Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

हेमन्त खण्डेलवाल का बैतूल में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार नारा!

Rupesh Kumar
Jul 06, 2025 15:33:52
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल का उनके गृह जिले बैतूल में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें खण्डेलवाल ने भावुक अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैतूल की जनता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जो प्रेम और सम्मान दिया है, उसका ऋण वे जीवनभर नहीं चुका पाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, और अब उनकी जिम्मेदारी है कि हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिले। हेमन्त खण्डेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वे हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे, क्योंकि आज जो कुछ भी वे हैं, उसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण है। उन्होंने सभी से पार्टी के अनुशासन का पालन करने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बैतूल आए खण्डेलवाल ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटें जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकी। उन्होंने गर्व से कहा कि एक समय था जब कोई बैतूल को नहीं जानता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते बैतूल को पूरा प्रदेश जानता है और सम्मान देता है।कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए खण्डेलवाल ने कहा कि भले ही अब वे प्रदेश की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि बैतूल के विकास में कोई कमी ना आने दें। कार्यक्रम के अंत में हेमन्त खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए और जोरदार नारों के बीच रवाना हुए। एंबियंस - हेमन्त खण्डेलवाल,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement