Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

प्रयागराज में गंगा-यमुना का उफान: बाढ़ का खतरा बढ़ा!

Mohd Gufran
Jul 03, 2025 09:02:22
Prayagraj, Uttar Pradesh
संगम नगरी में ऊफान पर हैं गंगा यमुना, गंगा और यमुना के कई स्नान घाट पूरी तरह से जलमग्न। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर हैं, पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते दोनो नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रयागराज में बीते 4 दिनों में गंगा का जलस्तर 3 मीटर बढ़ा है तो वहीं यमुना की रफ्तार डराने वाली है। यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड 5 मीटर की वृद्धि देखने को मिली है। प्रयागराज में संगम के नजदीक यमुना तट पर स्थित अरेल का वीआईपी घाट जलमग्न हो चुका है, सीढ़ियों पर जल पहुंचने लगा है। सुरक्षा के लिहाज से डीप वाटर बैरिकेटिंग कर दी गई है। ताकि स्नानार्थी गहरे पानी में न जा सकें। वहीं जलस्तर के बढ़ने के चलते तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। जिस रफ्तार से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, इससे माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में संगम का पूरा इलाका जलमग्न हो जाएगा। जिसके चलते न सिर्फ घाटियों को दिक्कतें होंगी, बल्कि तीर्थपुरोहितों और नाविकों को भी दुश्वारियां उठानी पड़ेंगी। वॉक थ्रू... अरेल वीआईपी घाट से
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement