Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hazaribagh825301

हजारीबाग में मुहर्रम के दौरान तनाव: क्या है असली वजह?

Yadvendra Munnu
Jul 06, 2025 17:32:21
Hazaribagh, Jharkhand
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलतू में मुहर्रम त्योहार के दौरान दो समुदाय के बीच माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है! इस संदर्भ में प्रशासनिक महकमा से मिली जानकारी के 5 मई से 11 मई 2025 तक नव निर्मित शिव मंदिर के उद्घाटन को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया था! यज्ञ के दौरान तक पूरे मंदिर परिसर को भगवा झंडा से सजाया गया था! इसी बीच अनुसार शुक्रवार 4 जुलाई की रात में बेलतू बजार टांड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में ही एक समुदाय द्वारा इस्लाम का झंडा गाड़ दिया गया जिसको लेकर शनिवार 5 जुलाई को सुबह दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया! विवाद की सूचना पर हजारीबाग एसडीओ बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल बीडीओ विवेक कुमार और थाना प्रभारी विवेक कुमार यादव घटना स्थल पर भारी पुलिस बल के साथ कैंप किए हुवे हैं! वहीं रविवार को निकलने वाला मुहर्रम के जुलूस को प्रशासनिक महकमा के द्वारा रोक दिया गया है! स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है!
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement