Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324002

कांग्रेस में भाजपा के 51 कार्यकर्ताओं की एंट्री, क्या होगा सियासी समीकरण?

BHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jun 29, 2025 16:04:36
Kota, Rajasthan
कोटा रामगंजमंडी में कांग्रेस को बड़ी मजबूती, भाजपा के 51 कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ प्रहलाद गुंजल का भव्य स्वागत, एंकर...कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ी सियासी बढ़त मिली है। भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए 51 कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर और कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी में शामिल किया। गुंजल का भव्य स्वागत: कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिसर से हुई, जहां यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया ने प्रहलाद गुंजल का जन्मदिन मनाया, केक काटा और बधाइयाँ दी। इसके बाद अम्बेडकर सर्किल पर पहुंचे गुंजल और राजोरिया, जहां पुष्पेंद्र सिंह बैसला और हनुमान गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की शपथ दिलाई गई। केलों से हुआ तौल: परंपरागत अंदाज में गुंजल का केलों से तौला गया और फूल-मालाओं के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य स्वागत हुआ। भाजपा पर निशाना: गुंजल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा में अब आत्मसम्मान नहीं बचा है। बॉस और गुलामी की संस्कृति वहां हावी हो चुकी है। मैं किसी का गुलाम नहीं बन सकता।” उन्होंने यह भी कहा, “अगर रामगंजमंडी मुझे जिताता तो मैं आज संसद में होता और पूरे राजस्थान की आवाज बनता।” राजोरिया का दावा – कांग्रेस की बढ़ती ताकत: विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया ने कहा कि कांग्रेस का वोटबैंक लगातार बढ़ा है। 2018 में जहां 70 हजार वोट मिले थे, वहीं 2023 में यह आंकड़ा 85 हजार को पार कर गया। उन्होंने कहा कि गुंजल के पार्टी में आने से न सिर्फ रामगंजमंडी बल्कि पूरे हाड़ौती में कांग्रेस मजबूत हुई है। अलग-अलग स्थानों पर हुआ स्वागत: गुंजल का कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और केक काटकर स्वागत किया गया। मण्डाना के रक्तदान शिविर में भी उन्होंने शिरकत की और रक्तवीरों को धन्यवाद दिया। वहीं दरा स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गुर्जर समुदाय ने भी उनका भव्य स्वागत किया प्रमुख चेहरे रहे मौजूद: रिंकू अवाना, राजेश खटाना, दीनू, हैप्पी सलूजा, प्रमोद मीणा और विनय जैन सहित कई नेता कार्यक्रमों में मौजूद रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement