Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pithoragarh262501

पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल का निर्विरोध प्रधान बनना, गांव में खुशी की लहर!

Manish Chaudary
Jul 06, 2025 07:05:03
Pithoragarh, Uttarakhand
पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल का पहली बार वाइब्रेंड गांव गूंजी में निर्विरोध प्रधान बनना तय। व्यास घाटी गूंजी की निवासी पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल आईजी विजिलेंस के द्वारा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर 35 वर्ष कार्य करने के बाद ग्रामीणों के आग्रह पर शनिवार को ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा गूंजी के प्रधान पद के लिए नामांकन कराया।पूर्व में पांच ग्रामीणों के द्वारा भी प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए थे।गुरुवार रात विमला गुंज्याल के धारचूला पहुंचने के बाद शुक्रवार को गूंजी मिलन केंद्र में ग्रामीणों की बड़ी बैठक हुई।जिसमें आपसी सहमति के बाद शेष अन्य दावेदारों ने नामांकन नहीं करने की बात कही। शनिवार को किसी भी अन्य ग्रामीण ने अपना नामांकन नहीं कराया।जिसके बार पूर्व आईपीएस का निर्विरोध प्रधान बनना तय हो गया है। शनिवार को उन्होंने अपने निवास स्थान पर मीडिया से वार्ता करते हुए बताया को गांव का योजनाबद्ध तरीके से दूरदर्शिता को ध्यान में रखते विकास की योजना पर काम किया जाएगा। उन्होंने समस्त ग्रामीण का आभार भी व्यक्त किया। सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल,हरीश गुंज्याल ने बताया कि गांव में आजादी के बाद पहली बार निर्विरोध प्रधान का निर्वाचन हुआ है। रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल,पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल ने कहा कि पूर्व आईपीएस के द्वारा ग्रामीणों के आग्रह को स्वीकार करते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है। उनके कार्यकाल के दौरान 35 वर्षों में उनकी छवि बेदाग रही है। जिस तरह ईमानदारी से उन्होंने प्रदेश की सेवा की है।अब उनके द्वारा गांव की सेवा की जाएगी। इस दौरान पूर्व प्रधान सुरेश गुंज्याल, जस्मा गुंज्याल,सभासद संगीता गुंज्याल,हीरा गुंज्याल,करुणा,कुलभूषण,बलवंत,तेज सिंह गुंज्याल आदि मौजूद रहे। 35 वर्षों का सफर रहा शानदार और बेदाग अपने जीवन के सफर में सन 1987 में मास्टर्स के बाद पीपीएस की परीक्षा पास कर डीएसपी बनी। उनके सराहनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार के द्वारा 2004 में उनको आईपीएस अधिकारी के तौर पर नियुक्ति दी गई।उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी। 2025 में आईजी विजिलेंस विभाग से सेवानिवृत हुई। 2019 में सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया। उनके पति अशोक गुंज्याल डिप्टी डायरेक्टर खादी ग्राम आयोग से सेवानिवृत हुए। उनकी पुत्री अर्पिता गुंज्याल सेलाल वकील, दूसरी पुत्री इंजीनियरिंग के बाद अपना व्यक्तिगत व्यवसाय कर रही है। उनके पुत्र शिवांग गुंज्याल डॉक्टर है। Byte - बिमला गुंज्याल पूर्व आईजी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement