Back
गोंडा: अस्पताल चौराहे पर सीएमओ रश्मि वर्मा हटाने का प्रदर्शन
AKAtul Kumar Yadav
Sept 14, 2025 12:17:23
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां सीएचसी करनैलगंज अस्पताल चौराहे पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए गोंडा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की और सीएमओ को पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि हाल ही में मासूम बच्चों की मौत के मामले पर सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा ने गैर जिम्मेदाराना और अमानवीय बयान दिया है। जिससे आमजन में आक्रोश है और लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी का पद पर बने रहना जनता के साथ अन्याय है। इसलिए सरकार को तत्काल प्रभाव से सीएमओ को हटाना चाहिए विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है। कि अगर सीएमओ को जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा और पूरे जिले में उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी। जब तक सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा को पद से नहीं हटाया जाता तब तक विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है इस पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन की वजह से अस्पताल चौराहे पर लंबे समय तक जाम जैसी स्थिति बनी रही वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
बाइट- अरविंद गिरी- जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू रक्षा परिषद गोंडा।
Visual
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowSept 14, 2025 14:07:580
Report
SPSohan Pramanik
FollowSept 14, 2025 14:07:340
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 14, 2025 14:07:200
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 14, 2025 14:07:060
Report
RSRahul shukla
FollowSept 14, 2025 14:06:570
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 14, 2025 14:06:450
Report
MSManish Sharma
FollowSept 14, 2025 14:06:330
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowSept 14, 2025 14:06:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowSept 14, 2025 14:02:010
Report
ANAJAY NATH
FollowSept 14, 2025 14:01:09Sambalpur, Odisha:ଆସ ସ୍କୁଲ ଯିବା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ପିଲାଙ୍କ ସହ ପ୍ଲାକାର୍ଡ ଧରି ପଦଯାତ୍ରା କଲେ ସମ୍ବଲପୁର ସାଂସଦ ତଥା କେନ୍ଦ୍ର ଶିକ୍ଷାମନ୍ତ୍ରୀ ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ |
0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowSept 14, 2025 14:00:580
Report