icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
263149
VAVijay Ahuja3 Jul 2025, 09:03 am

उधम सिंह नगर में ड्रेगन फ्रूट्स की खेती से किसानों को मिल रहा है बड़ा मुनाफा!

Gauri Kala, Uttarakhand:Fruits स्लग– स्थान– उधम सिंह नगर रिपोर्टर– विजय आहूजा एंकर– उधम सिंह नगर के ड्रेगन फ्रूट्स की इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार मांग बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने भी ड्रेगन खेती को बढ़ावा देने के लिए उधम सिंह नगर के लिए ड्रेगन मिशन को हरी झंडी दे दी है। वॉइस 1– देश में पहले ड्रेगन फ्रूट ताइवान से आता था लेकिन ताइवान से भारत में आने मे काफी समय लगता था जिस कारण उसके स्वाद में फर्क पड़ जाता था लेकिन अब भारत में ही इसकी खेती शुरू हो गई है। उधम सिंह नगर में ही किच्छा,गदरपुर,बाजपुर,जसपुर,काशीपुर क्षेत्र के कई किसानों ने धान ,गेहूं की खेती को छोड़कर ड्रेगन फ्रूट्स की खेती शुरू कर दी। इस खेती से ना सिर्फ किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है बल्कि लोगों को रोजगार भी दे रहे है।ड्रेगन फ्रूट्स की पैदावार एक एकड़ में करीब 80 कुंतल होती है। किच्छा के राघवनगर गांव के रहने वाले अनूप कुमार पिछले चार वर्ष से ड्रेगन फ्रूट्स की खेती कर रहे है।अनूप यह फ्रूट्स आसपास की मंडियों में बेचते है, जहां से यह फल देश के विभिन्न शहरों में बिक्री के लिए जाता है।अनूप बताते है कि ड्रेगन फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद है। ( बाइट– अनूप कुमार,ड्रेगन फ्रूट्स उत्पादक) वॉइस 2– सरकार ने भी उधम सिंह नगर में इस खेती के लिए अनुकूल वातावरण को देखते हुए ड्रेगन मिशन को मंजूरी दे दी है।इसके योजना के तहत सरकार किसानों को प्रति एकड़ 80 प्रतिशत सब्सिडी देगी। ( बाइट– प्रभाकर सिंह,जिला उद्यान अधिकारी) close ptoc
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में SC/ST आयोग अध्यक्ष कैलाश जाटव का संवाद, छात्रावासों का निरीक्षण

Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश जाटव ग्वालियर पहुंचे और उन्होंने ग्वालियर में विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित किया. साथ ही ग्वालियर शहर में संचालित अनुसूचित जाति छात्रावासों का निरीक्षण भी किया. अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने के बाद डॉक्टर कैलाश जाटव ने कहा कि समाज के लोगों और इस समुदाय से लगातार संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है. अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक संस्था है और ग्वालियर चंबल संभाग में आयोग समाज और विभाग के विभिन्न संगठनों में क्या सुधार कर सकता है... इसके लिए जिला प्रशासन के साथ एक कल बैठक की जाएगी. साथ ही मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए डॉ कैलाश जाटव ने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंधित जो भी कानून की विसंगतियां हैं, उन पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और जहां बदलाव की जरूरत होती है वहां बदलाव भी किया जाएगा. साथ ही छात्रावास की स्थिति सुधारने के प्रयास भी किए जाएंगे.
0
0
Report

Kumbh Mela 2027: नासिक में 17 खतरे की पहचान, आपदा योजना व पानी पर निगरानी

Noida, Uttar Pradesh:NASHIK (MAHARASHTRA): SHEKHAR SINGH (KUMBH MELA COMMISSIONER) ON KUMBH MELA 2027 PREPARATIONS / DISASTER MANAGEMENT PLAN / DEVOTEE SAFETY MEASURES / INFRASTRUCTURE DEVELOPMENT WORKS नासिक, महाराष्ट्र: नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला कमिश्नर शेखर सिंह कहते हैं, "हमने नासिक-त्र्यंबकेश्वर इलाके के लिए अपनी प्लानिंग में लगभग 17 ऐसे खतरों की पहचान की है। हम इंसानों की वजह से होने वाली आपदाओं, जैसे बड़े हादसों या भीड़ को संभालने की चुनौतियों पर भी ध्यान दे रहे हैं। इस तरह, इंसानों की वजह से होने वाले और प्राकृतिक, दोनों तरह के खतरों को हमारी रणनीति में शामिल किया जा रहा है। हाल ही में हमने नासिक और त्र्यंबकेश्वर में भारी बारिश देखी; ये हालात पूरी तरह से असामान्य नहीं हैं, क्योंकि इस इलाके में अक्सर ज़बरदस्त मॉनसून होता है। हालांकि ये बातें पहले से ही हमारी प्लानिंग का हिस्सा थीं, लेकिन अब हम हाल की भारी बारिश—खासकर पानी भरने की घटनाओं और नदियों व घाटों पर पानी के घटते-बढ़ते स्तर—को पैमानों के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि ज़रूरत पड़ने पर अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकें..."
0
0
Report
Advertisement

दतिया उपचुनाव: मंत्री Rao Uday Pratap Singh का Jitu Patwari के आरोपों पर स्पष्ट बयान

Noida, Uttar Pradesh:DATIA (MADHYA PRADESH): RAO UDAY PRATAP SINGH (EDUCATION AND TRANSPORT MINISTER, MADHYA PRADESH) ON JITU PATWARI'S ALLEGATIONS OF MONEY TRANSACTIONS IN DATIA BY-ELECTION/ BJP'S COMPLAINT TO ELECTION COMMISSION दतिया: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कहा, "जीतू पटवारी को समझना पड़ेगा कि हमारा देश और दल पैसे से नहीं चलता... भाजपा विचारों पर आधारित पार्टी है, राष्ट्रवादी पार्टी है। वे लगातार हर भाषण में ये बातें कर रहे हैं क्योंकि उन्हें समझ आ रहा है कि जनता उनके साथ नहीं है। ये उनकी हताशा का प्रमाण है कि वे ऐसी अनरगल बातें कर रहे हैं..." दतिया विधानसभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा, "हमें दतिया में जनता का भारी आशीर्वाद मिलने वाला है... हमारा विधायक भारी मतों से यहां जीतकर, विधानसभा में हमारी संख्या में एक अंक की बढ़ोतरी करने वाले हैं।"
0
0
Report

SC ने SIT में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने की सिफारिश, राम जन्मभूमि मामले में निगरानी

Noida, Uttar Pradesh:GURUGRAM: SURENDRA JAIN (VHP) ON RAM TEMPLE FUND EMBEZZLEMENT/ SC ASKS UP GOVT TO INCLUDE FORENSIC AUDITOR IN SIT सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की जांच कर रही SIT में एक फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने की सिफारिश की है. कोर्ट ने SIT का दोबारा गठन करने का आदेश दिया है ताकि इसमें एक अकाउंटिंग एक्सपर्ट को शामिल किया जा सके, जो पूरी जांच की देखरेख और निगरानी करेगा. इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है क्योंकि इसका मकसद पारदर्शिता सुनिश्चित करना और असली दोषियों की पहचान करना है. उम्मीद है कि कोर्ट की निगरानी से राम जन्मभूमि मंदिर मुद्दे पर होने वाली राजनीतिक चालबाज़ियों पर रोक लगेगी. सभी पक्षों से अपील की जाती है कि वे SIT का सहयोग करें, गलत जानकारी न फैलाएं और SIT की रिपोर्ट का इंतज़ार करें; उम्मीद है कि इस रिपोर्ट से सभी उलझनें दूर हो जाएंगी और असली दोषियों को सज़ा मिल सकेगी.
0
0
Report

उमरिया में नदियों के उद्गम स्थल पर पूजा-पाठ, वृक्षारोपण से जल धारा बहाल

Umaria, Madhya Pradesh:एमपी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को उमरिया पहुंचे जहाँ उन्होंने जिले की दो जीवन दायिनी नदियों उमरार एवं मछडार के उदगम स्थल पहुंचकर पूजा पाठ की और वृक्षारोपण किया है. मंत्री प्रहलाद पटेल देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छोटी नदियों के संरक्षण कार्य में जुटे हैं. मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि छोटी नदियों की जल धारा ही देश की बड़ी नदियों के अस्तित्व को बचा सकती है इसलिए छोटी नदियों के उदगम स्थल को हरा भरा बनाए रखने की जरूरत है जिससे नदियों की जल धारा बहती रहे. इस दौरान उनके साथ बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

गोवर्धन मेला 2026 के लिए प्रशासन की सुरक्षा तैयारी तेज, परिक्रमा मार्ग निरीक्षण

Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन में मुड़िया पूनो मेला 2026 की तैयारियां तेज, प्रशासनिक अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग का लिया जायजा गोवर्धन (मथुरा)। आगामी प्रसिद्ध 'मुड़िया पूनो मेला 2026' के सुगम एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर मथुरा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। मेले में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वेद प्रिय आर्य तथा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) के सचिव आशीष कुमार सिंह ने मुख्य मार्गों एवं पूरे परिक्रमा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्वच्छता, प्रकाश और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि मेले की शुरुआत से पहले ही सभी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली जाएं ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। > प्रशासन का रुख: > "मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और सुचारू आवागमन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।" ### सुरक्षा के कड़े इंतजाम मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए: - BDDS (बम निरोधक दस्ता) और डॉग स्क्वाड की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। - ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) के कमांडो मेला परिसर और प्रमुख स्थलों पर तैनात रहकर मुस्तैद नजर रख रहे हैं।
0
0
Report

पुरी रथ यात्रा का समापन, देवता रत्न सिंहासन पर विराजमान

Noida, Uttar Pradesh:पुरी, ओडिशा: भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा का समापन उत्सव 'नीलाद्रि बिजे' आज यानी 27 जुलाई 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने रथों से उतरकर मुख्य मंदिर के रत्न सिंहासन पर वापस विराजमान होते हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक डॉ. अरबिंद कुमार पाधी ने कहा, "आज पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में 'नीलाद्रि बिजे' अनुष्ठान है, जिसमें रथों पर सवार देवी-देवता मंदिर के गर्भगृह यानी 'रत्न सिंहासन' पर जाते हैं। यह एक बहुत विस्तृत अनुष्ठान है। इसके लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और अनुष्ठान के कार्यक्रम के अनुसार, मंदिर के सभी सेवादार हमारा सहयोग कर रहे हैं। सभी तय रस्में समय पर पूरी की जा रही हैं। आज रथ यात्रा का आखिरी दिन है। इसकी शुरुआत इस साल 16 जुलाई को श्री गुंडिचा यात्रा या रथ यात्रा से हुई थी और आज, 27 जुलाई को इसका समापन हो रहा है..."
0
0
Report
Advertisement

बांकीपुर उपचुनाव में कुशवाहा की टिप्पणी: तेजस्वी यादव के रोड शो पर क्या कहा

Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): UPENDRA KUSHWAHA (RLM CHIEF) ON NITIN NABIN'S ROAD SHOW IN BANKIPUR BY-ELECTION/ TEJASHWI YADAV'S ROAD SHOW AND MEETING WITH BUNTY YADAV'S FAMILY/ STUDENTS' PROTEST ISSUE बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना | राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "चुनाव प्रचार का काम अंतिम दौर में है। स्वाभाविक है, लोगों का जो प्यार उनके(नितिन नवीन) प्रति है, लोग चाहते हैं कि वे अधिक से अधिक पहुंच पाएं। नितिन नवीन रोड शो कर रहे हैं तो अच्छी बात है।" बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के रोड शो पर उन्होंने कहा, "विपक्ष के नेता हैं,उनकी उम्मीदवार हैं, दौरा करें लेकिन इससे फर्क क्या पड़ेगा? पूरा चुनाव बीत चुका है। अंत के दो दिन रह गए हैं तो वे आए हैं। उनकी पार्टी चुनाव लड़ने के मामले में कितनी गंभीर है, ये जनता देख रही है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top