Back
उदयपुर हॉस्टल में करंट से डॉक्टर की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर हंगामा!
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में करंट लगने से सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की मौत हो गई। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाते हुए बीते 10 दिन से रेजिडेंट डॉक्टर्स स्ट्राइक पर हैं। लेकिन कॉलेज के अन्य हॉस्टल के हालात भी अच्छे नही है। कुछ ऐसे ही हाल गर्ल्स पीजी हॉस्टल के भी है। हॉस्टल में रहने वाले महिला रेजीडेंट में हर समय किसी अनहोनी का खौफ सताता रहता है। कॉलेज प्रशासन ने फरवरी और मार्च महीने में इस हॉस्टल को पीजी गर्ल्स को अलॉट किया था। लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। हॉस्टल में लगे वाटर कूलर का इलेक्ट्रिक बोर्ड टूटकर लटका हुआ है। कई जगह पर इलेक्ट्रिक वायर खुले पड़े हैं। बोर्ड पर लगे स्विच टूटे हुए है। ऐसे में वहां रह रहे रेजीडेंट को करंट लगने का डर हमेशा सताता रहता है। हॉस्टल के चार में से दो वॉशरूम जर्जर अवस्था में है। जिन्हें अभी तक दूरस्थ नहीं किया गया। रूम की खिड़कियों के कांच टूटे हैं, कई जगह से प्लास्टर गिर रहा है, सोने के लिए जो बेड दिए गए हैं वह पुराने और टूटे हुए हैं। हॉस्टल में एक भी महिला गार्ड को तैनात नहीं किया गया है। ऐसे में पुरुष गार्ड ही हॉस्टल का निरीक्षण करने के लिए दिन में दो से तीन बार अंदर जाते हैं। रेजीडेंट का कहना है कि उन्होंने वार्डन और जिम्मेदार प्रशासन को कई बार शिकायत की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
बाईट- डॉ वैशाली बंसल, रेजीडेंट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement