસેડવામાં નહીં આવે તો ખેડૂતોને ખેતી છોડી અન્ય ધંધો રોજગાર શોધવો પડે તેવી સ્થિતિ સર્જાઈ તેવી શક્યતા છે. વીઓ -1 સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં આવેલ કચ્છ ના નાના રણમાં ઘુડખર અભ્યારણ આવેલું છે. ઘુડખર વન્યપ્રાણીઓમાં રક્ષિત પ્રાણી જાહેર કરવામાં આવ્યું છે અને હાલ આ અભ્યારણમાં અંદાજે 7 હજારથી વધુ ઘુડખર વસવાટ કરે છે. અને દિવસે દિવસે તેમની સંખ્યામાં સતત વધારો થતો જાય છે. જેને લઈને ઘુડખર અભ્યારણ વિસ્તાર ની બહાર આસપાસના ગામોમાં પહોંચી ગયા છે જેમાં ખાસ કરીને ઘણાદ, કડુ, પ્રતાપપુરા, ભદ્રેશી, અણીદ્રા, પેઢડા, વણા સહિતના અંદાજે 8 થી વધુ ગામોમાં વ્યાપક નુકસાન પહોંચાડી રહ્યા છે. જેને લઈને ખેડૂતો માટે આ ઘુડખર આફતરૂપ બન્યા છે. વન વિભાગ દ્વારા આરક્ષિત જાહેર કરાયેલ આ ઘુડખર ના કારણે ખેડૂતોને કેવી હાલાકીનો સામનો કરવો પડે છે. વીઓ -2 લખતર તાલુકાના ઘણાદ તેમજ આસપાસના આઠ ગામો ઘુડખરના ત્રાસથી ત્રાહિમામ પોકારી ગયા છે. આ વિસ્તારમાં અંદાજે 400 થી વધુ ઘુડખરનું ટોળું વસવાટ કરી રહ્યું છે અને ખેડૂતોના ઉભા પાકનો કચ્ચરઘાણ વાળી રહ્યું છે જેને લઈને ખેડૂતોને દિવસે તેમજ આખી રાત ભર ઘુડખરથી પાકને બચાવવા માટે સતત ખેતરોમાં રખોપું કરવાની નોબત આવી છે. ઘણાદ તેમજ આસપાસના ગામોની સીમ જમીનમાં આવેલ ખેતરોમાં કપાસ મગફળી તુવેર સહિતના પાકનું વાવેતર કરવામાં આવ્યું છે ખેડૂતોએ મહા મહેનતે આ પાકને ઉગાડ્યો છે ત્યારે બીજી તરફ ઘુડખરથી બચાવવા માટે ખેડૂતોને રાતભર ખેતરોમાં ખુલ્લા આકાશ નીચે ચોકી પહેરો કરવાની નોબત આવી છે. ઘુડખર એકસાથે 50 કે તેથી વધુની સંખ્યામાં ટોળામાં ધસી આવે છે અને ઉભો પાક ખાઈ જાય છે તેમજ જેટલું ખાય છે તેના કરતાં પણ વધુ નુકસાન કરી રહ્યા છે જેને લઇને ખેડૂતોને એક વીઘા દીઠ હાલ અંદાજે રૂપિયા 2000થી વધુનું નુકસાન સહન કરવાની નોબત આવી છે. ઘુડખર થી પાકને બચાવવા માટે ઘણાદ તેમજ આસપાસના ગામોના લોકો આખી રાત ભર ખેતરોમાં લાકડીઓ સાથે દેકારા પડકાર કરી અને ઘુડખરોને ભગાડવાના પ્રયાસ કરે છે પરંતુ થોડીવારમાં જ આ ઘુડખર ફરી પાછા ખેતરોમાં ઘૂસી જઈને મોટા પ્રમાણમાં નુકસાન કરી રહ્યા છે સતત 24 કલાક ખેડૂતો ખેતરનું રખોપું કરી શકતા નથી જેને કારણે અવારનવાર ઘુડખર ખેતરોમાં ઘૂસીને પાકનો સોથ બોલાવી દે છે આ મામલે ખેડૂતો દ્વારા અવારનવાર વન વિભાગ તેમજ જિલ્લા વહીવટી તંત્રને રજૂઆત કરવા છતાં તંત્ર દ્વારા આ મામલે કાર્યવાહીના નામે માત્ર આશ્વાસન મળ્યું છે ત્યારે ઘુડખરને જો અભ્યારણ વિસ્તારમાં ખસેડવામાં નહીં આવે તો ખેડૂતો ખેતી છોડી અન્ય ધંધા રોજગાર તરફ વળવા મજબૂર બને તેવી સ્થિતિ સર્જાવાના એંધાણ છે.
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Aug 26, 2025 06:30:34
Patna, Bihar:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  बिहार विधानसभा अध्यक्ष  नन्द किशोर यादव के आवास जाकर उन्हें जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं  मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष  नन्द किशोर यादव के सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Aug 26, 2025 06:30:20
Patna, Bihar:
रजनीश- पटना- बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 लागू किया है इसके तहत 40 करोड रुपए तक की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी नई इकाइयों को स्वीकृत परियोजना लागत का 300% तक शुद्ध एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति 14 वर्ष के लिए की जाएगी 30% तक पूंजीगत सब्सिडी प्रदान की जाएगी निर्यात प्रोत्साहन की सीमा 14 वर्ष की अवधि के लिए 40 लख रुपए प्रति वर्ष होगी इसके अतिरिक्त कौशल विकास पर्यावरण संरक्षण नवीकरण ऊर्जा उपयोग स्टैंप ड्यूटी और भूमि रूपांतरण शुल्क की प्रतिपूर्ति निजी औद्योगिक पार्कों को सहयोग पेटेंट पंजीकरण और गुणवत्ता प्रमाण पत्र के लिए सहायता दी जाएगी इस औद्योगिक पैकेज 2025 के तहत लाभ लेने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा नहीं औद्योगिक पैकेज 2025 से 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने में सहायता मिलेगी इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को ज्यादा बढ़ावा मिले बिहार के युवा दक्ष और आत्मनिर्भर बने और उन्हें राज्य के अंदर ही अधिक से अधिक रोजगार मिल सके
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Aug 26, 2025 06:30:08
Kushinagar, Uttar Pradesh:
BREAKING – कुशीनगर - निजी अस्पताल की लापरवाही से गई गर्भवती की जान - 3 माह की गर्भवती शबाना की रातभर रक्तस्राव से मौत - परिजनों का आरोप डॉक्टरों ने नहीं दिया समय पर इलाज - महिला की मौत के बाद अस्पताल वालों ने मेडिकल कालेज कुशीनगर किया रेफर - मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित - सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया - पडरौना शहर कृष्णा हॉस्पिटल की घटना।
0
comment0
Report
Aug 26, 2025 06:29:35
Noida, Uttar Pradesh:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बंद होने की भी खबरें सामने आई हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

6
comment0
Report
Aug 26, 2025 06:25:47
Noida, Uttar Pradesh:

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी और संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मूर्ति खंडित करने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Aug 26, 2025 06:22:33
Bharatpur, Rajasthan:
भुसावर - जिला कलेक्टर कमर चौधरी पहुंचे भुसावर पुलिस थाना परिसर सहित उपखंड अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण थाना पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर वहीं sdm राधेश्याम मीणा एवं पुलिस अधिकारियों से ली क्षेत्र की कानून एवं सुरक्षा सहित विभिन्न जानकारियां पेंडिंग मामलों को निस्तारित करने के दिए दिशानिर्देश आमजन की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने की कही बात सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की कही बात इसके बाद गांव baachhren के आंगनवाड़ी और राजकीय विद्यालय का करेंगे निरीक्षण वैर में भी आयोजित जिला स्तरीय बैठक में लेंगे भाग
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Aug 26, 2025 06:22:27
Jhalawar, Rajasthan:
मनोहरथाना (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के मनोहरथाना कस्बे में दिगंबर जैन समाज ने मंगलवार को रोट तीज पर्व मनाया। जैन धर्म में यह पर्व विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने व्रत रखा और मंदिरों में 24 तीर्थंकरों की पूजा की। जैन परिवारों में इस दिन विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं। इनमें रोट, खीर और तुरई की सब्जी प्रमुख हैं। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले बनाई गई भोजन प्रसादी को भगवान के सामने अर्पित किया जाता है। त्योहार से पूर्व घर की रसोई की विशेष सफाई की जाती है। महिलाएं पूजा-पाठ के बाद रोट तीज की विधि संपन्न करती हैं। जैन दिगंबर समाज का 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व गुरुवार से प्रारंभ होगा। इस दौरान धूप दशमी पर्व मनाया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के दिन समाज द्वारा जुलूस निकाला जाता है। अगले दिन क्षमावाणी पर्व का आयोजन होता है। पर्यूषण पर्व के लिए जैन मंदिर को सजाया गया है। इस पर्व के दौरान समाज के सदस्य उपवास और व्रत रखते हैं। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Aug 26, 2025 06:22:19
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने शहडोल निवासी एक युवक पर पीछे से चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक रायपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था, तभी अचानक बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया। हमला करने के बाद आरोपियों ने उसके पास से मोबाइल और नकदी भी लूट ली। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना रेलवे स्टेशन के सामने रोड पर हुई है, जो तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Aug 26, 2025 06:21:45
Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas bikaner महाजन/बीकानेर दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, खड़े ट्रक के पीछे से टकराया ट्रेलर, हादसे में ट्रेलर चालक फसा रहा केबिन में, केबिन में फंसे ट्रेलर चालक को चार घंटे के बाद निकाला गया बाहर, टोल प्लाजा पास होने के बाद भी नहीं पहुंची हाइड्रा मशीन, गाड़ियों की भीड़ बढ़ने के बाद आक्रोशित दिखे ट्रक चालक, महाजन पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस दिखी बेबस, भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास हुआ हादसा, लाखों खर्च होने के बाद भी सुविधा के नाम पर महज खानापूर्ति।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Aug 26, 2025 06:21:40
Satna, Madhya Pradesh:
सतना। जिले के उंचेहरा थाना अंतर्गत रामपथगमन मार्ग पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना सुबह करीब 7 बजे नवगवा के पास कि है जहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार पप्पू कुशवाहा निवासी मैहर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उंचेहरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल सतना इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना पर मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है, वही स्कार्पियो चालक की तलाश भी कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top