icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
VSVishnu Sharma10 Sept 2025, 01:00 am

कांग्रेस पर जासूसी आरोप: सदन में शोरगुल, तीन बार स्थगन

Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस का जासूसी का आरोप, शोरगुल और हंगामा, तीन बार स्थगित करना पड़ा सदन जयपुर Vishnu विधानसभा सदन में लगाए गए अतिरिक्त कैमरों को लेकर कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया। वही सदन दिनभर शोरगुल और हंगामें की भेंट चढ़ा रहा। शोरगुल और हंगामा के कारण विधानसभा सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान कानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चोरी डकैती के दर्ज प्रकरणों को लेकर सवाल लगाया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जब सूरत सवाल पूछने लगे तब स्पीकर ने उनको टोका स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा यह खानपुर से जुड़ा प्रश्न है, आपकी क्षेत्र का नहीं है, आप नहीं बोलेंगे इस पर जूली ने जताया एतराज और बोले _ इंपोर्टेंट प्रश्न है हम पूछेंगे। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य खड़े होकर जोर-जोर से बोलने लगे। सदन में नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन में शोरगुल हो गया। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी। आधा घंटे बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर सदन में हंगामा शोरगुल शुरू हो गया। कांग्रेस विधायक वेल में आ कर नारेबाजी करने लगे। इधर शोरगुल के बीच सदन की कार्यवाही चलती रही। कांग्रेस सदस्यों की नारेबाजी से तेज होने से शिरगुल व हंगामा बढ़ गया। हंगामा बढ़ता देखकर स्पीकर देवनानी ने विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। दोपहर 2 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस सदस्यों ने वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चेतावनी भरे लहजे कहा मुझे कार्रवाई पर मजबूर नहीं करें। देवनानी ने कहा कि क्या सदन चलाना नहीं चाह रहे तय करें ? देवनानी ने कहा दो बार स्थगित कर दी और क्या चाहते हो। उसके बाद संबंध तेज होने लगा तो अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इस प्रकार तीसरी बार सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। इधर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा के बाद सहमति बनी। उसके बाद कांग्रेस सदस्य कुछ देर बाद सदन में पहुंचे। कांग्रेसी सदस्यों में सदन में वेल में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। सदन में शोरगुल हो गया तो देवनानी ने 15 मिनट के लिए करवाई स्थगित कर दी। एक्सीडेंट के बाद दोबारा साजन के कार्रवाई हुई तो। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सदन में गतिरोध की स्थिति पैदा हुई है , सदन सुचारू चले आपसे बात हुई थी उसमें दो बातें तय हुई नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा प्रश्नकाल के दौरान या अन्य जब भी कोई कहना चाहे आसान बोलने की अनुमति दे यह आग्रह था दूसरा बिल पास करने के दौरान तृतीय चरण में जो लोग बोलना चाह रहे थे बोल नहीं पाए उसको लेकर नाराजगी थी दोनों में सहमति बनी भविष्य में इसका ध्यान दिया जाएगा नेता प्रतिपक्ष को यथोचित सम्मान दिया जाएगा यह सब सहमति होने के बाद इस तरह से व्यवधान कर रहे तो उसका कोई उचित नहीं है मैं एक बार फिर अपील करता हूं नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष विधायकों से की अपने स्थान पर पधारे सदन को चलाने में सहयोग प्रदान करें विधानसभा की कार्यवाही हुई शुरू । सदन की कार्यवाही शुरू होते ही रहीं शांति विपक्ष शुरुआत के कुछ मिनट सदन में नहीं रहा मौजूद कुछ समय में सामुह के साथ विपक्ष पहुंचा सदन में सदन में पहुंचते ही विपक्ष ने नारेबाजी की शुरू विपक्ष ने तानाशाही नहीं चलेगी के लगाए नारे कैमरे को लेकर शोर गुल हंगाम टीकाराम जूली ने कहा सदन में हमारी तरफ कैमरे लगाए गए हैं। यह हम लोगों की निजता का हनन का अधिकार है हमारे ऊपर कैमरे लगाए गए विधानसभा में सब कैमरे लगाए गए । इधर वाले कैमरे भी हमारी तरफ उधर वाले कैमरे भी हमारी तरफ है अगर कैमरे लगाए हैं तो इन्हें भी यूट्यूब पर जारी करो हमारी एक-एक गतिविधि हम क्या बात करते हैं क्या नहीं करते इस पर भी नजर रखोगे यह हमारे विधानसभा की कभी परंपरा नहीं रही आप इस तरह से हमें चारों तरफ से घेरकर रहे है। हमें नहीं बोलने दिया जाए सवाल हमें नहीं उठाने दे जाए हमारे पर कैमरा लगा दिया जाए कैमरे किसी की परमिशन चला गया आगे किसी फंड से लगाए गए । सब लोगों की निजता के हनन में आता है संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम ने कहा सदन चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष विपक्ष और अध्यक्ष की है सत्ता पक्ष पूरा प्रयास कर रहा है कि गतिरोध नहीं मन को किसी कारण से गतिरोध हो तो उसे दूर किया जाए हमारे किसी सदस्य की वजह से प्रतिरोध नहीं बने अध्यक्ष जी प्रयास कर रहे हैं कि सदन चले सदन में मौजूद सब लोग प्रयास करते हैं कि सदन चले लेकिन कभी-कभी गतिरोध हो जाता है सदन की बहुत बड़ी परंपरा रही है इन सब मिलकर हम निभाएंगे प्रतिपक्ष के नेता ने कैमरे लगाने का है मुझे कोई जानकारी नहीं है विधानसभा सचिवालय कार्रवाई करता है बातचीत की जा सकती है और समाधान किया जा सकता है नेता प्रतिपक्ष के बोलने का मामला है मेरा भी मामला है कि पूरा अवसर इनको दिया है कभी कबार ऐसा हो जाता है तो इसका समाधान हम सब मिलकर ढूंढना है विधानसभा की स्वस्थ परंपरा रहे हैं उन्हें निभाते हुए हम सब मिलकर सार्थक बहस करें महत्वपूर्ण बिल है उसे पर बहस करें जोगाराम पटेल ने कहा मेरी जानकारी में कोई विशेष अधिकार हनन नहीं हुआ है पुरानी परंपराओं के अनुसार यह सदन चले सभी का मन हो सम्मान हो कभी-कभी थोड़ी बहुत हो जाती है तो उसे भूल जाए कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र पारीक ने कहा सदन में इस तरह के कई मामले आए हैं उसे दूर करने का सबसे बड़ा जरिया है संवाद सत्ता पक्ष इधर हो विपक्ष हो यह बदलते रहते हैं कैमरे लगाना परंपराओं के खिलाफ है सचिवालय बिना अध्यक्ष की अनुमति के एक कील भी उधर-उधर नहीं कर सकता संसदीय परंपराएं नहीं निभाई जा रही यजों सदस्य बैठते हैं वह अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि है हाउस चलता है तो सब बैठते हैं सदन में निजता का हनन हुआ क्या अच्छा लगेगा कि हम कहीं चर्चा कर रहे हैं और उसे पर कमरे में रिकॉर्ड किया जा रहा हूं तत्काल इन कैमरा को हटाया जाए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा यह सदन इतना बड़ा हॉल है यह कोई बाथरुम, बेडरूम नहीं है इसमें निजता कहां से आ गई राजेंद्र पारीक ने कहा कि आप भी इधर बैठेंगे यह स्थाई नहीं है ने आज हम यहां स्थाई ने आप वहां स्थाई है कांग्रेस सदस्य सीट छोड़कर वेल में आ गए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि जवाब में दूंगा आप इस तरह नहीं आ सकती । आप सीटों पर जाइए फैसला मैं दूंगा। इधर कांग्रेस विधायक वेल में लगातार नारेबाजी करने लगे संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा अध्यक्ष की व्यवस्था में व्यवधान डालना गलत है आप आसन को मजबूर नहीं कर सकते।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरकटियागंज राजकीय स्कूल विवाद: 11 शिक्षकों समेत 4 कर्मियों का तबादला, हंगामे के बाद कार्रवाई

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिंदी में हुए विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के सभी ग्यारह शिक्षकों सहित चार शिक्षा सेवकों का स्कूल से तबादला कर दिया है। शिवगंज के वार्ड नंबर आठ के इस स्कूल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया था जब छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा। छात्राओं ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक बैड टच करते थे, वे छात्रों को अपने पास बुलाकर बैड टच करते थे, प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ ले जाते थे। इससे पहले भी एक बार विवाद हुआ था, लेकिन आरोपी शिक्षक का हरकत नहीं बदला। फिर वह बैड टच करने लगा जिससे आज स्कूल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों में एमडीएम भोजन को लेकर भी बवाल रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षकों का स्कूल से तबादला कर दिया गया। इस घटना ने शिक्षक की मर्यादा को तार तार कर दिया है लेकिन शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई से माहौल शांत हुआ।
0
0
Report

चंदौली में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, हिरासत पर आक्रोश

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली... - चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस नेताओं में आक्रोश - मुगलसराय में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी - चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल - दिल्ली में 300 से अधिक विपक्षी सांसदों के मार्च का कांग्रेस ने किया दावा - चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका - राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए, बाद में रिहा - कांग्रेस की चेतावनी—मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और तेज.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लुधियाना: मेयर निवास के बाहर भाजपा ने 1208 आउटसोर्स कर्मचारियों रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

Ludhiana, Punjab:लुधियाना की मेयर हाउस के बाहर ठेका और वित्त कमेटी की चल रही मीटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी की काउंसलिंग धरना लगाकर मांग की 1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती को बिना-जाँच के रेगुलर न किया जाए प्रदर्शन करने वालों ने की मांग सीनियर डिप्टी मेयर और एफ एंड सीसी के कमेटी मेंबर ने कहा कि जल्द होगा इसका हल जो भी मांगे हैं उनको किया जाएगा पूरा भाजपा पार्षदों ने मेयर के निवास के बाहर किया धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग* लुधियाना भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने आज लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने मांग की कि नगर निगम में आउटसोर्स आधार पर रखे गए 1208 सफाई कर्मचारियों को बिना पूरी जांच-पड़ताल के रेगुलर न किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि नगर निगम द्वारा 1208 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये कर्मचारी वास्तव में कहां और किन-किन वार्डों में सफाई का काम कर रहे हैं, इसकी स्पष्ट और पूरी जानकारी नगर निगम के पास भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मांग की कि सभी 1208 कर्मचारियों का पूरा विवरण, वार्डवार तैनाती, ड्यूटी स्थल और उपस्थिति का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। सुनील मौदगिल ने कहा कि यह और भी गंभीर विषय है कि सत्ताधारी दल के पार्षदों तक को यह जानकारी नहीं है कि उनके वार्डों में कितने आउटसोर्स सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। यदि नगर निगम में 1208 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, तो शहर की सफाई व्यवस्था में इसका स्पष्ट प्रभाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, तैनाती और उनके कामकाज की जांच किए बिना उन्हें रेगुलर करना पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अपारदर्शिता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। जब तक नगर निगम 1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं करता और उनकी भर्ती एवं तैनाती की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बाहर आए सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि कमेटी में बात की गई है जो भी समस्या है उसका हल किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की लिस्ट जल्द सबको मोहल्ला कर दी जाएगी इस मौके एफ एंडसीसी के मेंबर गौरव पट्टी ने कहा कि किसी भी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है उनकी मांगे जय है जिनको जल्द पूरा किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की लिस्ट भी इनको प्रोवाइड करवाई जाएगी इसके लिए उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को भी बोला है english translation omitted for brevity
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top