Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Farrukhabad209625

फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर विवाद में हुई फायरिंग, एक युवक की मौत!

ARUN SINGH
Jun 28, 2025 17:30:18
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद अरुण सिंह ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद दबंगों ने की कई राउंड फायरिंग एक युवक की हुई मौत, दो घायल एंकर :-- फर्रुखाबाद थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव रामनगर पुठरी निवासी महावीर की गांव के ही निवासी युवक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर कुछ दिनों पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। शनिवार शाम को महावीर अपने जानवरों को चारा डालकर चबूतरे पर खड़ा था। तभी युवक व उसके परिजनों ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवक व उसके परिजन लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ने पर युवक व उसके परिजन एकाएक फायरिंग करने लगे। गोली लगने से महावीर व उनका भतीजा आकाश एवं भतीजी रेनू पुत्री उमेश चन्द्र घायल हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महावीर को सीएचसी नवाबगंज भिजवाया। घायल आकाश व उसकी बहन रेनू को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल महावीर को भी सीएचसी नवाबगंज से जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया। आकाश मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया, मृतक युवक का शव देखकर परिजन चीखने चिल्लाने करने लगे। घायल महावीर ने बताया कि जानवरों को चारा डालकर चबूतरे पर खड़ा था। तभी युवक व उसके परिजनों ने आकर गाली गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। और असलहों से फायरिंग की। जिससे गोली मेरे हाथ में लगी। गोली लगने से भतीजा आकाश व भतीजी रेनू भी घायल हुई। वहीं जिला अस्पताल लोहिया में भतीजे आकाश की मौत हो गई है जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना भेज दी है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद पहुंचे जहां घटना के संबंध में उन्होंने जांच पड़ताल की और परिजनों से जानकारी की। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए एक युवक आकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो घायल आउट ऑफ़ डेंजर है उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वाइट :-- डॉ अभिषेक चतुर्वेदी, ईएमओ जिला अस्पताल लोहिया वाइट :-- डॉ संजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वाइट :-- आशु, मृतक आकाश का भाई
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement