icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
127308
ASAvantika Singh Follow23 Jul 2024, 08:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चिराग पासवान ने विपक्ष पर कड़ा हमला, मोदी के क्षेत्र में विकास योजनाओं का शिलान्यास

Hajipur, Bihar:केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने शहर के संस्कृत महाविद्यालय परिसर में हजारो छठव्रतियों के बीच छठ सामग्री का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि डोले डालने का काम विपक्ष ने हमेशा किया है और यह सिर्फ कयास नहीं है बल्कि अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए विपक्ष ऐसा करता है। चिराग ने साफ साफ कहा कि इंडी यलायेन्स हमेशा से यह चाहता है कि कैसे फुट डाल कर सत्ता हासिल कर ले लेकिन अपनी अपनी विचारधारा को त्याग कर सब एक मंच पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए आ गए है।ये लोग बंगाल भूल जाते है जहाँ एक दूसरे छीन छीन कर सत्ता हासिल करते रहे है ऐसे में अगर इनकी विचारधारा मायने नहीं रखती तो लोग इनसे जुड़ते नहीं है।वहीं चिराग पासवान ने कहा कि मेरे प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए में कभी कुछ नहीं हो सकता है विपक्ष चाहे लाख डोरे डाल लें।इसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मेरे लोकसभा क्षेत्र में आने वाले है जहाँ वह विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे।
0
0
Report

हाथरस के गांव रघनियां में छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष भिड़ गए। ईंट-पत्थर चले; 22 हिरासत

Hathras, Uttar Pradesh:छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, ईंट-पत्थर चले, 22 हिरासत में हाथरस सासनी के रघनियां गांव में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से छतों और सड़कों से ईंट-पत्थर फेंके गए। पुलिस ने 14 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया। गांव के नासिर खान पुत्र छोटे खान ने 10 नवंबर को कोतवाली में शिकायत दी थी। आरोप था कि उनकी पत्नी रिंकी घरेलू सामान खरीदने दुकान जा रही थीं, तभी रास्ते में पृथ्वी पुत्र सुल्तान खान, जाहिद, शाहबाज, आला और गुल्ला ने उन्हें रोक लिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने रिंकी से छेड़छाड़ और अभद्रता की, उनके कपड़े फाड़े और मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी आवाज सुनकर नासिर और उनके परिजन बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। शुक्रवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौধरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हटाकर स्थिति संभाली。 प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शांति भंग की आशंका में 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बेगूं में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में जहां गंगाजलिया क्षेत्र में संचालित धाकड़ कलेक्शन नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। नगरवासियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का रेडीमेड कपड़ा जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। घटना की सूचना पर बेगूं पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

बलिया स्टेशन पर छठ महापर्व के लिए ट्रेनों में भारी भीड़, सुरक्षा के प्रबंध

Ballia, Uttar Pradesh:छठ महापर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड, बलिया रेलवे स्टेशन से ग्राउंड रिपोर्ट. देश के अलग-अलग राज्यों से होकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। बलिया रेलवे स्टेशन बिहार जाने वाली ट्रेनों के लिए गेटवे की तरह है लिहाजा छठ महापर्व के लिए घर लौट रहे यात्रियों से ट्रेने भरी हुई है। बलिया रेलवे स्टेशन पर छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर लगातार छठ महापर्व के गीत भी बज रहे हैं। बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों ने बताया कि उन्हें पूरे साल छठ महापर्व का इंतजार रहता है। इसके अलावा बलिया से भी स्थानीय यात्रियों की भारी भीड़ बिहार में छठ करने जा रही है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार ट्रेनों की सुरक्षा में लगे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

बस्सी-तुंगा के चौथे चरण मतदान में महिला मतदाताओं का दबदबा

Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर बस्सी-तुंगा में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी, सुबह 7 बजे से मतदाता कर रहे अपने मताधिकार का प्रयोग बस्सी और तुंगा में लोकतंत्र का महापर्व, मतदान केंद्रों पर सुबह से उमड़ रहे मतदाता बस्सी में 1 लाख 28 हजार 504 और तुंगा में 63 हजार 842 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बस्सी-तुंगा में महिला मतदाताओं का दबदबा, पुरुषों से अधिक संख्या में महिलाएं करेंगी मतदान बस्सी के म खोखावाला में बनाया गया आदर्श मतदान केंद्र, मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं तुंगा के अणतपुरा में आदर्श बूथ पर मतदान, प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम बस्सी एसडीएम दीपक सिंह और तुंगा एसीएम शिप्रा जैन संभाल रहे चुनावी व्यवस्थाओं की कमान रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर कर रहे हैं निरीक्षण, व्यवस्थाओं کا ले रहे है जायजा बस्सी की 25 और तुंगा की 15 पंचायत समिति सीटों पर 127 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान, शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट बस्सी विधानसभा क्षेत्र की 6 जिला परिषद सीटों पर भी मतदान, पंचायत समिति और जिला परिषद प्रतिनिधियों के लिए मतदाता कर रहे मतदान
0
0
Report

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 40 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Mathura, Uttar Pradesh:बस में लगी आग अफरा तफरी मथुरा में थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पुल के ऊपर Saturday देर रात चलती बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है。 पुलिस के अनुसार, शनिवार को रात करीब 1:38 बजे पीआरवी 5840 पर सूचना मिली कि राया कट पुल के ऊपर एक बस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका。 महावन सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मیوں ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, बस संख्या MP14ZH5063 खजुराहो ट्रेवल्स की थी। बस चालक जितेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी नौगांव, छतरपुर (मध्य प्रदेश) करीब 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से छतरपुर जा रहा था। इसी दौरान राया कट पुल के ऊपर बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने बस और यात्रियों के सामान को अपनी चपेट में ले लिया。 घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस के मुताबिक, अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दुमका के छठ घाट पर मिट्टी की मूर्तियों से जगमगाएगा महापर्व

Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दumका में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर छठ पूजा समिति लगातार तैयारी कर रही है। छठवातियों के सुविधा के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाबों में बेरीकेटिंग की जा रही है वहीं घाट तक आने वाले छठवर्ती श्रद्धालुओं के लिए कारपेट बिछाने की तैयारी की जा रही है। बिहार से सटे होने के कारण उपराजधानी दुमका में पारम्परिक और धूम धाम से छठ महापर्व मनाया जाता है। दुमका शहर में बड़ा बांध और खुटा बांध लोगों का आकर्षण का केंद्र रहते हैं जिसे लेकर बड़ा बांध और खूंटा बांध छठ घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट की मुकम्मल साफ-सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस वर्ष सबसे खास यह होगा कि खूंटा बांध छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिट्टी की जीवंत मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से छठ महापर्व के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पौराणिक महत्व को बड़े ही मनोहारी ढंग से दर्शाया जाएगा। इसके जरिए नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि नये युवा पीढ़ी छठ महापर्व के महत्व को समझ सकें। छठ घाट परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कारीगर भव्य और नक्काशीदार पंडाल के निर्माण में जुटे हैं। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक शिल्पकला के समन्वय से तैयार हो रहा पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। पूरे घाट और संपर्क मार्गों को बहुरंगी रोशनी व एलईडी तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है, जिससे शाम ढलते ही पूरा परिसर दूधिया रोशनी से नहा उठेगा। पहले अर्घ्य की रात बड़ा बांध और खूंटा बांध घाट पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई के सिद्धार्थ अस्पताल में गर्भवती मौत पर स्टाफ फरार, आठ मरीज खतरे में

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में निजी अस्पतालों की मनमानी और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। शहर के सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की परतें खुलती चली गईं। हैरानी की बात यह रही कि एक महिला की मौत के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ ही मौके से फरार हो गया, जबकि अंदर ऑपरेशन के बाद भर्ती आठ मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझने के लिए छोड़ दिए गए। सुरसा थाना क्षेत्र के ग देना मर्सा गांव निवासी संदीप शुक्रवार सुबह अपनी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी हिमांशी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मिली आशा बहू नन्हूं देवी ने बेहतर इलाज का भरोसा देकर उन्हें सिद्धार्थ हॉस्पिटल पहुंचा दिया। दोपहर करीब 12 बजे भर्ती करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने 15 हजार रुपये जमा कराए। परिजनों का आरोप है कि बिना समुचित जांच गलत दवा दी गई, जिसके बाद हिमांशी की नाक से तेज खून बहने लगा और शाम करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भी अस्पताल स्टाफ ने शव को लखनऊ रेफर करने का दबाव बनाया। विरोध होने पर संचालक, डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर कई घंटे हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माम"ले की गंभीरता देख डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश वाजपेई अस्पताल पहुंचे तो वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। आठ पोस्ट-ऑपरेटिव मरीज भर्ती थे, लेकिन उनकी देखभाल के लिए न डॉक्टर था, न ईएमओ और न कोई कर्मचारी। मरीजों की जिंदगी खतरे में देख डिप्टी सीएमओ ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज और एसएस हॉस्पिटल में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। अस्पताल संचालक अनुज कुमार उर्फ अरविंद यादव डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं करा सके। मरीजों की शिफ्टिंग के बाद अस्पताल सील कर दिया गया। अब जांच पैनल गठित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की तैयारी है। एक गर्भवती की मौत और आठ मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

दमोह के डेम टापुओं से 16 गायों की जिंदगी बचाई गई

Damoh, Madhya Pradesh:डेम के टापुओं में चार महीने से कैद थी 16 गायें, गौ सेवकों का खास रेस्क्यू ऑपरेशन... एंकर/ जरा कल्पना कीजिए कि आपको किसी बड़े डेम के बीच बने टापू पर छोड़ दिया जाए तो आपका हाल क्या होगा? ये सोचकर भी आपका दिल सहर जाएगा, पर कोई एक दो दिन नहीं बल्कि चार महीने से इन टापुओं पर जिंदगी की जंग लड़ रहा था, बस फर्क इतना है कि ये इंसान नहीं बल्कि गौ वंश यानि गाएं थी लेकिन कुछ नौजवानों की बदौलत इस गौ वंश ने ज़िंदगी की जंग जीत ली। क्या है पूरा मामला दमोह से इस खास रिपोर्ट में... चारों तरफ जहां तक नजर जाए वहां पानी ही पानी, लम्बाई और चौड़ाई इतनी की जो भी इसे अपनी आँखों से देखे उसे सिर्फ पानी ही नजर आ रहा है, कोई इंसान या वस्तु यदि इस पानी में चली जाए तो उसका बचना मुश्किल ही है और इसी पानी के बीच कुछ टापू भी है जो दिखाईं दे रहे है और इन्हीं टापुओं पर एक दो नहीं बल्कि 16 जिंदगियां पिछले चार महीनों से जंग लड़ रही थी, इन्हें आश थी कि कभी किसी की निगाह पड़ेगी और उन्हें पानी के बीच बने टापुओं से निकाला जाएगा और वो भी अपनी जिंदगी जी सकेंगी। बस फर्क इतना कि ये जिंदगी इंसानों की नहीं बल्कि गौ वंश यानि गायों की थी। जो बोल भी नहीं सकती मदद भी नहीं मांग सकती लेकिन जब ऊपर वाले की कृपा हो तो कोई भी मौत के मुंह से बाहर आ सकता है और इन 16 गायों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मामला एमपी के दमोह जिले का है यहां बने सीतानगर डेम का ये किस्सा है जहां 16 गायों की जिंदगी बचाई गई है। दरअसल सीतानगर में बने सिंचाई परियोजना के डेम में कई टापू है जो अमूमन दिखाई नहीं देते , यहां इत्तेफाक हुआ कि यहां के चैनपुरा गांव के एक युवक ने ड्रोन कैमरा लिया और वो इस डेम के वीडियो बना रहा था और उस कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ जिसने युवक को हिला कर रख दिया, कैमरे में अलग अलग टापुओं में गाएं थी जिसे देखकर युवक हैरान रह गया, युवक से ये हालात देखे नहीं गए वो चाहकर भी इन गायों को यहां से निकाल नहीं सकता था लेकिन उसने दिमाग लगाया और सोशल मीडिया का सहारा लिया और उसकी ये कोशिश कामयाब हुई, उसने ड्रोन कैमरे के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म कर अपलोड किए और इन गायों को बचाने की अपील की। इस अपील और वीडियो को वैसे तो लाखों लोगों ने देखा लेकिन दमोह में बीते 9 सालों से निस्वार्थ रूप से निराश्रित गौ वंश की सेवा में लगे नौजवानों की टीम वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के सदस्यों ने इस वीडियो को देखकर युवक से संपर्क किया और फिर पूरी टीम इस चेनपुरा क्षेत्र में पहुंची हालातों का जायजा लिया और जिले में बनी एसडीआरएफ की टीम से इन गौ सेवकों ने मदद मांगी और होमगार्ड की इस टीम ने भी वक्त नहीं लगाया बल्कि एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और फिर दो टीम एक हुई और आपरेशन शुरू हुआ। जहां से शुरुआत हुई उस स्थान से डेम के भीतर की टापुओं की दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर की थी और इतनी दूरी पानी के भीतर ही तय करने के बाद टापुओं तक पहुंच सकता था लेकिन गौ वंश को बचाने के लिए इन नौजवानों की टीम ने हार नहीं मानी और तीन अलग अलग टीम इस डेम में उतरी और फिर टापुओं तक पहुंचकर गायों तक पहुंची। इन गायों ने महीनों बाद इंसान देखे थे और जैसे मवेशियों का स्वभाव होता है वो उछल कूद करने लगे और कड़ी मशक्कत के बाद एक एक गाय को टापू से नीचे उतारा गया और पानी के भीतर ही एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी तय करके उन्हें सुरक्षित गांव तक लाया गया। अब पहले सवाल यही कि आखिर ये गाएं इन टापुओं तक पहुंची कैसे तो सीतानगर के इस विशाल डेम में बारिश के दिनों में लबालब पानी भर जाता है और बीच बीच में इसके गेट खुले जाते है और ये छोड़ा हुआ पानी आसपास के कई किलोमीटर के एरिया ने जाता है। सरकार ने नियमानुसार आसपास के कई गांव खाली कराए और इनमें ये टापू भी शामिल है लेकिन कुछ गांवों में अभी भी बसाहट है और यहां के जानवर इन टापुओं पर जाते है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये गौ वंश इन टापुओं पर चरने गए होंगे और जब गेट खुले तो पानी के बहाव में टापू डूब क्षेत्र में आ गए और चारों तरफ पानी भर गया ऐसे में इन गायों का निकलना मुश्किल हो गया, टापुओं की दूरी भी इतनी की आम तौर पर किसी की नजर इन टापुओं पर गौ वंश पर नहीं पड़ी और इत्तेफाक था कि ड्रोन कैमरे में इन्हें कैद कर लिया। दमोह जिले में इस तरह का रेस्क्यू आपरेशन पहला है जब किसी डेम के बीचों बीच बने टापुओं से गायों को रेस्क्यू किया गया है। ये बेहद कठिन आपरेशन था और जोखिम से भरा था क्योंकि पानी की गहराई का अंदाजा भी नहीं था और दूरी भी ज्यादा थी, इसके अलावा जो सबसे बड़ा खतरा था वो मगरमच्छों का था क्योंकि इस डेम में कई मगरमच्छों की मौजूदगी है लिहाजा खतरा बेहद था लेकिन अच्छे उद्देश्य को लेकर किया गया काम इस चुनौती पर भरी पड़ा। संतोष चौरसिया (सदस्य वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति दमोह) के अनुसार इस बड़े आपरेशन के बाद सभी 16 गाएं सुरक्षित बाहर निकाली गई और चार महीनों तक जंग लड़ने वाली गायों को दूसरा जीवन दान मिला, इनमें से दो गायों की हालत गड़बड़ थी मतलब बीमार थी तो गौ सेवकों ने उन्हें अस्पताल लाकर इलाज भी दिया गया। एक नौजवान की पहल और फिर गौ सेवकों के साथ एसडीआरएफ की टीम की मेहनत रंग लाई, इस घटनाक्रम ने बुंदेलखंड अंचल में आज भी मवेशियों की संख्या और निराश्रित गौ वंश की समस्या को उजागार किया है और सरकार द्वारा गौ शालाओं तक पहुंचाने के प्रयासों के बावजूद गाय पालकों की जिम्मेदारी पर सवाल उठे हैं। इस तरह के रेस्क्यू से गौ सेवकों को उम्मीद मिली है और 16 जिंदगियां सुरक्षित हैं
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय मेन मार्केट की साड़ी दुकान में भीषण आग; लाखों की संपत्ति जलकर राख

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखी लाखों रुपये की कीमती साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए। इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मेन मार्केट की हैं, जहां एक साड़ी दुकान में आग लगने के बाद कुछ ही देर में सबकुछ जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि दुकान के अंदर रखी कीमती साड़ियां और अन्य सामान धू-धू कर जलने लगे। बताया जा रहा है कि दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। इसी दौरान अचानक दुकान में आग लग गई। जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी। लेकिन जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचता, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में एक के बाद एक कई दुकानें मौजूद हैं। ऐसे में आग के फैलने की आशंका से लोग सहम गए। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी साड़ियां और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुके थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गनीमत रही कि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दूसरी दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
0
0
Report

लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर सुरक्षा एस्कॉर्ट बोलेरो टायर फटने से पलटी, दो घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बीती देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से प्रयागराज जा रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की सुरक्षा में लगी पुलिस एस्कॉर्ट बोलेरो अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया के पास हुआ। दुर्घटना में बोलेरो चालक सिपाही संदीप कुमार यादव और उपनिरीक्षक रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के सिर और कंधे में चोट आई है, जबकि उपनिरीक्षक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। एक अन्य सिपाही प्रदीप कुमार को मामूली खरोंच आई है। दोनों घायलों को तत्काल एम्स रायबरेली की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं, न्यायमूर्ति की सुरक्षा के लिए तत्काल दूसरी एस्कॉर्ट गाड़ी भेजी गई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित प्रयागराज रवाना किया गया। टायर फटने से हुए इस हादसे में पुलिस एस्कॉर्ट की बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
0
0
Report

खैरागढ़ के साल्हेवारा में मारपीट-लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रिंस मरकाम, भेला राम यादव और खिलेन्द्र यादव ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। शिकायत के बाद साल्हेवारा पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 13 नवंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top