Back
क्या आप जानते हैं रावण ने कब और क्यों स्थापित किया विन्ध्येश्वर महादेव?
Mirzapur, Uttar Pradesh
assing zee
Place : मीरजापुर
Date : 5.7.2025
Report : राजेश मिश्र
Anchor : लंकाधिपति रावण ने उत्तर प्रदेश मीरजापुर जिले के विंध्याचल धाम में देवों के देव महादेव की स्थापना कर ज्योतिषीय ज्ञान भगवान शिव से प्राप्त किया था। ज्योतिषीय ज्ञान में गणना के लिए अक्षांस और देशांतर का ज्ञान आवश्यक माना जाता है। धरा के केंद्र बिंदु की खोज कर लंका के राजा रावण ने बिंदु स्थल पर विन्धेश्वर महादेव की स्थापना किया। धरा के केंद्र बिंदु पर विराजमान होकर भक्तों का कल्याण कर रहे हैं। आज भी भारतीय मानक का समय विंध्याचल से तय किया जाता हैं। जिसका बोर्ड भी विंध्य क्षेत्र में लगाया गया है। महादेव का दर्शन पूजन करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं । एक रिपोर्ट
Vo 1: अगर आप सावन माह में माता विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए आते हैं तो धरा के केंद्र बिंदु पर विराजमान विन्ध्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन अवश्य करे। यह मंदिर विंध्यवासिनी मन्दिर के पास ही स्थित है। विन्ध्येश्वर महादेव को विंध्य पर्वत का ईष्ट माना गया है। जिनकी स्थापना खुद रावण ने अपने हाथों से की । भगवान शिव से ज्योतिष का ज्ञान प्राप्त कर गणना के लिए केंद्र बिंदु का होना आवश्यक माना गया है।
विन्ध्येश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग बाकी जगहों से काफी अलग है। मंदिर में स्थित नंदी की दिशा भी काफी अलग है। ज्यादातर मंदिरों में शिवलिंग उत्तर दिशा में होता है और नंदी का मुख भी उसी ओर होता है, लेकिन विन्ध्येश्वर महादेव मंदिर में नंदी का मुख पश्चिम दिशा की ओर है। दरअसल मंदिर में गंगा का शयन स्थान है। इसी वजह से नंदी का मुख दूसरी ओर है। मंदिर में दूसरी ओर मां भगवती की मूर्ति है।
1 to 1 : पं.अनुपम महाराज, राजेश मिश्र संवाददाता
Vo 2: मान्यता हैं कि इस मंदिर में आकर पूजा करने से लोगों के कई रुके और फंसे हुए काम जल्दी पूरे हो जाते हैं। भक्त दर्शन पूजन कर निसंतान और गृह कलेश जैसी कई तरह की समस्याओं का निदान पाने आते हैं।
1 to 1 : भक्त, पुजारी , राजेश मिश्र, संवाददाता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement