Back
शाजापुर में शाम को आंधी-बारिश, गर्मी से मिली राहत—रिपोर्ट मनोज जैन
MJManoj Jain
Sept 17, 2025 13:16:34
Shajapur, Madhya Pradesh
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर
एंकर-
शाजापुर में बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते-होते आसमान पर घने बादल छा गए और कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। इस दौरान आद्रता 78 प्रतिशत और हवा की औसत गति उत्तर-पश्चिमी दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि 17 सितंबर से 28 सितंबर तक अरब सागर से नमी आ रही है और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से जिले में शाम के समय कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने अनुमान जताया कि 4 अक्टूबर के आसपास मानसून विदा हो जाएगा।
पिछले 10 दिनों से जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश के कारण लोगों की तबीयत पर असर पड़ रहा है। खासकर बच्चे पेट दर्द और मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित की है।
शाजापुर जिले में अब तक 596.2 मिमी बारिश, सामान्य से कम
शाजापुर जिले में इस वर्ष 1 जून से लेकर 17 सितंबर तक औसतन 596.2 मिमी (24 इंच) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत वर्षा 987.7 मिमी (38.87 इंच) होती है। इस तरह जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है।
1. शाजापुर – 630.0 मि.मी. (24.80 इंच)
2. मोहन बड़ोदिया – 745.0 मि.मी. (29.33 इंच)
3. गुलाना – 666.0 मि.मी. (26 इंच)
4. शुजालपुर – 670.0 मि.मी. (26 इंच)
5. कालापीपल – 720.0 मि.मी. (28 इंच)
6. अवंतीपुर बडोदिया – 360.0 मि.मी. (14 इंच)
7. पोलायकला – 342.0 मि.मी. (14 इंच)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
3
Report
APAshwini Pandey
FollowSept 17, 2025 17:02:540
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowSept 17, 2025 17:02:460
Report
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowSept 17, 2025 17:02:050
Report
AMAjay Mishra
FollowSept 17, 2025 17:01:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 17, 2025 17:01:330
Report
MTMD. TARIQ
FollowSept 17, 2025 17:01:270
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 17, 2025 17:01:150
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 17, 2025 17:00:580
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowSept 17, 2025 17:00:490
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 17, 2025 17:00:340
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 17, 2025 17:00:280
Report