Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khunti835210

खूँटी में पहली सोमवारी: भक्तों की बाढ़ और जयकारों से गूंजा आम्रेश्वर धाम!

BKBRAJESH KUMAR
Jul 14, 2025 03:31:14
Khunti, Jharkhand
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार । क्षेत्र - खूँटी स्लग - पहली सोमवारी में उड़ी भक्तों की भीड़। एंकर - खूँटी का बाबा आम्रेश्वर धाम झारखंड में भोलेनाथ की दूसरी बड़ी नगरी कहलाता है। जिसे मिनी बाबा धाम भी पुकारा जाता है। जहां आज श्रावण माह के पहली सोमवारी में श्रद्धालु भक्तों का ब्रह्म मुहूर्त से ही उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं के बोल बम की जयकारों से पूरा धाम परिसर गुंजायमान हो उठा है। काँवरिया बम 2 बजे रात से ही स्नान करके पंक्तिबद्ध होकर गर्भगृह के पट खुलने का इंतिजार किये। वहीं जैसे ही प्रबंधन समिति के द्वारा पहली पूजा हुई और भीड़ का जत्था जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़ा। श्रद्धालु बनई नदी से जल उठाकर आम्रेश्वर धाम पहुँचे। वहीं दूसरी ओर महिलाओं की कतार में भी उत्साह भरी भीड़ दिखाई दिया। जिन्हें प्रबंधन समिति के वोलेंटियर और कार्यकर्ताओं ने भोलेनाथ का दर्शन कराने और सुविधा देने के लिए लगे हुए हैं। जिसमें आज सुबह तक पांच हजार लोगों ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर चुके हैं। वहीं श्रद्धालुओं की आगमन जारी है। जो राज्य के विभिन्न जिलों के अलावे बिहार बंगाल उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। बाईट ‌- श्रद्धालु भक्त। बाईट ‌- क्षद्धालु भक्त। बाईट ‌- वोलेंटियर। पीटूसी - ब्रजेश कुमार, जी मिडिया खूँटी।
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top