icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
110001
SKSanjay KumarFollow26 Aug 2025, 06:32 am

दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ महंगा, आठ साल में पहली बार DMRC ने की बढ़ोतरी, जानिए नए रेट स्लैब

New Delhi, Delhi:

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार, 25 अगस्त 2025 से मेट्रो किराए में संशोधन लागू कर दिया है। यह आठ साल बाद पहली बार है जब किराए में बढ़ोतरी की गई है। आखिरी बार किराया 2017 में संशोधित हुआ था। डीएमआरसी के अनुसार, किराए में मामूली वृद्धि की गई है, जो ज्यादातर लाइनों पर 1 से 4 रुपये तक है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 5 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।…. नए किराए के अनुसार, 0-2 किलोमीटर की छोटी दूरी के लिए अब 11 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक की सबसे लंबी दूरी के लिए 64 रुपये देने होंगे। पहले न्यूनतम किराया 10 रुपये था। यह संशोधन दिल्ली-एनसीआर के 390 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क और 285 से अधिक स्टेशनों पर लागू हो गया है।
 

0
0
Report
Pinewz
110001
SKSanjay KumarFollow26 Aug 2025, 06:32 am

गृह मंत्री अमित शाह बोले- विपक्ष जेल से भी सरकार चलाना चाहता है:भरोसा है 130वां संविधान संशोधन संसद में पास हो जाएगा, विपक्षी नैतिकता का समर्थन करेंगे

New Delhi, Delhi:

गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने हाल ही में संसद में लाए गए तीनों बिलों और इस पर विपक्ष के विरोध पर बात की।

शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्ष के रुख पर कहा, ये लोग (विपक्ष) आज भी ये कोशिश कर रहे हैं कि अगर कभी जेल गए तो जेल से ही आसानी से सरकार बना लेंगे। जेल को ही CM हाउस, PM हाउस बना देंगे। DGP, मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव या गृह सचिव जेल से ही आदेश लेंगे।

शाह ने ये भी कहा, लालू यादव को बचाने के लिए मनमोहन सिंह द्वारा लाए गए अध्यादेश को फाड़ने का राहुल गांधी का क्या औचित्य था? अगर उस दिन नैतिकता थी तो क्या आज नहीं है, क्योंकि आप लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं?

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
110001
गलत चुनावी डेटा पोस्ट में सेफोलॉजिस्ट संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज, महाराष्ट्र में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
SKSanjay KumarFollow21 Aug 2025, 10:36 am

गलत चुनावी डेटा पोस्ट में सेफोलॉजिस्ट संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज, महाराष्ट्र में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

New Delhi, Delhi:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का गलत डेटा साझा करके विवाद में आए चुनाव विश्लेषक संजय कुमार की मुश्किलें बढ़ गई है। महाराष्ट्र में उनके खिलाफ पहला केस दर्ज हुआ है। नासिक के जिला निर्वाचन अधिकारी ने संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह एफआईआर देवलाली विधानसभा सीट के गलत डाटा के लिए दर्ज की गई है। संजय कुमार ने कई विधानसभा का डाटा पोस्ट करे सवाल खड़े किए थे। जो कि विपक्ष के वोट चोरी के नैरेटिव को मजबूत करता था। संजय कुमार लोकनीति-सीएसडीएस के सह-निदेशक हैं। वह मीडिया चुनावी प्रिडिक्शन और सर्वे के लिए जाने जाते हैं

0
0
Report
Advertisement
Back to top