Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

उदयपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन: क्या होगी आरोपी की गिरफ्तारी?

Avinash Jagnawat
Jul 05, 2025 08:41:28
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर में वकीलों का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। आज भी वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वकील कलक्टर परिसर के अंदर घुस गए। जहां उन्होंने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल वकीलों पर हुए हमले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते बीते 2 दिन से उदयपुर में वकील आंदोलन कर रहे हैं। आज सुबह वकील न्यायालय परिसर से कलेक्ट पहुंचे। वकीलों ने नारेबाजी कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस जवानों और वकीलों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। कलेक्ट्रेट गेट पर लगाके बेरिकेट को गिरा दिया। आखिर वकील अंदर घुसने में सफल रहे। इसके बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की और पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। उसके बाद वकील शांत हुए। प्रदर्शन कर है अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। बाईट- चंद्रभान सिंह, अध्यक्ष बार एसोशिएशन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement