Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun249201

ऋषिकेश में कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, प्रशासन ने की शानदार व्यवस्था!

ASAmit Singh01
Jul 12, 2025 04:34:10
Rishikesh, Uttarakhand
टॉप : ऋषिकेश रिपोर्टर : अमित कंडियाल सलग : कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, प्रशासन ने की व्यवस्था दुरुस्त एंकर : सावन का महीना शुरू होते ही ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और नीलकंठ में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने के लिए पहले ही दिन हजारों कावड़ियों की आमद हुई है। लक्ष्मणझूला क्षेत्र हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। विधायक रेणु बिष्ट और परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने लक्ष्मण झूला क्षेत्र में कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया है। इस दौरान कांवड़ियों को विधायक और चिदानंद मुनि महाराज ने क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा को बनाए रखने की अपील की है। बाइट : मुनि चिदानंद सरस्वती ( परमाध्यक्ष परमार्थ ) वी.ओ (1) सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात दिखाई दी है। संदिग्धों पर सीसीटीवी कैमरों से पुलिस नजर रख रही है। नीलकंठ दर्शन कर वापस आने वाले कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा भी की है। बाइट : कांवड़ यात्री बाइट : कांवड़ यात्री वी.ओ (2) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों का पालन भी नीलकंठ कावड़ क्षेत्र में होता हुआ दिखाई दिया है। दुकानदारों ने फूड लाइसेंस और अपनी पहचान उजागर की हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले सोमवार के दिन कावड़ियों की संख्या लाखों में पहुंचेगी। बाइट : अनिल चन्याल ( उपजिलाधिकारी, यमकेश्वर )
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top