Back
अंबाला में 1100 महिलाओं की मदद: पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया सराहनीय कार्य!
Ambala, Haryana
एंकर- सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद और महाबीर सत्संग सभा द्वारा अंबाला शहर में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में अंबाला शहर के अलग अलग क्षेत्रों से चिह्नित की गई 1100 से अधिक महिलाओं को संस्था ने नकद राशि,कपड़े व खाना देकर उनकी मदद की।
वीओ- सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद और महाबीर सत्संग सभा द्वारा अंबाला शहर में आज जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत संस्था से जुड़े सदस्यों ने अपने एक माह का वेतन इस मदद के कार्य में दिया है। जिसके फलस्वरूप 1100 से अधिक महिलाओं को आज संस्था द्वारा नकद राशि,कपड़े और खाना दिया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री असीम गोयल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान अंबाला नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा व भाजपा के कई पार्षद भी इस सेवा के कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंच से अपने संबोधन में असीम गोयल ने संस्था द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन की असल पूंजी सेवा ही है। मीडिया से बात करते हुए गोयल ने कहा कि सेवा का यह कार्य निश्चित रूप से अद्भुत है।
बता दें कि पूर्व मंत्री असीम गोयल ने भी अपनी एक माह की पेंशन इस सेवा के कार्य में देने की घोषणा मौके पर की।
बाईट- असीम गोयल, पूर्व मंत्री
वीओ- संस्था के पदाधिकारी सुंदर ढींगरा ने बताया कि सतयुग दर्शन ट्रस्ट के निर्देशानुसार इस सेवा के कार्य का आयोजन किया गया है। जिसमें 1100 से अधिक महिलाओं की मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सेवा का कार्य निरन्तर जारी रहेगा।
बाईट- सुंदर ढींगरा, संस्था पदाधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement