Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhisarai811310

सीएम नीतीश के लिए खुशखबरी: ललन और अशोक की दोस्ती में नया मोड़!

RKRaj Kishore
Jul 17, 2025 06:01:01
Lakhisarai, Bihar
DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-ASHOK REAX DATE:-17.07.2025 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR -लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में ध्रुवीय समीकरण बदल रहा है। नीतीश के दो करीबी नेता ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच संबंध बेहतर होते नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं ने बुधवार को लखीसराय के सूर्यगढ़ा में एक साथ जनसभा की। इस दौरान मंच पर अशोक चौधरी ने ललन सिंह के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने ललन सिंह के तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि ''ललन सिंह ने बहुतों को मंत्री और विधायक बनाया है। इनके जैसा कोई अच्छा दोस्त नहीं और इनसे खराब दुश्मन नहीं। इनके छेडिएगा तो परेशान हो जाइएगा।'' मंत्री अशोक चौधरी ने कहा उन्होंने ही प्रेरित कर जेडीयू में लाया। अब इसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। सूर्यगढ़ा में हुई इस रैली में ललन सिंह बतौर क्षेत्रीय सांसद शामिल हुए। मंच पर पहुंचते ही अशोक चौधरी ने ललन सिंह के पैर छुए। फिर केंद्रीय मंत्री ने भी उनके कंधे पर हाथ रखकर स्नेह जताया।बता दें कि एक समय जदयू के दोनों प्रमुख नेताओं के बीच तीखा मनमुटाव था। सीएम नीतीश कुमार के लिए यह तस्वीर सुखद एहसास वाली हो सकती है। ललन सिंह भूमिहार जाति से आते हैं और वे करीब ढाई साल तक जदयू के अध्यक्ष भी रहे। दूसरी ओर, अशोक चौधरी महादलित समाज से आते हैं। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे महावीर चौधरी के बेटे हैं। ललन सिंह के जदयू अध्यक्ष रहते हुए अशोक चौधरी से उनका विवाद हो गया था, जो राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा में रहा था। बाइट- अशोक चौधरी, मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार। बाइट- ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top