Back
घाटशिला उपचुनाव: सीएम ने दी जिम्मेदारी, समीर मोहंती का आह्वान
RSRandhir Singh
Sept 12, 2025 10:22:18
Ghatshila, Jharkhand
LOCATION:- GHATSHILA
REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH
एंकर वीओ:-
घाटशिला विधानसभा पर संभावित विधानसभा उप चुनाव जीतने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। उन्होंने धालभूमगढ़ में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक कर आगामी उपचुनाव में जीत के लिये एकजुट होने और रणनीति बनाने का आह्वान किया।
समीर कुमार मोहंती ने घाटशिला के धालभूमगढ़ में झामुमो कार्यकर्ताओं के ससथ बैठक कर रणनीति बनाई।सभा को संबोधित करते हुए समीर कुमार मोहंती ने कहा कि “घाटशिला उपचुनाव की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने हमें दी है और हम इसे पूरा करके दिखाएंगे। हमें किसी विशेष तैयारी की आवश्यकता नहीं है; हमारे पास जो है, वही चुनाव जीतने के लिये पर्याप्त है।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओँ से आह्वान किया कि वे आम जनता से संपर्क बढ़ाएँ और क्षेत्रीय मुद्दों पर लगातार काम करें।
इस दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने भाजपा पर भी तीखे आरोप लगाए और कहा कि रामदास सोरेन के निधन के दिन से ही भाजपा षड्यंत्र रच रही है, पर झामुमो और घाटशिला की जनता मिलकर भाजपा को करारा जवाब देगी।
घाटशिला उप चुनाव को लेकर झामुमो अपनी पारंपरिक पकड़ बनाए रखने के लिए सक्रियता दिखा रहा है, जबकि भाजपा भी मौके का फायदा उठाने में जुटी है। ऐसे में समीर मोहंती की यह पहल पार्टी को मैदान में फिर से संगठित करने की कोशिश मानी जा रही है।
बाइट:-
01.समीर कुमार मोहंती,विधायक बहरागोड़ा।
रिपोर्ट:-
रणधीर कुमार सिंह,संवाददाता।
9939232111
9534338111
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
4
Report
ASArvind Singh
FollowSept 12, 2025 13:18:450
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 12, 2025 13:18:32Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी से नीचे उतरने के बाद प्यासे जवानों को zee की टीम ने पिलाई पानी..
0
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 12, 2025 13:18:220
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:17:000
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:180
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowSept 12, 2025 13:15:480
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 12, 2025 13:15:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI POLICE BURST CAMEL SMUGGLING GROUP, SEIZE 42 CARTONS OF ILLICIT LIQUOR AT NEB SARAI/ VISUALS
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 13:15:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 13:14:049
Report
4
Report
4
Report