Back
कुरुक्षेत्र में 7वें फल उत्सव में किसानों ने दिखाया आम का जादू!
DKDARSHAN KAIT
FollowJul 04, 2025 07:34:04
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 7वां फल उत्सव का हुआ आयोजन, कई प्रगतिशील किसान पहुचे, लगभग 200 के करीब आम की वैरायटी लेकर पहुंचें किसान
कुरुक्षेत्र:- उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा के उप निदेशक डा. राकेश कुमार ने कहा कि 7वें फल उत्सव में प्रदेश भर से आए किसान आम और लीची के फलों के उत्पादन, मार्केटिंग और अन्य विषयों पर 3 दिवसीय फल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपनिदेशक डा. राकेश कुमार ने कहा कि 7वें फल उत्सव 2025 में आम और लीची पर वैज्ञानिक दृष्टि से किसान संवाद कार्यक्रम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि है यह फल उत्सव प्रदेश स्तरीय मनाया जा रहा है। जिसमें जो किसान यहां पहुंचेंगे उनको बागवानी को लेकर जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फल उत्सव में आम की लगभग 200 वैरायटी लेकर किसान यहां पहुंचे हैं।
बाईट:- उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा के उप निदेशक डा. राकेश कुमार
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowJul 13, 2025 11:35:08Karauli, Rajasthan:
SUPER FATS
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - टोडाभीम उपखंड के पाडला खालसा गांव स्थित सिद्ध बाबा की बगीची में ब्राह्मण समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इस अवसर पर जयपुर स्थित गलता पीठ के पीठाधीश्वर अवधेशानंद महाराज विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने उपस्थित समाजबंधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष सुदामा शर्मा और युवा अध्यक्ष गोपाल तिवारी को माला व साफा पहनाकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कराया गया। इस दौरान करौली, हिंडौन, किरवाड़ा, बालघाट, कैलादेवी, मंडरायल और झाडीसा सहित जिलेभर से ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि समाज को एकजुट होकर राजनीतिक व सामाजिक मंचों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से नेतृत्व के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं हिंडौन से पधारे भगवान सहाय ने भी समाज की एकता और संगठन पर बल देते हुए सभी को मिलकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।
समारोह में वासुदेव शर्मा, रामनिवास अध्यक्ष, त्रिभुवन शर्मा, सत्येंद्र बालाजी, योगेश शर्मा, शांतनु पाराशर, भोला बालाजी, नगेंद्र आचार्य, गजानंद शर्मा, सुदामा मलू, बबली हीरो होंडा, घनश्याम त्रिशूल, दुलीचंद जोशी, राधेश्याम जोशी, नवल मास्टर, राजेंद्र मास्टर, भगवान सहाय मास्टर और केशव जोशी सहित समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में समाज में एकता, संगठन और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए सभी ने मिलकर सहयोग का संकल्प लिया।
आशीष चतुर्वेदी
8769912378
0
Share
Report
STSharad Tak
FollowJul 13, 2025 11:34:59Sirohi, Rajasthan:
सिरोही
पिण्डवाड़ा से बड़ी खबर
साधु पर अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी व लाठी से किया जानलेवा हमला
ईसरा गांव के नाडेश्वर महादेव मंदिर की घटना
हमले में साधु गंभीर रूप से हुआ घायल
घायल साधु को स्वरूपगंज CHC में प्राथमिक उपचार के लिए कराया भर्ती
गंभीर घायल को किया रेफर
सूचना पर सरुपगंज थाना पुलिस पहुंची मौके पर
फरार अज्ञात हमलावरों की पुलिस कर रही है तलाश
0
Share
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJul 13, 2025 11:34:53Karauli, Rajasthan:
डबरा गांव में युवती की संदिग्ध मौत को लेकर सड़क पर जाम, शव रखकर किया प्रदर्शन, समझाइश के बाद सुचारू हुआ यातायात,
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - सपोटरा क्षेत्र के डबरा गांव में एक युवती की मौत को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को सपोटरा-कुड़गांव मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और आरोप लगाया कि युवती को जानबूझकर कुएं में धकेला गया, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या इसके बाद प्रेजेंट सहमत हुए और यातायात से सुचारू हुआ।
मृतका की पहचान मीरा कुमारी मीणा उम्र 21 वर्ष पुत्री झप्टू मीणा, निवासी डबरा के रूप में हुई है। मीरा अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को वह गांव के ही एक कुएं संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई थी। परिजनों का आरोप है की युवती को भूमि विवाद में कुएं में धकेला गया था। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में जयपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव को गांव लाए और रविवार को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मीरा को किसी ने जानबूझकर कुएं में धकेला, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर सपोटरा के तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल, सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल चौधरी, थाना अधिकारी धारा सिंह मीणा, मामचारी थाना अधिकारी अबजीत मीणा ने समझाइश की जिसके बाद परिजन सहमत हुए और जाम खुलवाया गया । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आशीष चतुर्वेदी
8769912378
0
Share
Report
STSharad Tak
FollowJul 13, 2025 11:34:44Sirohi, Rajasthan:
\BSPECIAL FOR SWAN\B
एंकर : देवाधिदेव महादेव की इस धरती पर कितनी ही लीलाएं प्रसिद्द हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माउंट आबू को शिव का अर्धकाशी क्यों कहा जाता है? यहां अचलगढ़ में महादेव के अंगूठे की पूजा होती है! आइए जानते हैं माउंट आबू से जुड़ी इस पौराणिक कथा के बारे में…”
VO - देवाधिदेव महादेव की लीला अपरम्पार है। जटाधारी शिव इस संसार की मोह माया से मुक्ति देकर अपने भक्तों का बेड़ापार करते हैं। सामान्य पूजा से ही प्रसन्न होने वाले शिव को ही महादेव कहा जाता है…”
VO - अरावली पर्वत श्रृंखला में शिव के निवास का वर्णन स्वयं शिव पुराण और स्कंद पुराण में मिलता है। काशी के बाद शिव के विविध रूपों में यहां विराजमान रहने के कारण माउंट आबू को अर्धकाशी भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि से लेकर सावन के पूरे महीने यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। यहीं कारण है कि सिरोही जिले में सर्वाधिक मठ-मंदिर अरावली की गोद में बसे हैं…
“लेकिन अचलगढ़ में महादेव के अंगूठे की पूजा क्यों होती है? इसके पीछे एक अद्भुत पौराणिक कथा है…”
VO - स्कंद पुराण के अनुसार, ऋषि वशिष्ठ अरावली की एक गुफा में तपस्या किया करते थे। उनके पास नंदिनी नाम की एक गाय थी। कहते हैं इंद्र के बज्र प्रहार से पर्वत श्रृंखला में एक ब्रह्म खाई बन गई। ऋषि वशिष्ठ की गाय नंदिनी रोज़ इस खाई में गिर जाया करती थी। परेशान ऋषि वशिष्ठ ने हिमालय राज से प्रार्थना की। हिमालय राज ने अपने श्रेष्ठ पुत्र अरावली को खाई भरने भेजा। अरावली पर्वत भी इस खाई को न भर पाया और वहीं पर फैल कर लेट गया। इसी से अरावली पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला मानी जाती है…”
VO - खाई न भरने पर ऋषि वशिष्ठ ने फिर प्रार्थना की। इस बार हिमालय राज ने नंदीश्वर पर्वत को विशाल सर्प पर सवार कर भेजा। लेकिन नंदीश्वर भी खाई में समाने लगा। तब ऋषि वशिष्ठ ने देवाधिदेव महादेव से करुण पुकार की। महादेव ने काशी से ही अपने दाहिने पैर का अंगूठा फैलाकर इस पर्वत को स्थिर कर दिया। इसी स्थान को अचलेश्वर महादेव कहा गया। कहा जाता है कि इस पर्वत को शिव के अंगूठे ने ही स्थिर किया — और तभी से इस स्थान को अचलगढ़ के नाम से जाना जाता है…”
VO - माउंट आबू में महेशानंद महाराज द्वारा बनाए गए शंकर मठ में भी शिव के अद्भुत रूप के दर्शन होते हैं। यहां 35 टन वजन के एक ही पत्थर से तराशकर पंच फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। इसमें महादेव के त्रिनेत्र और समुद्र की लहरों में शिव का स्वरूप झलकता है। महाशिवरात्रि और सावन में यहां दिन-रात रूद्राभिषेक व अनुष्ठान होते रहते हैं…”
BYTE - सैलानी, राजकोट, गुजरात:
BYTE - सैलानी, गुजरात:
BYTE - सैलानी, गुजरात:
BYTE - पंजी रावल, पुजारी, अचलगढ़ महादेव मंदिर
VO - माउंट आबू के अचलगढ़ की कथा में जहां स्वयं महादेव का अंगूठा पर्वत को स्थिर रखे हुए है। तभी तो कहते हैं — भोलेनाथ के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती।
जी मीडिया के लिए सिरोही से शरद टाक की रिपोर्ट
0
Share
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJul 13, 2025 11:34:38Karauli, Rajasthan:
हिण्डौन में बिजली निगम ने 300 से ज्यादा घरों के काटे अवैध कनेक्शन, 50 घरों की वीसीआर भर कर किया जुर्माना
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - बिजली निगम ने रविवार को हिण्डौन की जाटव बस्ती, कंजोलियान का पुरा और रैली माली का पुरा आदि बस्तियों में ऑपरेशन कनेक्शन अभियान चलाया। इस अभियान में एक साथ 50 से ज्यादा बिजली कर्मचारी शहर की जाटव बस्ती में पहुंचे और करीब चार घंटे ताबडतोड कार्रवाई करते हुए 300 से ज्यादा घरों के अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान करीब 50 घरों की वीसीआर भी भरी गई, जिन पर ढाई लाख रूपए का जुर्माना किया गया है।
बिजली निगम के सहायक अभियंता (शहरी) अरविन्द गुप्ता ने बताया कि निगम के अधीक्षण अभियंता रूपसिंह गुर्जर और अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार हिण्डौन क्षेत्र में ऑपरेशन कनेक्शन अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को दो भागों में बांटा गया है। पहले चरण में उन घरों के बिजली सप्लाई काटने की कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने बिजली निगम से नियमानुसार कनेक्शन नहीं लिया हुआ है और अवैध रूप से जंपर आदि डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। इस अभियान में ऐसे लोगों को नियमानुसार बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्रमुखता से समझाइस की जा रही है। इस ऑपरेशन के दूसरे चरण में उन लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने बिजली कनेक्शन तो लिया हुआ है, लेकिन स्वीकृत लोड क्षमता से अधिक क्षमता के बिजली उपकरणों का अवैधानिक तरीके से उपभोग कर बिजली निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ वीसीआर भर बडा जुर्माना वसूलने की प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान निगम के जेईएन दिलीप डूरिया, गौरव सोनी आदि भी मौजूद रहे। बिजली निगम की इस कार्रवाई से अवैध बिजली सप्लाई लेने वालों में हडकंप मच गया।
आशीष चतुर्वेदी
8769912378
0
Share
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJul 13, 2025 11:34:31Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान की ओर से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में निःशुल्क ऑपरेशन जांच-चयन, नारायण लिंब और केलिपर्स माप शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के कुंआ प्यासे के पास अभियान के तहत आयोजित हुए शिविर का शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व गो सेवा अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, संस्थान ट्रस्टी देवेंद्र चौबिसा और संरक्षक महेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए 400 से अधिक दिव्यांगों ने भाग लिया। शिविर में आए लोगो को सम्बोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिहं ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान वर्षों से नर में नारायण की भावना के साथ दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित है। संस्थान द्वारा इस शिविर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के दिव्यांगों को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया गया है, वह अत्यंत सराहनीय है। राज्य सरकार की ओर से संस्थान परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। शिविर में पहुंचे सभी दिव्यांगजन नए जीवन की ओर अग्रसर हों, ऐसी मंगलकामना करता हूँ। सरकार उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर विजिट के दौरान मेहमानों ने दिव्यांगजन के उद्गार सुने और डॉक्टर टीम से उपचार और लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया भी जानी। संस्थान के मीडिया प्रमुख भगवान गौड़ ने बताया कि शिविर में 165 दिव्यांगों का नारायण लिंब हाथ -पैर और 120 जन का कैलिपर्स लगाने के लिए मेजरमेंट लिया। करीब 83 दिव्यांग रोगियों का चयन शल्य चिकित्सा हेतु किया गया।
बाईट- अंशिका तिवारी, शिविर लाभार्थी
बाईट- देवेंद्र चौबीसा, ट्रस्टी,नारायण सेवा संस्थान
बाईट- जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश
0
Share
Report
RKRupesh Kumar
FollowJul 13, 2025 11:33:28Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक की पहचान ग्राम चिचठाना निवासी रामाजी आहाके के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रामाजी शुक्रवार को सराड गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था,लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान करंजी नाले के पास उसकी बाइक खड़ी मिली और कुछ ही दूरी पर करीब 7 फीट गहरे पानी में उसका शव दिखाई दिया। भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल युवक की मौत रहस्य बनी हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है,घटना हादसा,आत्महत्या या साजिश है। हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद सामने आएगी।
2
Share
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJul 13, 2025 11:33:19Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
जगदलपुर शहर में अब सफाई व्यवस्था मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के तर्ज पर होगी, दरअसल शहर की स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने यह फैसला लिया है, हाल ही में नगर निगम के महापौर संजय पांडे निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था को जाकर देखा था जिसके बाद अब नगर निगम ने जगदलपुर की सफाई व्यवस्था के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है, सबसे पहले निगम अमले के जरिए सूखा एवं गिला कचरा अलग अलग एकत्र करेगा इंदौर शहर में कचरे को 7 अलग अलग वर्गों में विभाजित कर एकत्र किया जाता है, जगदलपुर में नगर निगम जरूर कचरे का डोर टू डोर कलेक्शन करता है लेकिन कचरे को अलग अलग करने में नगर निगम के अमले को ज्यादा समय लग जाता है। अगले दो से ढाई महीने में नगर निगम का दस्ता कचरे के बेहतर निष्पादन करने के लिए इसे अलग अलग एकत्र करने की पहल करेगा बता दें कि जगदलपुर के बाबू सेमरा एवं खुटपदर में MRF (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) और MRC (मटेरियल रिसाइकिलिंग सेंटर) संचालित है जहां प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल किया जाता है । वहीं डोंगाघाट में स्थित बंद पड़े बायो गैस प्लांट को भी शुरू करने का ऐलान निगम ने किया है लेकिन इसके लेकिन निगम को गिला कचरा भी इसी मात्रा में कलेक्ट करना होगा।
बाइट संजय पांडे महापौर
0
Share
Report
KNKAILASH NATH VERMA
FollowJul 13, 2025 11:33:15Gonda, Uttar Pradesh:
गोंडा। कोतवाली देहात के बालपुर जाट की 32 वर्षीय सवर देई पत्नी राम भगत ने अपने जमीन के अवैध निर्माण को रोकने के लिए पुलिस के सामने ही जहर पी लिया। हालत खराब होने पर उसको पुलिस ने ही मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया है। पीड़ित महिला के जेठानी पुष्पा देवी ने बताया कि उसकी जमीन पर जबरन वही के कुछ लोग जबर दस्ती कई दिनों से निर्माण करा रहे थे। जिसको उसकी छोटी देवरानी रोक रही थी।रविवार के दिन छत लगाने के लिए सटरिंग लगा रहे थे।विरोध करने पर विपक्षी मारपीट किए महिला ने पुलिस के सामने जहर पी लिया।
0
Share
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJul 13, 2025 11:33:03Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती निवासी नाबालिक के साथ आपसी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिक लड़का अपने घर के पास निकला हुआ था, तभी वहीं रहने वाले सोनू ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। वारदात में नाबालिक लड़के के सीने और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में उसके साथियों ने तत्काल उसे सिविल लाइन थाना पहुंचाया, जहां पुलिस ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.....
0
Share
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJul 13, 2025 11:32:57Morena, Madhya Pradesh:
गुना जिले के चाचौड़ा में खाद की लाइन में तेज बारिश में गिरती हुई महिलाओं के वीडियो को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ट्वीट जीतू पटवारी ने लिखा चाचौड़ा विधानसभा में खाद की कथा लाडली बहनों की परेशानी अपार भारी बारिश हल्की सरकार सरकारी लापरवाही का पुराना व्यापार
0
Share
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJul 13, 2025 11:32:50Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर । बिलासपुर में सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा में एक हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। अपना चेहरा छुपाते दिख रही यह लड़कियां मुन्ना भाई नहीं बल्कि मुन्नी बहने हैं इन्हें नकल करते पकड़ा गया है वॉकी टॉकी सहित हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ और माइक्रो कैमरे के साथ पकड़ा गया। पकड़ी गई एक एक छात्रा जहां परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा दिला रही थी वही बाहर से दूसरी छात्रा उसे वाकी टॉकी से जवाब बता रही थी। जिसे दो स्थानीय युवाओं ने पकड़ा है। पूरी परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रा के पास से नकल उपकरण बरामद किए गए।लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता के 113 पदों में भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा आज सुबह 10:00 से 12:15 तक थी। इस दौरान बिलासपुर शहर के सरकंडा स्थित शासकीय रामदुलारे बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा मुक्तिधाम में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां एक छात्रा परीक्षा दिलाने आई हुई थी। बाहर उसकी सहेली टेंपो में बैठकर वॉकी टॉकी से उसे प्रश्नों के जवाब बता रही थी। परीक्षा दिलाने वाली छात्रा ने अपने ऊपर के अंतर वस्त्रों में कैमरा छुपा रखा था। कैमरे का फ्लैश बाहर बैठी सहेली के मोबाइल पर डिस्प्ले हो रहा था। बाहर बैठी सहेली अंदर परीक्षा दे रही छात्रा के पास रखें मोबाइल से प्रश्नों को देखने के बाद गूगल में आंसर सर्च कर अंदर वॉकी-टॉकी के माध्यम से छात्रा को बता रही थी। इसी दौरान कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े दो युवक विकास सिंह और मयंक सिंह गौतम ने बाहर बैठी छात्रा की सहेली को नकल करवाते हुए पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई और पूछा गया कि अंदर कैमरा लेकर जो परीक्षार्थी परीक्षा दिला रही है उसका नाम क्या है? शुरू में तो वह मुकरती रही फिर छात्र नेताओं से पूछने लगी कि उन्हें क्या चाहिए वह क्यों ऐसा कर रहे हैं। जब दोनों छात्र नेताओं ने पुलिस बुलाने की धमकी दी और परीक्षा हाल में अंदर जाकर सभी छात्राओं की चैकिंग करवाने की धमकी दी। तब भी परीक्षा केंद्र के बाहर वॉकी टॉकी लेकर बैठी युवती ने अपनी सहेली का नाम नहीं बताया।पूछताछ करते 12:15 बज गए और परीक्षा खत्म हो गई तब
अंदर कैमरा लेकर परीक्षा दिला रही छात्रा बाहर निकली। अपनी सहेली को छात्र नेताओं से घिरा देख वह हड़बड़ा गई और डरकर दौड़कर भागने लगी। उसने चिल्लाकर अपनी सहेली को भी भगाने के लिए कहा। छात्र नेताओं ने वहां मौजूद अन्य युवतियों और छात्राओं के माध्यम से परीक्षा दिला रही छात्रा को पकड़ा। उसे वापस परीक्षा केंद्र में लाया गया और केंद्राध्यक्ष तथा परीक्षा ड्यूटी कर रहे अन्य परीक्षकों को सूचना देकर छात्रा की तलाशी लेने को कहा गया। महिला परीक्षकों द्वारा ली गई तलाशी में छात्रा के अंतर्वस्त्रों में टेप से चिपका कैमरा और माइक मिला । बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं जशपुर से परीक्षा दिलाने आई थी। परीक्षा दिलाने वाली छात्रा की उत्तर पुस्तिका अलग चिह्नित करके रखी गई है।
इस संबंध में एनएसयूआई के छात्र नेता विकास सिंह और मयंक सिंह गौतम ने बताया कि हमें ट्रैवल एस एजेंसी से यह पता चला कि एक युक्ति संदिग्ध तरीके से कर बुक करा कर उसमें वॉकी-टॉकी तब और लैपटॉप सहित कई अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर संदीप तरीके से कुछ गतिविधियां कर रही हैं इस पर ट्रैवल एजेंसी को शक होने पर उसने अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी और वहां से चला गया क्योंकि ट्रैवल एजेंसी वाला इन यूको का दोस्त था तो उसने इन युवाओं को इसकी जानकारी दी जिसके बाद युवक यहां पर पहुंचकर कार्यवाही की और कहा कि हमें सूचना मिली थी की वॉकी-टॉकी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल करवाई जा रही है। पुलिस पर हमने अपने संगठन की दो छात्राओं को परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात कर पहले वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जब हमारे संगठन की छात्राओं ने मामले की पुष्टि की तब हम मौके पर पहुंचे और इस हाईटेक नकल के पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया। लेकिन एक बड़ा सवाल यह उठता है कि इन छात्रों के ऊपर नल का प्रकरण नजर दर्ज किया गया पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई जिसके बाद व वहां उपस्थित अन्य छात्र इसका विरोध कर रहे हैं।
रिपोर्टर शैलेंद्र सिंह ठाकुर 121 विथ एनएसयूआई
बाइट–जिला परीक्षा संचालक
0
Share
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJul 13, 2025 11:32:32Morena, Madhya Pradesh:
PTC
एमपी के भिंड से परीक्षा हॉल का एक वीडियो वायरल हो रहा है,,,जिसमें नकल की शिकायत पर कलेक्टर ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिए
बताया जा रहा है कि छात्र के कान के पर्दे पर चोट भी आई थी...हालांकि वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है,,,जो अब वायरल हो रहा है
0
Share
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJul 13, 2025 11:32:25Raisen, Madhya Pradesh:
एंकर
रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र की बेगम नदी के बीच एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह उफनती बेगम नदी पार करता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपनी जान जोखिम में डालकर रिपटे से नदी पार कर रहा है, और यह सब तब हो रहा है जब प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।
प्रशासन की लापरवाही कोई बड़ी गंभीर घटना को अंजाम दे सकती है लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार प्रशासन चुपचाप बैठा हुआ है यह घटना वार्ड क्रमांक 1,जमुनियापुरा की है, जहां के दर्जनों वार्ड वासी लोग रोजाना इसी खतरे से अपनी जान जोखिम में डालकर मौत का समाना करते हुए नदी पार करते हैं ।
0
Share
Report
PSPritesh Sharda
FollowJul 13, 2025 11:32:16Neemuch, Madhya Pradesh:
- पुताई करने वाला युवक निकला हत्या का आरोपी
- हत्या के बाद 1 लाख 60 हजार रुपये भी चुराए
- हत्यारे की मदद करने वाला भी गिरफ्तार
एंकर: नीमच के बंसल चौराहा स्थित फ्लेट में महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने परदाफाश कर दिया है। फ्लेट में जिस युवक ने डेढ़ वर्ष पूर्व पुताई की थी वही हत्यारा निकला।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे फ्लेट में 60 वर्षीय लीलादेवी पति गिरधारी लाल गोयल अकेली थी। उनके पति दुकान बंद कर घर लौटे तो पत्नी का शव लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ा था। सूचना पर रिश्तेदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। महिला के पति का प्लास्टिक कारोबार है।
बेहद बारीकी से पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगे करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। उनमें एक संदिग्ध युवक की बीते 15 दिनों में कई बार इस फ्लेट में आवाजाही दिखी। युवक लगातार फ्लेट की रेकी कर रहा था। लेकिन शुक्रवार को वह चोरी की नीयत से फ्लेट में मास्क लगाकर दाखिल हुआ और साथ में चाकू खरीदकर ले गया। फ्लेट में घुसकर जैसे ही युवक का सामना महिला से हुआ तो महिला ने उसे पहचान लिया। युवक ने चाकू की नोक पर महिला को एक कमरे में बंद करने की कोशिश की लेकिन महिला चिल्लाने लगी। तब युवक ने महिला का मुंह दबा दिया और चाकू से गर्दन पर दो वार कर हत्या कर दी। इसके बाद युवक अलमारी से 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर दूर बाइक पर खड़े साथी की मदद से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए संदिग्ध को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या और चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी अर्जुन मीणा निवासी बघाना और उसके साथी लाभचंद उर्फ बंटी प्रजापति निवासी बघाना को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और नगदी 1 लाख 60 हजार बरामद कर लिए।
एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपी लगातार इस घर पर आवाजहि करता था इससे उसे यह पता लग गया था कि केश कहां रखा जाता है घर मे किस समय कोन रहता है और कब घर सूना रहता है। 6 माह पूर्व भी फ्लेट में से आरोपी ने 32 हजार रुपये चोरी किये थे लेकिन व्यापारी और उनकी पत्नी को इसकी भनक नहीं लगी। एसपी ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन एप के माध्यम से कई लोन ले चुका था उस पर भारी कर्ज चढ़ गया था इसलिए उसने चोरी की प्लानिंग की थी। वारदात के लिए आरोपी ने कई शातिराना तरकीबें इस्तेमाल की।
वारदात का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Visuals- हत्या के आरोपियों को ले जाते हुए पुलिस, प्रेस कांफ्रेंस में एसपी व अन्य अधिकारी, पुकिसकर्मियों को सम्मानित करते एसपी। कंट्रोल रूम।
बाइट- अंकित जायसवाल, एसपी नीमच
0
Share
Report