Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

बाराबंकी में बाढ़ शरणालय: अब तिरपाल से मिली मुक्ति!

NITIN SRIVASTAVA
Jul 04, 2025 07:00:55
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- बाराबंकी में करोड़ों की लागत से बना बाढ़ शरणालय, बारिश में अब नहीं काटना पड़ेगा तिरपाल तले जीवन बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र में प्रतिवर्ष घाघरा सरयू नदी की बाढ़ से सैकड़ो परिवार बेघर हो जाते हैं। बारिश के समय तिरपाल के नीचे जीवन बिताने वाले इन बाढ़ पीड़ितों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रशासन ने हेतमापुर बांध के पास करीब 5 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से स्थायी बाढ़ शरणालय का निर्माण कराया है, जो अब पूरी तरह तैयार हो गया है। यह भवन आगामी बारिश के दिनों में बाढ़ पीड़ितों के लिए आश्रय स्थल बनेगा, जहां उन्हें भोजन, बिजली, पानी और अन्य जरूरतों की सामग्री प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले बंधे पर तिरपाल के नीचे रहना पड़ता था, जिससे तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पक्के भवन में बिजली-पानी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। लोगों का कहना है कि सरकार की यह पहल बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि हर वर्ष सरयू नदी में बाढ़ आने से रामनगर तहसील के कई गांव प्रभावित होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से अयोध्या पीडब्ल्यूडी (कार्यदायी संस्था) द्वारा इस पक्के शरणालय भवन का निर्माण कराया गया है। बाढ़ के समय कई घरों में पानी भर जाता है, ऐसे में प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना पड़ता है। अब यह भवन उनके लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान होगा। इसमें 300 से 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं भवन की देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे अब्दुल तालिब ने बताया कि यह शरणालय लगभग दो महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है और इसमें बाढ़ पीड़ितों के रहने की पूरी व्यवस्था मौजूद है। उन्होंने बताया कि भवन का आकार काफी बड़ा है और सभी जरूरी सुविधाएं इसमें उपलब्ध हैं। बाइट- शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement